महिला एवं बाल विकास विभाग में सरकारी नौकरी, 06 फरवरी तक करें अप्लाई

Manya Jain | Jan 06, 2026, 19:26 IST
Share
rssb rajasthan female supervisor vacancy 2026
rssb rajasthan female supervisor vacancy 2026

RSSB ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती निकाली है। 07 जनवरी से 06 फरवरी तक चलने वाली आवेदन प्रक्रिया के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग में खाली पद भरे जाएंगे।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला पर्यवेक्षक (Supervisor Female) के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए है। अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।

ऑनलाइन आवेदन 07 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक भरे जा सकते हैं। इस भर्ती (राजस्थान सरकारी नौकरी) के लिए महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए निकाली गई है।

पदों की जानकारी

इस भर्ती के माध्यम से कुल 72 पदों को भरा जाएगा। इन पदों को क्षेत्रीय आधार पर बांटा गया है।

  • गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP): 57 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र (TSP): 15 पद

जरूरी डेट्स

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 07 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 06 फरवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  1. CET अनिवार्य: आवेदक ने समान पात्रता परीक्षा (CET Graduation Level)-2024 उत्तीर्ण की हो। आवेदन के समय CET का पंजीकरण नंबर देना अनिवार्य है।
  2. शैक्षणिक योग्यता: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री।
  3. कंप्यूटर दक्षता: RS-CIT, DOEACC 'O' लेवल, या कंप्यूटर साइंस में कोई भी डिग्री/डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  4. सांस्कृतिक ज्ञान: राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान (Knowledge of Rajasthani Culture) और देवनागरी लिपि में हिंदी कार्य करने की क्षमता।
नोट: जो अभ्यर्थी स्नातक (Graduation) के अंतिम साल में हैं, वे भी प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें लिखित परीक्षा की तिथि तक अपनी डिग्री प्राप्त करनी होगी।

आयु सीमा

  • आयु गणना (Age Calculation): 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर।
  • न्यूनतम आयु: 18 साल।
  • अधिकतम आयु: 40 साल।
  • छूट: आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी गई है। साथ ही, भर्ती में विलंब के कारण सभी आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में 1 साल की अतिरिक्त छूट दी गई है।
  • सैलरी (Pay Scale): पे-मैट्रिक्स लेवल-7 (Level-7) के अनुसार।

आवेदन शुल्क (One Time Registration Fee)

श्रेणी (Category)शुल्क (Fee)
सामान्य / OBC क्रीमीलेयर600 रुपए
SC / ST / OBC नॉन-क्रीमीलेयर / EWS400 रुपए
दिव्यांगजन (PH Candidates)400 रुपए

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक SSO Portal (https://sso.rajasthan.gov.in/) पर जाएं।
  • यदि आपकी आईडी नहीं है, तो 'Registration' पर क्लिक कर अपनी आईडी बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर 'Recruitment Portal' पर क्लिक करें।
  • वहां "DIRECT RECRUITMENT OF SUPERVISOR (FEMALE) - 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आपने पहले OTR नहीं किया है, तो अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा कर OTR प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसमें आपको अपना आधार कार्ड/जनाधार और शैक्षणिक डाक्यूमेंट्स लिंक करने होंगे।
  • CET (Graduation Level) 2024 का रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पत्राचार का पता ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज (Jpg/Jpeg format) में अपलोड करें।
  • अंत में 'Submit' बटन पर क्लिक करें और आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • राजस्थान सरकारी नौकरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग