Sarkari Naukri : 10 वीं पास के लिए ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में हजारों पदों पर भर्ती

Manya Jain | Mar 21, 2025, 16:59 IST
Share
sarkari naukri
sarkari naukri

तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTU) ने ड्राइवर-कम-कंडक्टर के 3274 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 21 मार्च से 21 अप्रैल 2025 तक ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

10th Pass Jobs : तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTU) ने ड्राइवर-कम-कंडक्टर के कुल 3274 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया टीएनएसटीयू (TNSTU) के विभिन्न उपभागों के तहत की जाएगी, जिनमें मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, राज्य एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और अन्य शामिल हैं। उम्मीदवार 21 मार्च से 21 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

  • मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 364 पद
  • राज्य एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (टीएन): 318 पद
  • टीएनएसटीयू विल्लुपुरम: 322 पद
  • टीएनएसटीयू कुंभकोणम: 756 पद
  • टीएनएसटीयू सेलम: 486 पद
  • टीएनएसटीयू कोयंबटूर: 344 पद
  • टीएनएसटीयू मदुरै: 322 पद
  • टीएनएसटीयू तिरुनेलवेली: 362 पद
ये खबर भी पढ़िए... Sarkari Naukri : SSC में क्लर्क के कई पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और उन्हें तमिल में बोलने, पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 तक 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अन्य जरूरी योग्यता

उम्मीदवारों के पास वैलिड भारी परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस और 18 महीने का भारी वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र, बैज और वैलिड कंडक्टर लाइसेंस 1 जनवरी 2025 तक होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए... SBI Vacancy 2025 : हर महीने 1 लाख तक सैलरी पाने का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 590 रुपए शुल्क होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले टीएनएसटीयू की आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in पर जाएं।
  • टीएनएसटीयू भर्ती 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने के बाद, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अकाउंट में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट करें और आवेदन पत्र का डाउनलोड लें।
  • आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी रखें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ सके।
ये खबर भी पढ़िए... Sarkari Naukri 2025 : मेडिकल ऑफिसर बनने का अच्छा मौका, जल्द शुरू होंगे आवेदन

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • jobs for 10th pass student
  • sarkari naukri
  • vacany for 10th pass
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा