सरकारी नौकरी: UP में TGT/PGT के 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरु

Anjali Dwivedi | Nov 01, 2025, 15:06 IST
Share
UP TEACHER BHARTI
UP TEACHER BHARTI

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में बंपर पदों पर जल्द भर्ती होगी। UP शिक्षा सेवा चयन आयोग को 31 मार्च 2026 तक की वैकेंसीज का डेटा मिल गया है। UP में TGT/PGT के 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के आवेदन आज से शुरु हो गया है।

उत्तर प्रदेश के 4512 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में बड़ी भर्ती आने वाली है। प्रशिक्षित स्नातक (Trained Graduate Teacher) और प्रवक्ता (Post Graduate Teacher) के पद इसमें शामिल हैं। हेडमास्टर और प्रिंसिपल्स की भर्ती भी इसी प्रक्रिया में होगी। कुल मिलाकर 23 हजार से अधिक पदों पर यह भर्ती होने का अनुमान है। भर्ती के लिए नया उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग बनेगा।

UP में जल्द होगी शिक्षक भर्ती

UP शिक्षा सेवा चयन आयोग के बनने के बाद ही भर्ती की पूरी प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। निदेशालय ने जिलों से 31 मार्च 2026 तक की संभावित भर्तियां मांगी थी। यह जानकारी 29 जुलाई तक उपलब्ध कराने को कहा गया था। गाजीपुर को छोड़कर सभी 74 जिलों ने अपनी भर्तियों की सूचना भेजी है।

अभी तक UP TGT PGT Bharti में 71 जिलों की गणना हो चुकी है, जिसमें 22,201 पद खाली हैं। बाकि चार जिलों के पद जुड़ने पर संख्या 23 हजार पार हो जाएगी। चयन आयोग का पोर्टल बनने के बाद खाली पदों की सूचना भेजी जाएगी। उप शिक्षा निदेशक ने DIOS को प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया है। यह सुनिश्चित करना है कि सभी खाली पद सही जानकारी के साथ भेजे गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

Sainik School Admission 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन का लास्ट चांस, तुरंत भरें फॉर्म

Amazon Layoffs: AI के चलते 30 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

शिक्षकों के लिए एक बड़ा अपडेट

एक अन्य महत्वपूर्ण आदेश स्कूलों के संबद्धीकरण (Attachment) को लेकर आया है। शासन की अनुमति के बिना किए गए अटैचमेंट तुरंत निरस्त करने का आदेश है। कार्मिकों को तत्काल उनकी मूल तैनाती वाले स्कूल में भेजना होगा। अपर मुख्य सचिव, बेसिक माध्यमिक शिक्षा ने यह आदेश 21 अक्तूबर को दिया है।

30 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नौकरी खतरे में

69000 असिस्टेंट टीचर भर्ती प्रोग्राम (assistant teacher recruitment process) के 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों की सरकारी नौकरी(government job)पर खतरा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 6 महीने का ब्रिज कोर्स करना जरूरी है। कोर्ट ने 11 अगस्त 2023 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए यह कहा था। यह कोर्स शुरू होने की डेट से एक साल के अंदर पूरा करना जरूरी है। कोर्स पूरा न करने पर उनकी नियुक्ति अमान्य हो जाएगी।

प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया था। इसमें कहा था कि 1 से 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। प्रशिक्षण 1 दिसंबर से शुरू होने की योजना थी। लेकिन, शुक्रवार यानि कल तक प्रशिक्षण के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने NIOS से प्रशिक्षण दिलवाने का प्रस्ताव भेजा था। यह मामला अभी शासन स्तर पर लंबित है और शिक्षक गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

November 2025 School Holidays: नवंबर में इतने दिन हैं छुट्टियां, यहां चेक करें

RRB JE Notification 2025 जारी, 2500 से ज्यादा पोस्ट पर होगी भर्ती, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

Tags:
  • assistant teacher recruitment process
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • उत्तर प्रदेश
  • up
  • UP TGT PGT Bharti
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं