बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी, RWF Vacancy 2026 में 192 पदों पर भर्ती

Manya Jain | Published:
Share
rail-wheel-factory-bangalore-apprentice- vacancy
rail-wheel-factory-bangalore-apprentice- vacancy

रेल व्हील फैक्ट्री बैंगलोर ने ITI पास उम्मीदवारों के लिए 192 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में बिना परीक्षा, सीधा मेरिट से चयन होगा। आवेदन 1 अप्रैल तक चलेंगे।

आईटीआई (ITI) पास उम्मीदवारों के लिए भारतीय रेलवे में ट्रेनिंग पाने का एक शानदार मौका आया है। रेल व्हील फैक्ट्री बैंगलोर ने साल 2025-26 के लिए अधिनियम अपरेंटिस (govt jobs 2026) के 192 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

यदि आपने फिटर, इलेक्ट्रिशियन या मशीनिस्ट जैसे ट्रेड में आईटीआई किया है, तो आप इस रेलवे अपरेंटिस (Latest Sarkari Naukri) प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा, यानी कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

पदों की जानकारी

प्रमुख ट्रेड और पद (Trade and Posts)

  • फिटर (Fitter): 85 पद (अवधि: 1 साल)
  • मशीनिस्ट (Machinist): 31 पद (अवधि: 1 साल)
  • सीएनसी प्रोग्रामिंग-सह-ऑपरेटर (CNC Programming-cum-Operator): 23 पद (अवधि: 6 महीने)
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक (Electronic Mechanic): 22 पद (अवधि: 1 साल)
  • इलेक्ट्रिशियन (Electrician): 18 पद (अवधि: 1 साल)
  • मैकेनिक मोटर वाहन (Mechanic Motor Vehicle): 08 पद (अवधि: 1 साल)
  • टर्नर (Turner): 05 पद (अवधि: 1 साल)
श्रेणीवार आरक्षण (Category Reservation): सामान्य (UR) - 98, ओबीसी (OBC) - 51, एससी (SC) - 29, एसटी (ST) - 14 पद आरक्षित हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  1. उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (Matriculation) पास की हो।
  2. संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) होना अनिवार्य है।
  3. नोट: केवल आईटीआई कोर्स पूरा करने वाले लेकिन प्रमाण पत्र (NTC) न रखने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं। इंजीनियरिंग और डिप्लोमा धारक भी आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age): 15 साल।
  • अधिकतम आयु (Maximum Age): 24 साल।
  • छूट (Relaxation): एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन पूरी तरह से मेरिट-आधारित (Merit-Based) है। आपकी 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर सूची तैयार की जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्टाइपेंड (Stipend Benefits)

ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को मासिक आर्थिक सहायता (Stipend) दी जाएगी:

  • अधिकांश ट्रेड (Fitter/Electrician आदि): 12 हजार 261 रुपए हर महीने
  • CNC ऑपरेटर ट्रेड: 10 हजार 890 हर महीने।

आवेदन कैसे करें?

  • RWF की आधिकारिक वेबसाइट से एनेक्सचर-A (आवेदन फॉर्म) डाउनलोड करें।
  • फॉर्म को बड़े अक्षरों (BLOCK LETTERS) में भरें और फोटो चिपकाएं।
  • 10वीं की मार्कशीट, NTC सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और दो अतिरिक्त फोटो की सेल्फ वेरीफाइड लगाएं।
  • जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों को 100 का डिमांड ड्राफ्ट या इंडियन पोस्टल ऑर्डर (IPO) "Principal Financial Adviser / Rail Wheel Factory" के पक्ष में बनवाना होगा। एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
  • जमा करें (Submission): भरे हुए फॉर्म को पंजीकृत डाक (Registered Post) द्वारा इस पते पर भेजें
    Senior Personnel Officer-II, Personnel Department, Rail Wheel Factory, Yelahanka, Bangalore-560064.
ये भी पढ़ें...

प्रोफेशनल्स के लिए सरकारी नौकरी, झारखंड स्वास्थ्य विभाग भर्ती में करें आवेदन

जल्द जारी होगा India Post GDS रिजल्ट, यहां देखें डिटेल्स

PGCIL Vacancy 2026: पावरग्रिड लिमिटेड में 188 पदों पर भर्ती, 11 मार्च है लास्ट डेट

एमएससी छात्रों के लिए MP COST Vacancy, 11-12 मार्च को इंटरव्यू

Tags:
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर