UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर के 2847 पदों पर निकाली वैकेंसी
Rahul Garhwal | Mar 08, 2024, 19:58 IST
UPSSSC Junior Engineer Recruitment
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 2847 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 7 मई के आवेदन शुरू होंगे और 7 जून आखिरी तारीख होगी। आवेदन फीस सिर्फ 25 रुपए तय की गई है।
UPSSSC Junior Engineer Recruitment
LUCKNOW. UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर के 2847 पदों पर भर्ती निकाली है। लोक निर्माण विभाग (UP PWD), ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी जल निगम (ग्रामीण), राजकीय निर्माण निगम, यूपी राज्य सेतु निगम और यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड में खाली पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 7 मई से आवेदन शुरू होंगे और 7 जून आखिरी तारीख होगी। कैंडिडेट्स upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
- मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा
- यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( UP PET ) में पास होना जरूरी
आयु सीमा
- कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी।
कैसे होगा सिलेक्शन
- लिखित परीक्षा
- शॉर्टलिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 34 हजार 800 रुपए हर महीने वेतन मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए..
DRDO ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, जानिए कैसे होगा सिलेक्शन
कैसे करें अप्लाई ?
- UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाइए।
- जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती 2024 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करिए।
- जरूरी डीटेल्स दर्ज करिए।
- अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करिए।
- फीस का भुगतान करिए।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखिए।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman