MPESB Nursing Exam 2025 : 12वीं पास के लिए सुनहरा सरकारी मौका, जल्द करें आवेदन

Manya Jain | Published:
Share
MPESB NURSING EXAM 2025
MPESB NURSING EXAM 2025

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्री-नर्सिंग (PNST) और जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (GNMST) 2025 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने का यह सुनहरा अवसर है। जल्दी आवेदन करें

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (पीएनएसटी) 2025 और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी ट्रेनिंग चयन परीक्षा (जीएनएमटीएसटी) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह दोनों परीक्षाएं नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया अवसर है। यदि आप भी इस क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करना चाहते हैं और अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं तो https://esb.mp.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें।

📝 परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

  • परीक्षा की तारीख: 24 जून 2025
  • परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी
  • पहली शिफ्ट का समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट का समय: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
  • उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित शिफ्ट के अनुसार परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंचना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें...बैचलर्स के लिए सरकारी बैंक में निकली भर्ती, Central Bank of India Recruitment में करें आवेदन

🏢 एग्जाम सेंटर की जानकारी

परीक्षा निम्नलिखित शहरों में आयोजित की जाएगी।

  • भोपाल
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • रतलाम
  • रीवा
  • सागर
  • सतना
  • उज्जैन
उम्मीदवार अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र को चुन सकते हैं ताकि परीक्षा में आसानी हो।

🎓 शैक्षिक योग्यता

इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं क्लास फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ पास होना जरुरी है। इसके साथ ही SC ST OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 5 % की छूट भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें...WNS Recruitment : गुरुग्राम में फुल टाइम BPM एसोसिएट पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

⌛ आयु सीमा और छूट

  • न्यूनतम आयु: 17 साल
  • आयु सीमा में छूट एमपी प्री नर्सिंग एडमिशन टेस्ट नियमों के अनुसार दी जाएगी।

💰आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: 400 रुपए
  • आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: 200 रुपए
यह शुल्क ऑनलाइन भुगतान के जरिए ही जमा किया जा सकता है।

✅ चयन प्रक्रिया

चयन उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा।

ये भी पढ़ें...GPSSB Recruitment 2025 : बिना इंटरव्यू के मिलेगी सरकारी नौकरी, इस भर्ती में करें आवेदन

🖥️ आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध PNST और GNMTST रजिस्ट्रेशन 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MPESB | MPESB guidelines | MPESB process | Jobs | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • Jobs
  • MPESB
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • MPESB process
  • govt jobs 2025
  • MPESB guidelines
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर