यूपी पुलिस भर्ती 2025: SI और ASI के पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

Aman Vaishnav | Dec 22, 2025, 18:08 IST
Share
Aman vaishnav (54)
Aman vaishnav (54)

उत्तर प्रदेश पुलिस में SI और ASI के पदों पर भर्ती निकली है। आप ग्रेजुएट हैं और आपको टाइपिंग आती है, तो 19 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शानदार सैलरी और सरकारी डेस्क जॉब पाने का यह आपके पास बेहतरीन मौका है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने SI और ASI के पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 537 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो पुलिस विभाग में एक डेस्क जॉब की तलाश में हैं।

इस सरकारी नौकरीकी सबसे खास बात यह है कि इसमें भर्ती बोर्ड ने कई अलग-अलग पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें पुलिस उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक के पद शामिल हैं। इन पदों पर सिलेक्शन के बाद आपको एक अच्छी सैलरी मिलेगी।



भर्ती से जुड़ी तारीखें

इस भर्ती (POLICE BHARTI) में शामिल होने के लिए आपको तारीखों का विशेष ध्यान रखना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2026 तय की गई है।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कोई गलती या फीस जमा करने की समस्या के लिए भी समय दिया है। आप 20 से 22 जनवरी 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार और फीस का करेक्शन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए- Accenture India ने खोला फ्रेशर्स के लिए जॉब्स का पिटारा, ऐसे बनें टैलेंट हब का हिस्सा

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी?

भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग विभागों के लिए पदों का बंटवारा किया है।

  • पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) समूह-ग: इसके लिए कुल 112 पद निकाले गए हैं।
  • पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) समूह-ग: यह सबसे बड़ी संख्या में है, यहां कुल 311 पद हैं।
  • पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) समूह-ग: इसके लिए कुल 114 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कैटेगरी के हिसाब से देखें तो सामान्य वर्ग के लिए 49 पद हैं। ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 10 पद हैं। ओबीसी (OBC) के लिए 29 पद और एससी/एसटी वर्ग के लिए भी सीटें आरक्षित की गई हैं।

ये खबर भी पढ़िए- High Income Career: स्कूल ड्रॉपआउट को ये 5 हाई डिमांडिग जॉब्स देंगी शानदार और हाई-सैलरी वाली जिंदगी

पुलिस विभाग में डेस्क जॉब का शानदार मौका

👉 UP police ने SI और ASI के 537 पदों पर भर्ती निकाली है।

👉 आवेदन 20 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं।

👉 ग्रेजुएशन पास युवा जिनकी उम्र 21 से 28 साल है, फॉर्म भर सकते हैं।

👉 इन पदों के लिए कंप्यूटर और टाइपिंग की जानकारी होना जरूरी है।

👉 सिलेक्ट होने पर 29 हजार 200 से 1 लाख 12 हजार तक सैलरी मिलेगी।

क्वालीफिकेशन और एज लिमिट

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन होना जरूरी है। साथ ही, चूंकि ये पद ऑफिस वर्क से जुड़े हैं, इसलिए टाइपिंग और कंप्यूटर का नॉलेज होना बहुत जरूरी है।

  • टाइपिंग: हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
  • शॉर्ट हैंड: शॉर्ट हैंड में डिक्टेशन के लिए 40 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम स्पीड मांगी गई है।
  • कंप्यूटर कोर्स: उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर में 'O Level' का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
आयु सीमा: आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र 1 जुलाई 2025 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए- IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

कितनी मिलेगी सैलरी?

यूपी पुलिस के इन पदों पर सैलरी बहुत आकर्षक है।

  • सब इंस्पेक्टर भर्ती(गोपनीय): इनका पे-बैंड 9 हजार 300 से 34 हजार 800 और ग्रेड पे 4 हजार 200 है। कुल सैलरी ₹35 हजार 400 से 1 लाख12 हजार 400 रुपए के बीच होगी।
  • ASI (लिपिक और लेखा): इनका पे-बैंड 5 हजार 200 से 20 हजार 200 और ग्रेड पे 2 हजार 800 है। इनकी सैलरी 29 हजार 200 से 92 हजार 300 रुपए के बीच रहेगी।
ये खबर भी पढ़िए- RRB Recruitment 2026: रेलवे में 311 पदों पर भर्ती, जल्द शुरु होंगे आवेदन, मिलेंगी ये सरकारी सुविधाएं

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और फोटो तैयार रखें। government job

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • ASI
  • UP police
  • POLICE BHARTI
  • पुलिस भर्ती
  • सब इंस्पेक्टर
  • सब इंस्पेक्टर भर्ती
  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती
  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच