MPSC Recruitment 2026: पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत 552 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Manya Jain | Apr 11, 2026, 19:55 IST
mpsc-group-b-recruitment-2026-sarkari-naukri
MPSC ने PSI, STI और ASO के 552 पदों पर भर्ती निकाली है। महाराष्ट्र के युवाओं के लिए सरकारी अधिकारी बनने का यह बड़ा मौका है। आवेदन 10 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC ) ने बड़ी भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने नई भर्ती निकाल दी है। राज्य के युवाओं के लिए यह बहुत बड़ा मौका है।
इस भर्ती (Latest Sarkari Naukri) के माध्यम से ग्रुप-बी (अराजपत्रित) के तहत पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI), स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर (STI) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) जैसे पदों पर कुल 552 पदों को भरा जाएगा। कुल 552 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। एएसओ पद पर भी युवाओं की नियुक्ति की जाएगी।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो गई है।
आयोग ने कुल 552 पदों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है।
पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है:
नोट: बैंक शुल्क और टैक्स अतिरिक्त देय होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
10वीं-12वीं पास के लिए नोएडा एयरपोर्ट में निकली भर्ती, जानें फॉर्म भरने के स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
CSIR AMPRI Vacancy: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, जानें सैलेरी
MPSC Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 571 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
एमपी में 3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर, कामकाज पर पड़ेगा असर
इस भर्ती (Latest Sarkari Naukri) के माध्यम से ग्रुप-बी (अराजपत्रित) के तहत पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI), स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर (STI) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) जैसे पदों पर कुल 552 पदों को भरा जाएगा। कुल 552 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। एएसओ पद पर भी युवाओं की नियुक्ति की जाएगी।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो गई है।
पदों की जानकारी
| पद का नाम (Post Name) | कुल पद (Total Vacancies) |
| पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) | 310 |
| स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर (STI) | 236 |
| असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) | 06 |
| कुल पद | 552 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
- अंतिम साल के छात्र भी प्रारंभिक परीक्षा (Pre-Exam) के लिए पात्र हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा के समय तक स्नातक पास होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों को मराठी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
2. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)
- PSI: 19 से 31 साल।
- STI और ASO: 18 से 38 साल।
- सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
3. शारीरिक मानक (केवल PSI पद के लिए)
- पुरुष: ऊंचाई न्यूनतम 165 सेमी, छाती 79 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ)।
- महिला: ऊंचाई न्यूनतम 150 सेमी।
सैलरी
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO): पे बैंड S-16 (48 हजार 900 – 1 लाख 42 हजार 400) + भत्ते।
- STI और PSI: पे बैंड S-14 (38 हजार 600 – 1 लाख 22 हजार 800) + भत्ते।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- पहला पड़ाव (प्री-एग्जाम): सबसे पहले 14 जून 2026 को 100 नंबर का एक कॉमन टेस्ट होगा। यह एग्जाम सभी स्टूडेंट्स को देना होगा, चाहे उन्होंने किसी भी पोस्ट के लिए फॉर्म भरा हो।
- दूसरा पड़ाव (मेन्स): जो लोग प्री-एग्जाम पास कर लेंगे, उन्हें ही अगले राउंड यानी मुख्य परीक्षा (400 नंबर) में बैठने का मौका मिलेगा।
- PSI वालों के लिए एक्स्ट्रा मेहनत: अगर आप पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) बनना चाहते हैं, तो आपको 100 नंबर का फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा। इसमें कम से कम 60 नंबर लाना जरूरी है, वरना आप बाहर हो जाएंगे। फिजिकल के बाद आपका इंटरव्यू भी होगा।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| श्रेणी (Category) | शुल्क (Fee) |
| सामान्य (Open) | ₹394 |
| पिछड़ा वर्ग / अनाथ / दिव्यांग | ₹294 |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
- यदि नए उपयोगकर्ता हैं, तो 'New Registration' के माध्यम से अपना प्रोफाइल बनाएं।
- KYC प्रक्रिया: आयोग के पोर्टल पर अपनी केवाईसी (Know Your Customer) जानकारी पूर्ण करें।
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र) पीडीएफ प्रारूप (50KB-500KB) में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (Card/Net Banking) या ऑफलाइन (SBI Challan) करें।
- परीक्षा केंद्र (District Centre) का चयन करें और फॉर्म सबमिट करें।
- नोटिफिकेशन डेट: 09 अप्रैल 2026
- आवेदन प्रारंभ: 10 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
- प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 14 जून 2026
| Notification | Click here |
| Official Website | Click here |
10वीं-12वीं पास के लिए नोएडा एयरपोर्ट में निकली भर्ती, जानें फॉर्म भरने के स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
CSIR AMPRI Vacancy: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, जानें सैलेरी
MPSC Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 571 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
एमपी में 3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर, कामकाज पर पड़ेगा असर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari