रेलवे ने 9 हजार पदों पर निकाली भर्ती, जानिए कब से कर सकेंगे अप्लाई

Rahul Garhwal | Feb 14, 2024, 16:28 IST
Share
new railway jobs
new railway jobs

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे ने 9 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए 9 मार्च से फॉर्म भरे जाएंगे।

NEW DELHI. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने टेक्निशियन के 9 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। रेलवे ने इसके आवेदन की तारीख जारी की गई है। कैंडिडेट्स 9 मार्च से भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे। रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर जाकर आवेदन किए जा सकते हैं।

वैकेंसी

  • टेक्निशियन ग्रेड-1 सिग्नल - 1100 पोस्ट
  • टेक्निशियन ग्रेड-3 - 7900 पोस्ट
  • कुल पोस्ट - 9 हजार
  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन - NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से SSLC या ITI पास होना चाहिए।

एज लिमिट

टेक्निशियन ग्रेड-1 सिग्नल के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 36 साल और टेक्निशियन ग्रेड-3 पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 33 साल रखी गई है। उम्र की गिनती 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी।

इन रेलवे डिवीजन में होगी भर्ती

  • अहमदाबाद
  • अजमेर
  • बेंगलुरु
  • भोपाल
  • भुवनेश्वर
  • बिलासपुर
  • चंडीगढ़
  • गोरखपुर
  • गुवाहाटी
  • जम्मू और श्रीनगर
  • कोलकाता
  • मुंबई
  • मुजफ्फरपुर
  • पटना
  • प्रयागराज
  • रांची
  • सिकंदराबाद
  • सिलीगुड़ी
  • तिरुवनंतपुरम
  • मालदा

आवेदन के लिए फीस

जनरल, OBC और EWS कैंडिडेट्स के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं महिलाओं, SC-ST और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए फीस देनी होगी।

इस तरह होगा चयन

  • CBT-1
  • CBT-2
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन
  • मेरिट लिस्ट

कितनी मिलेगी सैलरी

  • टेक्निशियन ग्रेड-1 - 29 हजार 200 रुपए प्रतिमाह
  • टेक्निशियन ग्रेड-3 - 19 हजार 900 रुपए प्रतिमाह

ये खबर भी पढ़िए..

सेना में अग्निवीर के 25 हजार पदों पर निकली भर्ती, कैसे करें आवेदन

ऐसे करें अप्लाई

  • https://indianrailways.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर रेलवे रिक्रूटमेंट सेल का ऑप्शन मिलेगा। जिस बोर्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करिए।
  • नया पेज खुलने पर Railway Technician Recruitment 2024 ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  • नए पेज पर Click Here to Apply Online पर क्लिक करिए।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करिए और भुगतान करिए।
  • आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रखिए।
Tags:
  • government jobs
  • RAILWAY
  • Railway Recruitment
  • new government jobs
  • Railway Recruitment Updates
  • Railway Recruitment Board
  • Railway Technician Recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच