महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक में 139 पदों पर भर्ती, 50 हजार तक मिलेगी
Manya Jain | Jun 11, 2026, 17:34 IST
Cooperative Department Recruitment
महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने जूनियर ऑफिसर, एसोसिएट, टाइपिस्ट और ड्राइवर के 139 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। राज्य के योग्य उम्मीदवार 11 जून से 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने चार अलग-अलग श्रेणियों में भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 139 खाली पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जून से शुरू होकर 1 जुलाई 2026 तक चलेगी।
इस भर्ती में 50 हजार तक सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रिया आईबीपीएस (IBPS) द्वारा आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। आइए जानते हैं इस भर्ती के बारे में...
सभी आवेदकों का महाराष्ट्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आपके पास वैध डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही 10वीं कक्षा में मराठी भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ा होना जरूरी है।
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 12 महीने यानी 1 साल की कड़े प्रशिक्षण (Training) पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने निश्चित स्टाइपेंड मिलेगा।
ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद कर्मचारियों को बैंक के नियमित स्केल पर नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड भी पूरा करना होगा।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए आईबीपीएस (IBPS) द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी।
ऑफिसर और एसोसिएट पदों के लिए 200 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें पास होने के लिए कम से कम 50% यानी 100 अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी भाषा में होगा और गलत उत्तर देने पर 1/4 या 1/5 की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। ड्राइवर पद के लिए 120 अंकों की द्विभाषी परीक्षा होगी, जिसमें पास होने के लिए 60 अंक जरूरी हैं। लिखित परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू या स्किल टेस्ट लिया जाएगा।
नियुक्ति पाने वाले उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के समय 500 रुपये के स्टांप पेपर पर एक अंडरटेकिंग देनी होगी। इसके अनुसार आपको बैंक में कम से कम 4 साल तक अपनी सेवाएं देनी होंगी।
यदि आप 4 साल से पहले नौकरी छोड़ते हैं या हटाए जाते हैं, तो आपको बैंक को 10,00,000/- (दस लाख रुपये) का हर्जाना देना होगा।
Apply Online: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
MP Job Alert: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती
UPSC CDS II Recruitment 2026: मिलिट्री ऑफिसर के 451 पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर बंपर भर्ती
SSC का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
Sarkari Naukri: एग्रीकल्चर बैचलर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे भरें फॉर्म
इस भर्ती में 50 हजार तक सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रिया आईबीपीएस (IBPS) द्वारा आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। आइए जानते हैं इस भर्ती के बारे में...
पदों की जानकारी
- ट्रेनी जूनियर ऑफिसर (Junior Officer Grade): इसके लिए कुल 49 पद निकाले गए हैं।
- ट्रेनी एसोसिएट (Associate Grade): इस वर्ग में सबसे ज्यादा 81 पद खाली हैं।
- ट्रेनी टाइपिस्ट (Associate Grade): टाइपिंग जानने वाले युवाओं के लिए 4 पद तय हैं।
- ट्रेनी ड्राइवर (Driver Grade): वाहन चालकों के लिए कुल 5 पद आरक्षित हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. अनिवार्य भाषा और निवास नियम
2. पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु
- ट्रेनी जूनियर ऑफिसर: न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। बैंकिंग क्षेत्र में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 23 से 35 वर्ष तय की गई है।
- ट्रेनी एसोसिएट: न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 32 वर्ष रखी गई है।
- ट्रेनी टाइपिस्ट: ग्रेजुएशन पास होने के साथ मराठी टाइपिंग (30 शब्द प्रति मिनट) और अंग्रेजी टाइपिंग (40 शब्द प्रति मिनट) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष है।
- ट्रेनी ड्राइवर: न्यूनतम 10वीं पास होने के साथ एलएमवी (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय है।
आवेदन शुल्क ट्रेनी जूनियर ऑफिसर पद के लिए: 1 हजार 770/- (जीएसटी सहित) एसोसिएट, टाइपिस्ट और ड्राइवर पदों के लिए: 1,180/- (जीएसटी सहित) विशेष नोट: आधिकारिक नोटिफिकेशन में किसी भी वर्ग के लिए फीस में छूट की बात नहीं कही गई है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा।
स्टाइपेंड
| पद का नाम | ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड | परमानेंट होने के बाद कुल वेतन (लगभग) |
| ट्रेनी जूनियर ऑफिसर | 30 हजार रुपए हर महीने | 52 हजार 100 रुपए हर महीने |
| ट्रेनी एसोसिएट | 25 हजार रुपए हर महीने | 34 हजार 400 रुपए हर महीने |
| ट्रेनी टाइपिस्ट | 25 हजार रुपए हर महीने | 34 हजार 400 रुपए हर महीने + 650 टाइपिंग भत्ता |
| ट्रेनी ड्राइवर | 22 हजार रुपए हर महीने | 27 हजार 700 रुपए हर महीने |
चयन प्रक्रिया
परीक्षा का पैटर्न और पासिंग मार्क्स
4 साल का कड़ा सर्विस बॉन्ड
यदि आप 4 साल से पहले नौकरी छोड़ते हैं या हटाए जाते हैं, तो आपको बैंक को 10,00,000/- (दस लाख रुपये) का हर्जाना देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन: msc.bank.in/career पर जाएँ, "APPLY ONLINE" क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन और फॉर्म भरना: SMS/email से मिले Provisional Registration Number और Password से लॉगिन कर फॉर्म भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: फोटो, सिग्नेचर, बायां अंगूठा और हस्ताक्षरित डिक्लेरेशन अपलोड करें।
- फॉर्म वेरिफिकेशन: सभी विवरण चेक करें, "Validate Your Details" और "Preview" के बाद "COMPLETE REGISTRATION" करें।
- भुगतान और सबमिशन: एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन पे करें, फॉर्म सबमिट करें और e-Receipt/printeable copy सुरक्षित रखें।
Apply Online: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
MP Job Alert: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती
UPSC CDS II Recruitment 2026: मिलिट्री ऑफिसर के 451 पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर बंपर भर्ती
SSC का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
Sarkari Naukri: एग्रीकल्चर बैचलर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे भरें फॉर्म
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel