बिना परीक्षा एमपी सरकारी कंपनी में नौकरी: आईटीआई पास युवा जल्दी करें आवेदन
Manya Jain | May 22, 2026, 18:30 IST
MPEZ vacancy
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPEZ) ने आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (mpez bharti) जबलपुर ने अप्रेंटिस की नई भर्ती जारी की है। इस भर्ती के तहत कोपा, इलेक्ट्रिशियन और स्टेनोग्राफर के कुल 150 पदों को भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होकर 25 जून 2026 तक चलेगी। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, केवल आईटीआई के अंकों पर मेरिट बनेगी।
इस भर्ती में केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार ही भाग लेने के पात्र हैं।
MPEZ ने इस भर्ती (MPEZ ITI ट्रेड अप्रेंटिस Recruitment 2026-27) के तहत तीन मुख्य ट्रेडों के लिए आवेदन हैं। कुल 150 सीटों का विवरण इस प्रकार है।
MPEZ अप्रेंटिस भर्ती में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह से एक सीधी भर्ती (Direct Recruitment) है।
आवेदन की अंतिम तिथि बीतने के बाद विभाग सभी प्राप्त फॉर्मों की जांच करेगा। इसके बाद उम्मीदवारों के आईटीआई में प्राप्त कुल प्रतिशत अंकों के आधार पर एक योग्यता सूची (Merit List) बनाई जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को विभाग द्वारा सूचना भेजी जाएगी। उन्हें अपने खर्च पर तय स्थान पर आकर अपने मूल दस्तावेजों की जांच करानी होगी। इस समय 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
अंतिम चयन से पहले उम्मीदवार को जिला चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होगा। पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर ही एक साल की ट्रेनिंग का कॉन्ट्रैक्ट जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को जबलपुर, सागर, रीवा या शहडोल जोन में पोस्टिंग दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
RVSKVV Vacancy 2026: एमपी के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
JNU Recruitment: जेएनयू में फैकल्टी के 100 पदों पर भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन भर्ती: 899 पदों पर निकली, जानें ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होकर 25 जून 2026 तक चलेगी। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, केवल आईटीआई के अंकों पर मेरिट बनेगी।
इस भर्ती में केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार ही भाग लेने के पात्र हैं।
पदों की जानकारी
1. इलेक्ट्रिशियन (Electrician) — 83 सीटें
- योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 साल इलेक्ट्रिशियन आईटीआई सर्टिफिकेट।
- स्टाइपेंड: 11 हजार प्रति महीना।
2. कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) — 55 सीटें
- योग्यता: संबंधित विषय में 1 वर्षीय कोपा आईटीआई सर्टिफिकेट।
- स्टाइपेंड: 10 हजार 560 प्रति महीना।
3. स्टेनोग्राफर हिंदी (Stenographer Hindi) — 12 सीटें
- योग्यता: हिंदी स्टेनोग्राफी में 1 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट।
- स्टाइपेंड: 10 हजार 560 प्रति महीना।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- मूल निवासी (Domicile): उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश का वैध मूल निवासी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। बाहरी राज्यों के युवा इसमें भाग नहीं ले सकते।
- शैक्षणिक योग्यता (Education): उम्मीदवार का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से आईटीआई पास होना जरूरी है।
- आयु सीमा (Age Limit): 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को 5 वर्ष और दिव्यांगों (PwBD) को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
- प्रायर अप्रेंटिसशिप (Prior Training): यदि आपने पहले कभी किसी अन्य संस्थान से अप्रेंटिसशिप की है, तो आप दोबारा आवेदन नहीं कर सकते।
भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना फॉर्म होगा रिजेक्ट
- अधूरा प्रोफाइल: नैप्स (NAPS) पोर्टल पर आपका कैंडिडेट प्रोफाइल 100% पूरा होना चाहिए।
- एक से अधिक ट्रेड: एक उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है। एक से ज्यादा फॉर्म भरने पर पात्रता रद्द हो जाएगी।
- गलत नंबर दर्ज करना: फॉर्म में 10वीं और आईटीआई के अंक बिल्कुल सही भरें, क्योंकि इसी पर मेरिट बनेगी।
- गलत कैटेगरी: क्रीमी लेयर में आने वाले ओबीसी छात्र सामान्य (UR) श्रेणी से ही फॉर्म भरें।
चयन प्रक्रिया
चरण 1: मेरिट लिस्ट तैयार होना
चरण 2: दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
चरण 3: मेडिकल फिटनेस टेस्ट
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) की आधिकारिक वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
- कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं और प्रोफाइल को 100% पूरा करें।
- अपने प्रोफाइल में बैंक अकाउंट की जानकारी और सभी जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट) अपलोड करें।
- इसके बाद 'Apprenticeship Opportunities' सेक्शन में जाएं और सर्च बॉक्स में MPEZ या कंपनी का नाम खोजें।
- अपने ट्रेड (COPA/Electrician/Steno) के सामने दिए गए 'Apply' बटन पर क्लिक करके 25 जून 2026 से पहले फॉर्म सबमिट कर दें।
RVSKVV Vacancy 2026: एमपी के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
JNU Recruitment: जेएनयू में फैकल्टी के 100 पदों पर भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन भर्ती: 899 पदों पर निकली, जानें ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava