एमपी सरकारी नौकरी: लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में 770 पदों पर आवेदन शुरू

Manya Jain | Published:
Share
mp sarkari naukri
mp sarkari naukri

एमपी भू-अभिलेख विभाग में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 23 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है।

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। डेटा एंट्री ऑपरेटर बनने का सपना अब पूरा हो सकता है। लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट ने नई भर्ती का नोटिस जारी किया है। इस बार कुल 770 खाली पदों को भरा जाएगा।

तकनीकी जानकारी रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (sarkari naukri) कायह बड़ा मौका है। प्रशासन के डिजिटल विभागों में काम करने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से शुरू होगी।

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

एमपी लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट भर्ती (govt jobs 2026) के लिए योग्यता सरकारी नियमों के अनुसार तय है। उम्मीदवार का किसी भी बोर्ड से 12वीं पास होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर डिप्लोमा होना भी अनिवार्य किया गया है।

आपके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से DCA या PGDCA होना चाहिए। आवेदन के लिए वैध CPCT स्कोरकार्ड होना भी बहुत आवश्यक है। बिना इन डाक्यूमेंट्स के आप इस पद के लिए एलिजिबल नहीं होंगे।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age): 21 साल
  • अधिकतम आयु (Maximum Age): 40 साल
  • आयु सीमा में छूट (Age Relaxation): मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS) को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इसएमपी सरकारी नौकरी उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय निर्धारित शुल्क के साथ GST का भुगतान करना होगा। यदि आपने शुल्क का भुगतान नहीं किया है, तो आपका आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

चयन प्रक्रिया (Selection Process):

MP लैंड रिकॉर्ड भर्ती में सिलेक्शन के लिए कंप्यूटर परीक्षा देनी होगी। इस ऑनलाइन परीक्षा में कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के प्रश्न भी पेपर में आएंगे। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की एक लिस्ट बनेगी।

मेरिट के आधार पर ही युवाओं को आगे बुलाया जाएगा। सफल छात्रों के डाक्यूमेंट्स की बारीकी से जांच होगी। सभी डाक्यूमेंट्स सही होने पर ही नौकरी पक्की मानी जाएगी। भर्ती की तैयारी के लिए कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज जरूरी है। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट पर मिलेगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश शासन के मानदंडों (Govt Norms) के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इसमें मूल सैलरी के साथ अन्य भत्ते भी शामिल हो सकते हैं।

जरूरी डेट्स

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 15 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 23 फरवरी 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको mponline.gov.in या iform.mponline.gov.in वेबसाइट खोलना है।
  • फिर New Registration / Profile Registration पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर और ई-मेल डालकर OTP से रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • Username और Password बनाएं
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Login करें
  • इसके बाद जारी भर्ती / Online Form पर क्लिक करें
  • अब व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन भुगतान करें
  • सभी जानकारी चेक करके Final Submit करें
  • आवेदन की रसीद / प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें
  • आवेदन से पहले आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सही होना अनिवार्य
  • आवेदन प्रक्रिया में e-KYC अनिवार्य
  • किसी भी प्रकार की गलती को अंतिम तिथि से पहले सुधारना जरूरी


Revised Short Notice

Official Website

ये भी पढ़ें...

MPPSC Assistant Town Planner के पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

MP चित्रकूट आंगनवाड़ी भर्ती: 86 आंगनवाड़ी वर्कर्स पदों पर निकली सीधी भर्ती

कल है CGPSC की प्रिलिम्स परीक्षा, सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये 7 सख्त नियम

पंजाब चयन बोर्ड भर्ती: एक्साइज इंस्पेक्टर के पदें के लिए आवेदन शुरू

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • एमपी सरकारी नौकरी
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर