MPPHSCL Bharti: मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य निगम में भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | May 29, 2026, 14:20 IST
Share
MPPHSCL Bharti
MPPHSCL Bharti

मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम (MPPHSCL) ने मैनेजर, इंजीनियर और ऑफिस असिस्टेंट सहित 41 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 24 जून 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम लिमिटेड (MPPHSCL) ने विभिन्न 18 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती (govt jobs 2026) के माध्यम से मैनेजर, कंसलटेंट, बायो-मेडिकल इंजीनियर और ऑफिस असिस्टेंट के 41 पदों को भरा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 है। सभी नियुक्तियां अनुबंध (Contract) या प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर एमपी ऑनलाइन (mp sarkari naukri) के जरिए होंगी।

चयन प्रक्रिया में एमपी ऑनलाइन द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और निगम की एचआर कमेटी द्वारा लिया जाने वाला इंटरव्यू शामिल है।

पदों की जानकारी

निगम द्वारा जारी नियम पुस्तिका (Rule Book 2026) के अनुसार, कुल 41 पदों को 18 अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

क्रम संख्यापद का नाम (Post Name)कुल पदमासिक अनुबंध सैलरी (Monthly Salary)
1जनरल मैनेजर - इन्वेंट्री (GM Inventory)011 हजार रुपए
2जनरल मैनेजर - आईटी (GM IT)011 हजार रुपए
3मैनेजर - प्रोक्योरमेंट / फाइनेंस / डिविजनल0375 हजार रुपए
4डिविजनल मैनेजर (Divisional Manager)0775 हजार रुपए
5ह्यूमन रिसोर्सेज - एचआर (HR)0167 हजार 300 रुपए
6एमआईएस डेवलपर (MIS Developer)0265 हजार रुपए
7लीगल ऑफिसर (Legal Officer)0156 हजार रुपए
8बायो-मेडिकल इंजीनियर (Bio-Medical Engineer)0256 हजार रुपए
9फार्मासिस्ट (Pharmacist)0142 हजार 700 रुपए
10ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant)0822 हजार रुपए
नोट: प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर आने वाले अधिकारियों का वेतन उनके मूल विभाग के नियमों और लास्ट पे सर्टिफिकेट (LPC) के आधार पर तय होगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • जनरल मैनेजर (इन्वेंट्री): बी.फार्मा / एम.फार्मा या इंजीनियरिंग डिग्री के साथ लॉजिस्टिक्स/सप्लाई चेन में पीजीडीएम और न्यूनतम 8 साल का अनुभव।
  • बायो-मेडिकल इंजीनियर: इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोमेडिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक डिग्री के साथ 4 साल का कार्य अनुभव।
  • ऑफिस असिस्टेंट: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री, साथ ही एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा और वैध सीपीसीटी (CPCT) स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
  • फार्मासिस्ट: बी.फार्मा या डी.फार्मा के साथ फार्मेसी एक्ट 1948 के तहत वैध पंजीकरण और अनुभव।

2. आयु सीमा (Age Limit - As on 01/01/2026)

  • सामान्य (अनारक्षित) वर्ग: 18 साल से 40 साल।
  • आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, महिला, दिव्यांग एवं सरकारी कर्मचारी): 18 साल से 45 साल (अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मध्यप्रदेश शासन के नियमों के अनुसार दी जाएगी)।

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जून 2026
  • फॉर्म सुधार विंडो (Correction Window): 22 जून 2026 से 25 जून 2026 तक
  • आयु गणना की कट-ऑफ तिथि: 01 जनवरी 2026

चयन प्रक्रिया

  • शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting): सबसे पहले एमपी ऑनलाइन द्वारा प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। हर एक खाली पद के मुकाबले शीर्ष 5 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा (Written Exam): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। इसका सिलेबस जल्द ही जारी होगा।
  • इंटरव्यू (Interview): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को निगम की एचआर कमेटी या चयन समिति के समक्ष साक्षात्कार (Interview) के लिए होना होगा।
  • डाक्यूमेंट्स और फाइनल मेरिट: परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक अनुभवी और उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट या निगम के आधिकारिक पोर्टल mpphscl.mp.gov.in पर जाएं।
  • वहाँ "MPPHSCL Recruitment 2026" के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर नया पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पिछले कार्य अनुभव (Experience) की सभी जानकारियां ध्यान से भरें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं-12वीं की मार्कशीट, डिग्री, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फाइनल सबमिट कर फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन

Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी

12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • mp sarkari naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई