RSMSSB Recruitment 2025 : राजस्थान में बंपर सरकारी नौकरी, 4th ग्रेड भर्ती में बढ़ाए पद
Manya Jain | Mar 06, 2025, 19:29 IST
RSMSSB RECRUITMENT 2025
राजस्थान में बेरोजगार युवाओं को भजनलाल सरकार ने खुशखबरी दी है। चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 के पद बढ़ाकर अब 53,749 कर दिए गए हैं। पहले यह संख्या 52,453 थी। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक rsmssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
RSMSSB Recruitment Update : राजस्थान में बेरोजगार युवाओं को भजनलाल सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के पद बढ़ा दिए हैं।शासन सचिवालय से 594 रिक्त पद और अधीनस्थ विभागों से 668 रिक्त पदों को जोड़ा गया। अब कुल 53,749 पदों पर भर्ती होगी। पहले यह संख्या 52,453 थी। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक बेवसाइट rsmssb.rajasthan.gov.inपर जाकर 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 48,199 और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 5,550 पद तय किए गए हैं। इससे पहले गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 46,931 और अनुसूचित क्षेत्र के 5,522 पद थे।
लिखित परीक्षा सितंबर 2025 में होगी। परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
योग्यता
- उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य।
आयु सीमा
- 18 साल से 40 साल तक
चयन प्रक्रिया
- चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: 600 रुपए
- OBC/EWS: 400 रुपए
- SC/ST/दिव्यांगजन: 400 रुपए
परीक्षा प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.inपर जाएं और भर्ती अनुभाग खोलें।
- नवीनतम नोटिफिकेशन पढ़कर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
- प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
FAQ
- राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2024 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
आवेदन 21 मार्च 2025 से शुरू होंगे और 19 अप्रैल 2025 तक चलेंगे। - राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2024 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2024 के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। - राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2024 में चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA