अर्धसैनिक बलों में 93 हजार से ज्यादा पद खाली, सरकार ने संसद में खोला आंकड़ों का पिटारा

Anjali Dwivedi | Mar 14, 2026, 19:04 IST
Share
paramilitary-forces
paramilitary-forces

गृह राज्य मंत्री ने राज्यसभा में जानकारी दी कि CAPF में 93 हजार से अधिक पद खाली हैं। इनमें से सबसे ज्यादा CISF और CRPF में कमी है, जिसे भरने की प्रक्रिया जारी है।

देश की सरहदों और आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले अर्धसैनिक बलों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने संसद में स्वीकार किया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में हजारों की संख्या में पद खाली पड़े हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब के दौरान बताया कि, कई अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में कुल 93 हजार से अधिक पद खाली हैं।

सरकार के मुताबिक, इन भर्तियों को भरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, भारी कमी के बावजूद सरकार ने निश्चिंत किया है कि सुरक्षा बल अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं।

CISF और CRPF में सबसे ज्यादा रिक्तियां

आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक पदों की कमी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में देखी गई है। सीआईएसएफ में 28 हजार 342 और CRPF में 27 हजार 400 पद खाली हैं।

वहीं, सीमा सुरक्षा बल (BSF) में 14 हजार 531, आईटीबीपी (ITBP) में 12 हजार 333 और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 6 हजार 784 पद भरे जाने बाकी हैं। इसके अलावा असम राइफल्स (Assam Rifles) में भी 3 हजार 749 पदों पर भर्ती की प्रतीक्षा है।

सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्षमता पर सवाल

इतनी बड़ी संख्या में पद खाली होने के कारण कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा बल उपलब्ध संसाधनों का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहे हैं।

आपदा राहत और सुरक्षा जैसे जरूरी कार्यों में उनकी कार्यक्षमता (Efficiency) पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है।

भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार क्या करेगी

सरकार के मुताबिक, खाली पदों को भरना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के जरिए नियमित भर्तियां की जा रही हैं।

भर्ती प्रक्रिया को और अधिक रफ्तार देने के लिए कई नए बदलाव किए गए हैं। अब एसएससी के जरिए कांस्टेबल (GD) की भर्ती हर साल की जा रही है।

नई तकनीक और मेडिकल जांच में सुधार

भर्ती को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान आरएफआईडी (RFID) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही मेडिकल जांच में लगने वाले समय को भी पहले के मुकाबले काफी कम कर दिया गया है। मुख्य पदों की भर्ती के लिए नोडल फोर्स की नियुक्ति भी की गई है, ताकि चयन प्रक्रिया में देरी न हो।

ये खबरें भी पढ़ें...

IDBI Bank Vacancy में 1300 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें क्वालिफिकेशन

एमपी सरकारी नौकरी: ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में 265 पदों पर सीधी भर्ती

Ordnance Factory Vacancy: 400 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

ऑर्डनेंस फैक्ट्री भर्ती 2026: 151 आईटीआई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, करें अप्लाई

Tags:
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • BSF
  • कर्मचारी चयन आयोग
  • CRPF
  • CAPF
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि