MPPSC Vacancy 2026: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, 40 हजार मिलेगी सैलरी

Manya Jain | Mar 26, 2026, 13:50 IST
Share
Mppsc vacancy 2026
Mppsc vacancy 2026

MPPSC ने असिस्टेंट डायरेक्टर के 71 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 24 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये अच्छा मौका है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य के कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान किया है।

एमपीपीएससी सहायक संचालक भर्ती 2026 (mppsc vacancy) के तहत 'किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग' में सहायक संचालक के पदों पर भर्ती की निकली है। इस भर्ती (mp sarkari naukri) में आप 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की जानकारी

  • संस्था का नाम- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
  • पद का नाम-सहायक संचालक (क्षेत्र एवं विस्तार)
  • कुल पद-71 पद
  • आवेदन की शुरुआत - 25 अप्रैल 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख- 24 मई 2026
  • नौकरी का स्थान-मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
  • आधिकारिक वेबसाइट-mppsc.mp.gov.in

पदों की जानकारी

कुल 71 वैकेंसी को सीधी भर्ती और पदोन्नति के आधार पर विभाजित किया गया है।

CategoryDirect Recruitment (87%)Promotion (13%)Total
UR (Unreserved)142337
SC (Scheduled Caste)10010
ST (Scheduled Tribe)02323
OBC (Other Backward Class)242347
EWS (Economically Weaker Section)088
Total482371
नोट: इसमें 16 बैकलॉग पद और दिव्यांगजन (PwD) के लिए आरक्षित पद भी शामिल हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (UGC मान्यता प्राप्त) से कृषि (Agriculture) में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • हाई स्कूल (10वीं) स्तर पर हिंदी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।
  • कृषि विस्तार कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
2. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)

न्यूनतम आयु: 21 साल

अधिकतम आयु: 40 साल

आयु में छूट: मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी

सहायक संचालक का पद 'पे बैंड-3' (PB-3) के अंतर्गत आता है।

सैलरी: 15 हजार 600 – 39 हजार 100 प्रति माह

ग्रेड पे (Grade Pay): 5 हजार 400

अन्य लाभ: महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी लाभ।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

एमपीपीएससी सहायक संचालक चयन प्रक्रिया (Latest Sarkari Naukri) तीन चरणों में संपन्न होगी:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam): यह छंटनी परीक्षा है, जो 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • मुख्य परीक्षा (Main Exam): प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
  • साक्षात्कार (Interview): अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/UPI/Card) से किया जा सकता है:

UR / OBC / EWS: 500रुपए

SC / ST / PwD (MP निवासी): 250रुपए

पोर्टल शुल्क: 50रुपए अतिरिक्त।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: mppsc.mp.gov.in या mponline.gov.in पर जाएं।
  • पंजीकरण: 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें: निर्धारित आकार में फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • डिटेल्स चेक करो: फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी कॉलम को ध्यान से पढ़ें।
  • शुल्क भुगतान: ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • प्रिंटआउट लें: भविष्य के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संभाल कर रखें।
  • Official Notification PDF: Click here
  • Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...

UPSSSC AGTA Vacancy: एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, 21 मई है लास्ट डेट

प्रोफेसर बनने का सपना होगा सच, बस APSC TGT Vacancy में करें आवेदन, जानें प्रोसेस

डेप्युटेशन पर मिलेगी सरकारी नौकरी, बस KSSSCI Vacancy में करना होगा अप्लाई

UP Coperative Bank Vacancy: सरकारी बैंक में 116 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल लास्ट डेट

Tags:
  • MPPSC
  • mppsc vacancy
  • sarkari naukri
  • mppsc
  • mp sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा