SBI Vacancy 2025 : हर महीने 1 लाख तक सैलरी पाने का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
Manya Jain | Mar 12, 2025, 13:05 IST
SBI RECRUITMENT
SBI ने मैनेजर रिटेल प्रोडक्ट्स, एफएलसी काउंसलर्स समेत 273 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा अवसर है।
SBI Recruitment 2025 : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मैनेजर रिटेल प्रोडक्ट्स, एफएलसी काउंसलर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के तहत कुल 273 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर sbi.co.in जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों की जानकारी
- मैनेजर रिटेल प्रोडक्ट्स
- एफएलसी काउंसलर्स
- एफएलसी डायरेक्टर्स
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
मैनेजर रिटेल प्रोडक्ट्स
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीए, पीजीडीएम, पीजीपीएम या एमएमएस की डिग्री।
- अनुभव: रिटेल बैंकिंग में एग्जीक्यूटिव/सुपरवाइजर/मैनेजरियल रोल में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।
एफएलसी काउंसलर्स और एफएलसी डायरेक्टर्स
- पात्रता: बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
- 28 से 40 साल
चयन प्रक्रिया
- शॉर्टलिस्टिंग: आवेदनों की समीक्षा के बाद उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन।
- साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू।
- अंतिम मेरिट सूची: इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर।
सैलरी
- मैनेजर रिटेल प्रोडक्ट्स: 85 हजार 920 – 1 लाख 05 हजार 280 रुपए हर महीने
- एफएलसी काउंसलर्स:50 हजार हर महीने
- एफएलसी डायरेक्टर्स: 75हजार हर महीने
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.inपर जाएं।
- 'करियर' सेक्शन में जाएं: 'Current Openings' पर क्लिक करें।
- विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2024-25/35 के तहत 'Apply Online' पर क्लिक करें।
- अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके खाता बनाएं।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से।
- फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
जरूरीलिंक
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करें: यहां क्लिक करें
- ऑनलाइन आवेदन करें: यहां क्लिक करें
- आधिकारिक वेबसाइट: sbi.co.in
FAQ
- SBI Recruitment 2025 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
SBI Recruitment 2025 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2025 है। - SBI Recruitment 2025 में FLC काउंसलर्स और FL डायरेक्टर्स पदों के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
SBI Recruitment में FLC काउंसलर्स और FL डायरेक्टर्स पदों के लिए बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। - SBI Recruitment 2025 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीए, पीजीडीएम, पीजीपीएम या एमएमएस की डिग्री होना चाहिए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari