एमपी पुलिस भर्ती 2025 : एसआई के 500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
mp police si bharti 2025
Photograph: (The Sootr)

मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती 2025 के लिए 500 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 7 अक्टूबर 2025 को डीटेल नोटिफिकेशन जारी होगा, और ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा 9 जनवरी 2026 को राज्य के 12 प्रमुख शहरों में होगी।

BHOPAL.मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में: इस भर्ती प्रक्रिया के लिए चयन परीक्षा-2025 का विज्ञापन 7 अक्टूबर 2025 को डीटेल में जारी किया जाएगा। आवेदक 27 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है। परीक्षा का आयोजन 9 जनवरी 2026 से प्रदेश के 12 मुख्य शहरों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन व अनुपपुर) में होगा।

परीक्षा नियम और प्रक्रिया

परीक्षा की नियमपुस्तिका मंडल की वेबसाइट [www.esb.mp.gov.in] पर 6 अक्टूबर 2025 को जारी कर दी गई है। आवेदक नियम पुस्तिका डाउनलोड कर उसमें दिए प्रावधानों के अनुसार अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। एमपी पुलिस भर्ती 2025 के तहत एमपी में एसआई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, इच्छुक उम्मीदवार एमपी पुलिस भर्ती आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।



जरूरी तारीखें...

विज्ञापन जारी: 7 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन: 27 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025
परीक्षा तिथि: 9 जनवरी 2026

परीक्षा केंद्र

भर्ती परीक्षा राज्य के 12 शहरों में आयोजित होगी जिसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन और अनुपपुर शामिल हैं।

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- [www.esb.mp.gov.in]
  2. नियमपुस्तिका पढ़ें, योग्यता सहित सभी विवरण ध्यान से जांचें।
  3. आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
  4. समय रहते आवेदन करें, ताकि कोई गलती न हो।

उम्मीदवारों के लिए सलाह

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। तैयारी समय से शुरू करें, सभी प्रोसेस और योग्यता को ध्यान से पूरा करें और समयसीमा का विशेष ध्यान रखें।



Tags:
  • भर्ती परीक्षा
  • मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती
  • एमपी पुलिस भर्ती 2025
  • एमपी में एसआई पदों पर भर्ती
  • एमपी पुलिस भर्ती आवेदन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर