MPESB Vacancy: सुपरवाइजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Siddhi Tamrakar | Jan 09, 2025, 16:17 IST
MPESB Spervisor Recruitment
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पर्यवेक्षक (Supervisor) पदों के लिए 600 वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें वैकेंसी से जुड़ी सारी डिटेल्स...
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पर्यवेक्षक (Supervisor) पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 600 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया आज, 9 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में चेंज 9 से 28 जनवरी 2025 तक किया जा सकता है। परीक्षा 28 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती में अलग-अलग श्रेणियों के तहत इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MPESB की ऑफिशियल वेबसाइटesb.mp.gov.inपर जाना होगा। वहां से वे भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद, उम्मीदवार को आवेदन शुल्क जमा करना होगा और फॉर्म को सेव करना होगा। आखिर में, आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयनलिखित परीक्षा (written examination)के आधार पर किया जाएगा।
पदों की संख्या और श्रेणियां
- पद कोड 1- महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सीधी भर्ती (बैकलॉग) – 10 पद
- पद कोड 2- महिलाओं के लिए खुली सीधी भर्ती (बैकलॉग) – 9 पद
- पद कोड 3- महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती – 321 पद
- पद कोड 4- महिलाओं के लिए खुली सीधी भर्ती – 288 पद
- पद कोड 5- पुरुषों के लिए खुली सीधी भर्ती – 32 प
MPESB Vacancy: आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन शुल्क
- जनरल कैटेगरी: 500 रुपए
- SC/ST/OBC/EWS (मध्य प्रदेश के मूल निवासी): 250 रुपए
आवेदन की पात्रता
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती: उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए और मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 5 साल का काम का अनुभव होना चाहिए।
- खुली सीधी भर्ती: किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा
- न्यूनतम उम्र (minimum age): 18 साल
- अधिकतम उम्र (maximum age): 40 साल (जनरल कैटेगरी के लिए)
- आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के लिए उम्र में 5 साल की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
जरूरी तारीखें
- आवेदन की शुरुआत: 9 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तारीख: 23 जनवरी 2025
- आवेदन में चेंज करने की तारीख: 9 से 28 जनवरी 2025
- परीक्षा की तारीख: 28 फरवरी 2025
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava