एमपी में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती में करें आवेदन

Manya Jain | Jun 14, 2026, 16:55 IST
Share
MPPCB bharti Government job MP without exam
MPPCB bharti Government job MP without exam

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB), भोपाल ने जूनियर रिसर्च फैलो (JRF) के 12 पदों पर भर्ती निकाली है। नेट या गेट पास उम्मीदवार 16 जून 2026 को सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जूनियर रिसर्च फैलो के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 12 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इस सरकारी भर्ती के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को 16 जून 2026 को सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में आना होगा। चयनित होने वाले फेलो को हर महीने 37 हजार रुपए और एचआरए मिलेगा।

जूनियर रिसर्च फेलो

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जेआरएफ के कुल 12 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों को दो अलग-अलग तकनीकी विभागों में बांटा गया है:

  • JRF माइक्रो-बायोलॉजिकल एंड बायोलॉजिकल मॉनिटरिंग: इस विशेष विंग के लिए कुल 4 पद खाली हैं। इसमें जैविक नमूनों का विश्लेषण करना होगा।
  • JRF फिजिको-केमिकल एनालिसिस: इस रासायनिक विश्लेषण विंग के लिए कुल 8 पद निकाले गए हैं। यहाँ भौतिक और रासायनिक जांच का काम होगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास उच्च शैक्षणिक डिग्री होनी चाहिए। विभाग के अनुसार योग्यता के नियम इस प्रकार तय किए गए हैं:

1. माइक्रो-बायोलॉजिकल विंग के लिए योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एम.एससी (M.Sc) की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी या एनवायर्नमेंटल साइंस में होना अनिवार्य है।

2. फिजिको-केमिकल विंग के लिए योग्यता

इस पद के लिए आवेदक के पास केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में एम.एससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके समकक्ष विज्ञान विषयों के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

  • अनिवार्य शर्त: दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवार का नेट (NET) या गेट (GATE) परीक्षा पास होना पूरी तरह अनिवार्य है। बिना इसके इंटरव्यू में प्रवेश नहीं मिलेगा।

आयु सीमा, सैलरी और इंटरव्यू का समय

  • सैलरी: चयनित फेलो को 37 हजार प्रति माह और साथ में मकान किराया भत्ता (HRA) दिया जाएगा।
  • आवेदन शुल्क: इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है (निशुल्क)।
  • आयु सीमा: 11 जून 2026 को अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी।
  • इंटरव्यू की तारीख: 16 जून 2026 (मंगलवार)।

सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती (MPPCB Recruitment 2026) के लिए उम्मीदवारों को कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है। इसके लिए सीधे वॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview) का आयोजन किया जा रहा है।

योग्य उम्मीदवारों को 16 जून 2026 को सुबह ठीक 9:00 बजे भोपाल स्थित बोर्ड के कार्यालय पहुँचना होगा। सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक ही आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। देरी से आने वाले छात्रों को शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

पता: M.P. Pollution Control Board, Paryavaran Parisar E-5, Arera Colony, Bhopal-462016.

इंटरव्यू में साथ जरूर ले जाएं ये डॉक्यूमेंट

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन अपने साथ एक साधारण कागज पर लिखा आवेदन पत्र ले जाना होगा। इसके साथ ही अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगानी होगी।

सत्यापन के लिए अपने साथ 10वीं, 12वीं, एम.एससी की मार्कशीट और नेट या गेट पास होने का मूल प्रमाण पत्र जरूर लाएं। पहचान पत्र के रूप में वोटर आईडी या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखना अनिवार्य है।

Notification PDF

Official Website

ये भी पढ़ें...

MP Job Alert: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती

Sarkari Naukri: एग्रीकल्चर बैचलर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे भरें फॉर्म

मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी में भर्ती, बीई-बीटेक पास करें अप्लाई

MP ECHS Bharti: महू, इंदौर और उज्जैन में निकली 12 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन

Tags:
  • सरकारी भर्ती
  • मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  • जूनियर रिसर्च फेलो
  • mppcb
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि