एमपी पुलिस भर्ती में भूलने की आदत छुड़ा देंगी खान सर की ये इंप्रेसिव नेमोनिक्स टेक्निक्स
Kaushiki | Oct 07, 2025, 14:33 IST
mp-si-bharti-exam-mnemonics-khan-sir-tips
MP si bharti 2025 की जोरदार तैयारी के लिए, Khan Sir के बताए 8 असरदार Mnemonics का इस्तेमाल करें। ये टेक्निक्स मुश्किल Facts और सामान्य ज्ञान को आसानी से याद रखने में मदद करेंगी, जिससे MP Police में आपका सिलेक्शन पक्का हो सके।
MP Police Bharti 2025: MP SI Bharti 2025 के लिए 500 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए आप 27 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एग्जाम 9 जनवरी 2026 से शुरू हो सकती है और ये 12 शहरों में होगी।
तो ऐसे में जब MP Police की इस बड़ी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिर्फ पढ़ना ही काफी नहीं है बल्कि पढ़ी हुई चीजों को एग्जाम हॉल में सही समय पर याद रखना भी उतना ही जरूरी है। GK, साइंस और करंट अफेयर्स में इतने सारे मुश्किल फैक्ट्स होते हैं कि उन्हें याद रखना आसान नहीं होता है।
तो यहीं पर काम आते हैं नेमोनिक्स यानी याद करने की ट्रिक्स। फेमस टीचर खान सर हमेशा स्टूडेंट्स को चीजों को मजेदार तरीके से याद करने की सलाह देते हैं। उनकी बताई गई ये जबरदस्त नेमोनिक्स टेक्निक्स आपकी MP SI Exam की तैयारी को एक नया एक्सपेंशन दे सकती हैं।
निमोनिक्स बेसिकली ऐसे छोटे कोडवर्ड्स, कविताएं, कहानियां या फ्रेजेज होते हैं जो आपको किसी लंबी या मुश्किल जानकारी को आसानी से याद रखने में मदद करते हैं।
MP SI Bharti 2025 में MP GK, Indian History और Science का एक बड़ा हिस्सा है। इन विषयों में डेट्स, नेम्स, लिस्ट्स और सीक्वेंसेस बहुत ज्यादा होते हैं। निमोनिक्स इन्हें एक फनी या लॉजिकल तरीके से आपके दिमाग में फिट कर देते हैं।
MP SI Bharti 2025 के लिए ये रहे वो ट्रिक्स जिन्हें अपनाकर आप अपनी पुलिस भर्ती की तैयारी को सुपरचार्ज कर सकते हैं:
Khan Sir हमेशा कहते हैं कि सिर्फ ट्रिक बनाना काफी नहीं है। आपको दो चीजों पर ध्यान देना होगा:
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी पुलिस भर्ती 2025 की तैयारी में 'बफर टाइम' क्यों है जरूरी, यहां जानें पूरी प्रोसेस
MP Police Recruitment 2025: एमपी पुलिस ASI भर्ती परीक्षा में अब नहीं कटेगा नंबर, ये रहा पूरा शेड्यूल
एमपी पुलिस भर्ती 2025 : ASI और सूबेदार के लिए 500 पदों पर निकली भर्ती, 17 अक्टूबर है लास्ट डेट
एमपी पुलिस भर्ती 2025 : एसआई के 500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू
तो ऐसे में जब MP Police की इस बड़ी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिर्फ पढ़ना ही काफी नहीं है बल्कि पढ़ी हुई चीजों को एग्जाम हॉल में सही समय पर याद रखना भी उतना ही जरूरी है। GK, साइंस और करंट अफेयर्स में इतने सारे मुश्किल फैक्ट्स होते हैं कि उन्हें याद रखना आसान नहीं होता है।
तो यहीं पर काम आते हैं नेमोनिक्स यानी याद करने की ट्रिक्स। फेमस टीचर खान सर हमेशा स्टूडेंट्स को चीजों को मजेदार तरीके से याद करने की सलाह देते हैं। उनकी बताई गई ये जबरदस्त नेमोनिक्स टेक्निक्स आपकी MP SI Exam की तैयारी को एक नया एक्सपेंशन दे सकती हैं।
निमोनिक्स क्या हैं और ये क्यों जरूरी है
MP SI Bharti 2025 में MP GK, Indian History और Science का एक बड़ा हिस्सा है। इन विषयों में डेट्स, नेम्स, लिस्ट्स और सीक्वेंसेस बहुत ज्यादा होते हैं। निमोनिक्स इन्हें एक फनी या लॉजिकल तरीके से आपके दिमाग में फिट कर देते हैं।
Khan Sir की कुछ निमोनिक्स टेक्निक्स
- 💡 Acronyms और Acrostics का यूज
जब आपको किसी चीज की लंबी लिस्ट याद करनी हो तो हर शब्द का पहला अक्षर लेकर एक नया, छोटा और याद रखने लायक शब्द (Acronym) या वाक्य (Acrostic) बना लें। जैसे MP के सैंक्चुअरीज (Sanctuaries) के नाम याद करने के लिए आप एक कोड बना सकते हैं। जैसे अगर आपको 'बांधवगढ़, पेंच, कान्हा, पन्ना' याद करना है तो आप 'बा-पें-का-प' जैसा कुछ बना सकते हैं जिसे एक कहानी से जोड़ा जा सके। - 🔗 एसोसिएशन मेथड
किसी नए और मुश्किल फैक्ट को किसी ऐसी चीज से जोड़ दें जिसे आप पहले से जानते हैं या जिसे सुनकर आपके दिमाग में तुरंत कोई विजुअल बन जाए।
मान लीजिए आपको "भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal Gas Tragedy) की तारीख (1984)" याद करनी है। आप इसे अपने जन्म के साल या किसी खास घटना से जोड़ सकते हैं जो उसी समय के आसपास हुई हो या इसे 'फोर फोर (44)' की तरह किसी अनोखी राइमिंग से जोड़ दें। आप इसे किसी मजेदार राइमिंग से भी जोड़ सकते हैं। - 🎶 राइमिंग और गानें
मुश्किल डेफिनेशंस या फॉर्मूलों को एक छोटी कविता या गाने की धुन में बदल दें। राइमिंग चीजें दिमाग को जल्दी याद हो जाती हैं। MP की नदियों के ओरिजिन पॉइंट या भारतीय संविधान के कुछ जरूरी अनुच्छेदों को आप किसी फिल्मी गाने की धुन पर बिठाकर याद कर सकते हैं। - 🏰 लोकि मेथड / मेमोरी पैलेस
अपने घर या किसी जाने-पहचाने रास्ते को मेंटल मैप की तरह यूज करें। जिन फैक्ट्स को याद करना है, उन्हें उस मैप के अलग-अलग कमरों या स्थानों पर रख दें। अपने घर के अलग-अलग कमरों में MP के डिविजन और उनसे जुड़े जिलों के नाम रख दें। जब भी डिविजन याद करने हों बस मेंटली अपने घर में घूम आएं। - 🖼️ विजुअल्स और इमेजरी
जानकारी को पढ़ने के बजाय अपने दिमाग में उसकी अजीब, मजेदार और रंगीन तस्वीरें बनाएं। दिमाग शब्दों से ज्यादा तस्वीरों को याद रखता है। अगर आपको मध्य प्रदेश में गेहूं का सबसे ज़्यादा उत्पादन याद करना है, तो अपने दिमाग में एक विशाल किसान की तस्वीर बनाएं जो गेहूं के ढेर पर खड़ा है और उसके पीछे होशंगाबाद (नर्मदापुरम) का बोर्ड लगा है। - 쪼 छोटे-छोटे हिस्सों में बांटे
लंबी संख्याओं जैसे पापुलेशन के स्टेटिस्टिक्स या आर्टिकल नंबर को छोटे-छोटे, मैनेजेबल ग्रुप्स में बांट लें। किसी 5-6 अंकों की सरकारी योजना की संख्या को '987-654' की बजाय '987' और '654' जैसे टुकड़ों में याद करें। ये चीज कंस्टीटूशन आर्टिकल्स याद करने में बहुत मदद करती है। - 🕸️ माइंड मैप
किसी एक मेन टॉपिक को सेण्टर में रखें और उससे जुड़ी सारी जानकारी को ब्रांचेज के रूप में फैला दें। सेण्टर में "MP की Geography" लिखें और उससे निकलने वाली ब्रांचेज में 'पर्वत', 'नदी', 'मिट्टी' और 'जलवायु' लिख दें। हर ब्रांचेज से उससे जुड़ी सब-ब्रांचेज निकालें। - 📖 कहानी बनाना
अलग-अलग फैक्ट्स को एक फनी या लॉजिकल कहानी में थ्रेड कर दें, भले ही वो कहानी कितनी भी अजीब क्यों न हो। जैसे भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्रियों या राज्यपालों के क्रम को एक ट्रेवल स्टोरी या फ्रेंड्स ग्रुप स्टोरी में याद करें।
क्या कहते हैं Khan Sir
- Consistency (नियमितता):
रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ें। मुश्किल चीजों को रोजाना बस एक बार 5 मिनट के लिए रिवाइज करें, भले ही आप थक गए हों। - Revision is Key (रिविजन ही सफलता है):
Mnemonics तभी काम करते हैं जब आप उन्हें बार-बार दोहराते हैं। सप्ताह में एक बार और महीने में एक बार Mnemonics को दोहराना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी पुलिस भर्ती 2025 की तैयारी में 'बफर टाइम' क्यों है जरूरी, यहां जानें पूरी प्रोसेस
MP Police Recruitment 2025: एमपी पुलिस ASI भर्ती परीक्षा में अब नहीं कटेगा नंबर, ये रहा पूरा शेड्यूल
एमपी पुलिस भर्ती 2025 : ASI और सूबेदार के लिए 500 पदों पर निकली भर्ती, 17 अक्टूबर है लास्ट डेट
एमपी पुलिस भर्ती 2025 : एसआई के 500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava