UKMSSB Vacacny 2026: हेल्थ वर्कर्स के लिए वैकेंसी, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

Manya Jain | Apr 16, 2026, 15:16 IST
Share
UKMSSB Vacacny 2026
UKMSSB Vacacny 2026

UKMSSB ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 335 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 21 अप्रैल से 04 मई 2026 तक चलेंगे। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का यह महिलाओं के लिए बड़ा मौका है।

Latest Sarkari Naukri.उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं के लिए बड़ी सरकारी नौकरीभर्ती निकाली है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड यह भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम (ANM) के कुल 335 पद खाली हैं।

चयनित महिलाओं को लेवल-3 के हिसाब से शानदार सैलरी मिलेगा। आवेदन करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 04 मई 2026 रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार शाम 5 बजे तक अपना आवेदन पूरा कर लें।

भर्ती (govt jobs 2026) से जुड़ी सभी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर है। वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

पदों की जानकारी

कुल 335 पदों को उत्तराखंड के 13 जिलों में विभाजित किया गया है। अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल और हरिद्वार जैसे जिलों में रिक्तियों की संख्या अधिक है।

  • अल्मोड़ा: 45 पद
  • चमोली: 37 पद
  • नैनीताल: 33 पद
  • हरिद्वार: 29 पद
  • देहरादून: 24 पद
अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी 13 जिलों की वरीयता (Preference) देना अनिवार्य है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • अभ्यर्थी ने भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया हो।
  • इसमें 6 महीने का प्रसव (Midwifery) प्रशिक्षण शामिल होना अनिवार्य है।

2. पंजीकरण (Registration)

  • अभ्यर्थी का उत्तराखंड नर्सेस एंड मिडवाइव्स काउंसिल (Dehradun) में वैध और नवीनीकृत पंजीकरण होना अनिवार्य है।

4. आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 42 साल
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  • मेरिट का आधार: अभ्यर्थियों के एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (ANM Course) के कुल अंकों के आधार पर जिला-वार मेरिट तैयार की जाएगी।
  • बैच-वाइज सेनियरिटी: चयन में बैच-वाइज सेनियरिटी को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन: मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को मई-जून 2026 के दौरान डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा:

श्रेणी (Category)शुल्क (Fee)
अनारक्षित (General)300 रुपए
ओबीसी (Uttarakhand OBC)300 रुपए
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस (SC/ST/EWS)150 रुपए

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पंजीकरण (Registration): बोर्ड की वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं और "Apply Now" पर क्लिक करके नया पंजीकरण करें।
  • विवरण भरें: लॉगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और एएनएम कोर्स के अंक भरें।
  • जिला वरीयता: सभी 13 जिलों को अपनी पसंद के अनुसार वरीयता क्रम में चुनें।
  • डाक्यूमेंट अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर और सभी अनिवार्य प्रमाणपत्रों (10th, 12th, ANM Marksheets, Registration, Domicile) का एक संयुक्त पीडीएफ बनाकर अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान: नेट बैंकिंग या कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें और फाइनल फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें...

सरकारी अस्पताल में नौकरी का मौका, एमपी में नर्सिंग के दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती

SSC Selection Phase 14 Vacancy: 3003 पदों के लिए निकली भर्ती

SSC Nursing Officer Vacancy: 127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए NHPC Vacancy 2026, हर महीने 15 हजार सैलरी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • anm
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा