NITCON Vacancy: इंजीनियर्स के लिए दिल्ली जल बोर्ड में 100 पदों पर भर्ती, जानें सर्जरी

Manya Jain | Apr 01, 2026, 20:40 IST
Share
Nitcon recruitment 2026
Nitcon recruitment 2026

NITCON लिमिटेड ने दिल्ली जल बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। सिविल और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियर 8 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest Sarkari Naukri. NITCON लिमिटेड ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के कार्यालय में तैनाती के लिए जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती (govt jobs 2026) नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अनुबंध (Contract Basis) के आधार पर की जाएगी।

यदि आप इंजीनियरिंग फील्ड से हैं और दिल्ली में सरकारी परियोजना के साथ जुड़ना चाहते हैं, तो NITCON लिमिटेड जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 (NITCON Limited Junior Engineer Recruitment 2026) आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 08 अप्रैल 2026 है।

पदों की जानकारी

जूनियर इंजीनियर (सिविल): 80 पद

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल): 20 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र (Civil/Electrical/Mechanical) में कम से कम 60% अंकों के साथ डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री (B.E/B.Tech) होनी चाहिए।

2. कार्य अनुभव (Work Experience)

डिप्लोमा धारक: कम से कम 03 साल का अनुभव।

डिग्री धारक: 0 से 01 साल का अनुभव।

अनुभव केंद्र/राज्य सरकार, पीएसयू (PSU), या उपयोगिता क्षेत्र (जल, सीवर, बिजली, गैस, दूरसंचार) में होना अनिवार्य है।

3. आयु सीमा (Age Limit - 01.04.2026 तक)

न्यूनतम आयु: 18 साल

अधिकतम आयु: 30 साल

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी (NCL) के लिए 3 साल की छूट देय है। किसी भी परिस्थिति में 35 साल से अधिक आयु के उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (General/OBC/EWS): 885 रुपए (GST सहित)

एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी (SC/ST/PwD): 531 रुपए (GST सहित)

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

NITCON लिमिटेड जूनियर इंजीनियर चयन प्रक्रिया 2026 (NITCON JE Selection Process 2026) तीन चरणों में पूरी होगी।

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह 100 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षा होगी।

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी।

व्यक्तिगत बातचीत (Personal Interaction): अंतिम मूल्यांकन।

सीबीटी परीक्षा पैटर्न (CBT Pattern)

परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी और इसमें निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:

रीजनिंग (Reasoning)- 15

एप्टीट्यूड (Aptitude)- 15

अंग्रेजी (English)- 15

सामान्य जागरूकता (General Awareness) - 15

तकनीकी विषय (Technical Discipline)- 40

कुल- 100

आवेदन कैसे करें?

  • NITCON लिमिटेड के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • Vacancy Advertisement No 19/2025-26" के तहत 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाण पत्र और फोटो अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
  • सूचना: एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।
Apply Online

Official Notification PDF

Official Website

ये भी पढ़ें...

GMC Bhopal Vacancy: भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी

Ordnance Factory Vacancy : ITI पास के लिए 400 पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

PSSSB Vacancy 2026: 532 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी

NABFINS Vacancy: बैंकिंग में करियर बनाने का मौका, 12वीं पास, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा