8वीं पास के लिए हाईकोर्ट में वैकेंसी, 70 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी
Rahul Garhwal | Apr 30, 2024, 19:31 IST
Recruitment for 2329 posts in Madras High Court
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इस राज्य के हाईकोर्ट ने 2 हजार 329 पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स mhc.tn.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
Madras High Court Recruitment
CHENNAI. मद्रास हाईकोर्ट ने 2329 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत रीडर, गार्डनर, ड्राइवर, ऑफिस असिस्टेंट, एग्जामिनर समेत कई पद भरे जाएंगे। कैंडिडेट्स mhc.tn.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 27 मई है।
वैकेंसी की जानकारी
- ऑफिस अटेंडेंट - 638 पोस्ट
- प्रोसेस सर्वर - 242 पोस्ट
- सफाई कर्मचारी - 202 पोस्ट
- वॉचमैन - 459 पोस्ट
- वॉचमैन-मसलची - 85 पोस्ट
- मसलची - 402 पोस्ट
- वॉटरमैन - 2 पोस्ट
- स्वीपर - 1 पोस्ट
- रीडर - 11 पोस्ट
- एग्जामिनर - 60 पोस्ट
- सीनियर बैलिफ - 100 पोस्ट
- प्रोसेस राइटर - 1 पोस्ट
- जीरॉक्स ऑपरेटर - 53 पोस्ट
- ड्राइवर - 27 पोस्ट
- कॉपिस्ट अटेन्डर - 16 पोस्ट
- गार्डनर - 12 पोस्ट
क्वालिफिकेशन
- 8वीं पास/SSLC पब्लिक एग्जाम पास कैंडिडेट्स
- ड्राइवर पद पर आवेदन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी
- मसलची, सफाई कर्मचारी, वॉचमैन पदों के लिए उम्मीदवारों को तमिल लिखना और बोलना आना जरूरी
एज लिमिट
पदों के मुताबिक 32 से 37 साल
आवेदन फीस
- सभी कैंडिडेट्स - 500 रुपए
- आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार - कोई फीस नहीं
कैसे होगा सिलेक्शन ?
- सामान्य लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट
- वाइवा-वॉइस
परीक्षा पैटर्न
- रिटन एग्जाम 2 हिस्सों में होगा। भाग-A और भाग-B
- भाग-A में सामान्य तमिल (तमिल पात्रता परीक्षा) के विषय और भाग-B में सामान्य ज्ञान के प्रश्न शामिल हैं।
- लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे।
- भाग-A में प्रश्न तमिल भाषा में होंगे और भाग-B में प्रश्न इंग्लिश और तमिल दोनों भाषाओं में होंगे।
ये खबर भी पढ़िए..
CBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी ?
कैसे करें अप्लाई ?
- ऑफिशियल वेबसाइट mhc.tn.gov.in पर जाइए।
- होमपेज पर MHC Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करिए।
- रजिस्ट्रेशन करिए। आपके ईमेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होगा।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करिए।
- फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करिए।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखिए।
Madras High Court Recruitment for 2329 posts | Government Job | New Government Job | मद्रास हाईकोर्ट भर्ती | मद्रास हाईकोर्ट 2329 पदों पर भर्ती | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By