SBI Job Vacancy: इस साल 12 हजार पदों पर होगी भर्ती, 250 नई ब्रांच भी खुलेंगी
Kaushiki | Sept 07, 2026, 10:07 IST
SBI Job Vacancy
भारतीय स्टेट बैंक चालू वित्त वर्ष में 12 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगा। बैंक देशभर में 250 नई शाखाएं भी खोलेगा। चेयरमैन सीएस शेट्टी ने यह जानकारी दी है। बैंक एनएसई के आईपीओ में अपनी एक प्रतिशत तक हिस्सेदारी भी बेचेगा।
SBI Job Vacancy: भारतीय स्टेट बैंक ने एक बड़ा ऐलान किया है। देश का सबसे बड़ा बैंक इस साल नई नौकरियां देने जा रहा है। बैंक करंट फाइनेंसियल ईयर में करीब 12 हजार लोगों को नौकरी देगा। इसमें क्लर्क और अधिकारी दोनों के पद शामिल रहेंगे।
ये जानकारी एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने दी है। उन्होंने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। रिटायरमेंट और जरूरतों के हिसाब से कुल संख्या में बदलाव हो सकता है। लेकिन बैंक इस साल 12 हजार भर्ती का लक्ष्य जरूर हासिल करेगा। आइए जानें पूरी डिटेल
भारतीय स्टेट बैंक ने पिछले साल बड़ी संख्या में आईटी अधिकारियों की भर्ती की थी। पिछले साल करीब 1500 आईटी एक्सपर्ट रखे गए थे। इसलिए इस साल आईटी विभाग में ज्यादा नए लोगों की जरूरत नहीं है। इस बार ध्यान जनरल बैंकिंग ऑपरेशन्स और ब्रांचेज के काम पर रहेगा। एसबीआई देश के सबसे बड़े एम्प्लॉयर्स में से एक माना जाता है।
मार्च 2026 तक बैंक में 2.45 लाख से ज्यादा एम्प्लॉय कार्यरत थे। बैंक ने साल 2025-26 के दौरान कुल 25 हजार 633 नई नियुक्तियां की थीं। इनमें चार हजार 640 अधिकारी और 19 हजार 340 एसोसिएट्स शामिल थे।
SBI चेयरमैन CS Setty ने बताया कि स्टेट बैंक अपने ब्रांच नेटवर्क का लगातार एक्सपेंड कर रहा है। बैंक देशभर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहता है। नए रेजिडेंशियल एरियाज और बिजनेस सेक्टर्स में बैंक अपनी नई शाखाएं खोलेगा। जिन इलाकों में बैंकिंग सेवाएं कम हैं, वहां ध्यान दिया जाएगा।
चेयरमैन के मुताबिक, बैंक हर साल 200 से 250 नई ब्रांचेज जोड़ेगा। कुछ पुरानी और कम चलने वाली ब्रांचेज को रिकॉन्स्टिट्यूट भी किया जाएगा। इस कदम से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहकों को लाभ मिलेगा। बैंकिंग सेवाओं की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक आसान हो जाएगी।
एसबीआई और उसकी सब्सिडियरी कंपनी मिलकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में हिस्सेदारी कम करेंगी। दोनों कंपनियां मिलकर एक प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेच सकती हैं। ये बिकवाली NSE के प्रस्तावित 30 हजार करोड़ रुपए के IPO के जरिए होगी। एसबीआई खुद 0.65 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगा।
एसबीआई कैपिटल मार्केट्स अपनी 0.35 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगा। अन्य शरहोल्डर्स के शामिल होने पर ये आंकड़ा थोड़ा बदल सकता है। फिलहाल एसबीआई की एनएसई में 3.23 फीसदी हिस्सेदारी मौजूद है। वहीं एसबीआई कैपिटल मार्केट्स की हिस्सेदारी 4.33 फीसदी है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का ये आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। बाजार नियामक ने हाल ही में इस आईपीओ को अपनी मंजूरी दी है। यह आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया के 27 हजार 858 करोड़ रुपए के आईपीओ से बड़ा होगा। यह एलआईसी के 20 हजार 557 करोड़ रुपए के निर्गम से भी काफी बड़ा है।
इससे पहले पेटीएम, टाटा कैपिटल और कोल इंडिया के बड़े आईपीओ भी आ चुके हैं। एनएसई का ये आईपीओ बाजार में इतिहास रचने के लिए तैयार है। बैंक का कहना है कि अन्य सहायक कंपनियों के मोनेटाइजेशन की तुरंत कोई योजना नहीं है। फिलहाल सारा ध्यान केवल एनएसई के आईपीओ पर ही टिका हुआ है।
इससे पहले एसबीआई ने अपने म्यूचुअल फंड कारोबार में हिस्सेदारी कम की थी। जुलाई में फ्रांसीसी पार्टनर अमुंडी के साथ मिलकर 10 फीसदी हिस्सा बेचा गया था। एसबीआई म्यूचुअल फंड का 11 हजार 675 करोड़ रुपए का ये इश्यू काफी सफल रहा था। ये आईपीओ कुल 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
इस लिस्टिंग के बाद एसबीआई की हिस्सेदारी 61.86 से घटकर 55.56 फीसदी रह गई। वहीं विदेशी साझेदार अमुंडी की हिस्सेदारी घटकर 32.63 फीसदी हो गई है। बैंक अब अपनी इसी सक्सेसफुल कैपिटल जुटाने की रणनीति को आगे भी जारी रख रहा है। इससे बैंक का कैपिटल बेस मजबूत होगा और विस्तार में आसानी होगी। sbi recruitment
एसबीआई की यह नई स्ट्रेटेजी बैंक को हर मोर्चे पर आगे ले जाएगी। लोग जोड़ना, नेटवर्क बढ़ाना और मुनाफा कमाना बैंक की टॉप प्रॉयोरिटी है।
शेयर बाजार के एनालिस्ट भी एसबीआई के इस एक्सपेंशन को पॉजिटिव मान रहे हैं। एनलिस्ट्स ने इस शेयर के लिए ऊंचे लक्ष्य तय किए हैं। बैंक का घटता एनपीए और बढ़ती लोन ग्रोथ इसकी सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है।
करंट फाइनेंसियल ईयर की पहली क्वार्टर में बैंक का मुनाफा बढ़ा है। अप्रैल से जून क्वार्टर में बैंक का शुद्ध लाभ 10.2 फीसदी बढ़कर 21 हजार 121 करोड़ रुपए हुआ। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में भी करीब 15 फीसदी की बढ़त देखी गई।
ये खबरें भी पढ़ें...
SBI के ग्राहक ध्यान दें, चार से ज्यादा बार कैश निकालने पर लगेगा चार्ज
SBI Asha Scholarship: स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए मिलेंगे पांच लाख रुपए तक की मदद
SBI SCO Recruitment 2026: 207 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ऐसे होगा SBI Job Selection, ये रहा रिक्रूटमेंट एग्जाम का पूरा सिलेबस और टिप्स
ये जानकारी एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने दी है। उन्होंने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। रिटायरमेंट और जरूरतों के हिसाब से कुल संख्या में बदलाव हो सकता है। लेकिन बैंक इस साल 12 हजार भर्ती का लक्ष्य जरूर हासिल करेगा। आइए जानें पूरी डिटेल
IT स्टाफ की जरूरत
मार्च 2026 तक बैंक में 2.45 लाख से ज्यादा एम्प्लॉय कार्यरत थे। बैंक ने साल 2025-26 के दौरान कुल 25 हजार 633 नई नियुक्तियां की थीं। इनमें चार हजार 640 अधिकारी और 19 हजार 340 एसोसिएट्स शामिल थे।
250 नई शाखाएं खोलेगा बैंक
चेयरमैन के मुताबिक, बैंक हर साल 200 से 250 नई ब्रांचेज जोड़ेगा। कुछ पुरानी और कम चलने वाली ब्रांचेज को रिकॉन्स्टिट्यूट भी किया जाएगा। इस कदम से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहकों को लाभ मिलेगा। बैंकिंग सेवाओं की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक आसान हो जाएगी।
एनएसई आईपीओ में हिस्सेदारी बिक्री
एसबीआई कैपिटल मार्केट्स अपनी 0.35 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगा। अन्य शरहोल्डर्स के शामिल होने पर ये आंकड़ा थोड़ा बदल सकता है। फिलहाल एसबीआई की एनएसई में 3.23 फीसदी हिस्सेदारी मौजूद है। वहीं एसबीआई कैपिटल मार्केट्स की हिस्सेदारी 4.33 फीसदी है।
बैंक का बही-खाता और नेटवर्क
इससे पहले पेटीएम, टाटा कैपिटल और कोल इंडिया के बड़े आईपीओ भी आ चुके हैं। एनएसई का ये आईपीओ बाजार में इतिहास रचने के लिए तैयार है। बैंक का कहना है कि अन्य सहायक कंपनियों के मोनेटाइजेशन की तुरंत कोई योजना नहीं है। फिलहाल सारा ध्यान केवल एनएसई के आईपीओ पर ही टिका हुआ है।
म्यूचुअल फंड में भी बदलाव
इस लिस्टिंग के बाद एसबीआई की हिस्सेदारी 61.86 से घटकर 55.56 फीसदी रह गई। वहीं विदेशी साझेदार अमुंडी की हिस्सेदारी घटकर 32.63 फीसदी हो गई है। बैंक अब अपनी इसी सक्सेसफुल कैपिटल जुटाने की रणनीति को आगे भी जारी रख रहा है। इससे बैंक का कैपिटल बेस मजबूत होगा और विस्तार में आसानी होगी। sbi recruitment
स्ट्रेटेजी और ग्रोथ
शेयर बाजार के एनालिस्ट भी एसबीआई के इस एक्सपेंशन को पॉजिटिव मान रहे हैं। एनलिस्ट्स ने इस शेयर के लिए ऊंचे लक्ष्य तय किए हैं। बैंक का घटता एनपीए और बढ़ती लोन ग्रोथ इसकी सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है।
करंट फाइनेंसियल ईयर की पहली क्वार्टर में बैंक का मुनाफा बढ़ा है। अप्रैल से जून क्वार्टर में बैंक का शुद्ध लाभ 10.2 फीसदी बढ़कर 21 हजार 121 करोड़ रुपए हुआ। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में भी करीब 15 फीसदी की बढ़त देखी गई।
ये खबरें भी पढ़ें...
SBI के ग्राहक ध्यान दें, चार से ज्यादा बार कैश निकालने पर लगेगा चार्ज
SBI Asha Scholarship: स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए मिलेंगे पांच लाख रुपए तक की मदद
SBI SCO Recruitment 2026: 207 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ऐसे होगा SBI Job Selection, ये रहा रिक्रूटमेंट एग्जाम का पूरा सिलेबस और टिप्स
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar