UP Goverment Job: आबकारी सिपाही के 722 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जून है लास्ट डेट

Manya Jain | Jun 04, 2026, 16:22 IST
Share
UPSSSC aabkari vibhag bharti
UPSSSC aabkari vibhag bharti

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026) निकाली है। पीईटी 2025 पास उम्मीदवार 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Govt Jobs:यूपीएसएसएससी ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) के 722 पदों पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून 2026 से शुरू हो गए हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 24 जून 2026 तय की गई है। केवल वही छात्र योग्य हैं जो यूपी पीईटी 2025 (PET-2025) परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवारों का न्यूनतम 12वीं पास होना और शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है।

पीईटी पास उम्मीदवार ही कर सकेंगे आवेदन

इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग ने एक जरूरी नियम बनाया है। केवल वही छात्र फॉर्म भर सकते हैं जो PET-2025 परीक्षा में बैठे थे। आपके पास आयोग द्वारा जारी वैध स्कोर कार्ड होना आवश्यक है।

जिन छात्रों का पीईटी स्कोर शून्य या उससे कम है, वे बाहर हो जाएंगे। मुख्य परीक्षा के लिए पदों के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसलिए पीईटी का अच्छा स्कोर होना आपके लिए बेहद जरूरी है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इस पद के लिए नियम बहुत सरल हैं। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Intermediate) पास होना चाहिए। इसके समकक्ष परीक्षा पास करने वाले युवा भी इसके लिए पूरी तरह पात्र हैं।

यदि किसी उम्मीदवार के पास प्रादेशिक सेना में 2 साल का अनुभव है। या उसके पास एनसीसी (NCC) का 'B' सर्टिफिकेट है तो उसे फायदा मिलेगा। समान अंक होने पर ऐसे युवाओं को चयन में पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 4 जून 2026 Form भरने की अंतिम तिथि: 24 जून 2026 फीस और संशोधन की आखिरी तारीख: 1 जुलाई 2026 आयु सीमा (Age Limit): 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल। विशेष छूट: यूपी के मूल निवासी एससी, ...एसटी और ओबीसी को उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी।

सैलरी पैकेज

  • उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी सिपाही पद मैट्रिक्स लेवल‑2 में आता है।
  • चयनित कर्मचारियों को बेहतरीन वेतन का लाभ मिलेगा।
  • बेसिक पे 19 हजार 900 – 63 हजार 200 रुपए प्रति माह है।
  • वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) भी मिलता है।
  • राज्य सरकार के नियमों के अनुसार चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

लिखित परीक्षा के बाद पास करना होगा फिजिकल टेस्ट

आबकारी सिपाही बनने के लिए उम्मीदवारों को तीन कड़े चरणों से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा पास करने के बाद ही आपका शारीरिक परीक्षण (Excise Constable Exam) लिया जाएगा।

1. लिखित मुख्य परीक्षा का पैटर्न

मुख्य परीक्षा में कुल 100 अंकों का एक ऑब्जेक्टिव प्रश्न पत्र होगा। इसे हल करने के लिए आपको पूरे 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा। परीक्षा में 1/4 (25%) अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। इसमें सामान्य अध्ययन, कंप्यूटर ज्ञान और यूपी सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।

2. शारीरिक मापदंड (PST)

  • पुरुष अभ्यर्थी: न्यूनतम ऊंचाई 167.6 सेंटीमीटर और सीना बिना फुलाए 80 सेमी (फुलाकर 85 सेमी) होना अनिवार्य है।
  • महिला अभ्यर्थी: न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी (एससी/एसटी के लिए 147 सेमी) और वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना जरूरी है।

3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Running)

  • पुरुष: 25 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिला: 14 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

आवेदन करने का तरीका

आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और डिजिटल रखा है। खास बात यह है कि सभी श्रेणियों के लिए फीस बहुत ही कम है। जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी सभी को मात्र 25 रुपए देने होंगे।

यह केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस है, जिसे नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) से दे सकते हैं। मुख्य परीक्षा की फीस शॉर्टलिस्ट होने के बाद अलग से जमा करनी होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जाकर अपने पीईटी-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही आपका पुराना डेटा अपने आप स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • अब अपनी 12वीं की जानकारी भरें और पदों के लिए अपनी प्राथमिकता चुनें।
  • आपकी फोटो और सिग्नेचर पुराने फॉर्म से अपने आप आ जाएंगे, इन्हें बदल नहीं सकते।
  • आगे बढ़कर 25 रुपये की फीस जमा करें और फाइनल फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
ये भी पढ़ें...

MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट

RVSKVV Gwalior Bharti: ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में सीधी भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया

सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से बनें प्रोफेसर, 15 जून लास्ट डेट

MP में फास्ट ट्रैक ग्रेजुएशन: अब 3 साल की डिग्री 2 साल में मिलेगी, जानें नया नियम

Tags:
  • सरकारी भर्ती
  • govt jobs
  • यूपीएसएसएससी
  • पीईटी
  • Excise Constable Exam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा