हफ्ते की टॉप जॉब्स: केंद्र और राज्य सरकार में 29 हजार से ज्यादा नौकरियां, करेें आवेदन

Manya Jain | Aug 02, 2026, 13:45 IST
Share
weekly govt jobs update 2026
weekly govt jobs update 2026

इस हफ्ते देशभर में 29 हजार 209 सरकारी पदों पर भर्ती निकली है। राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24 हजार 752 पद सबसे ज्यादा हैं। छत्तीसगढ़ में टीचर के 2 हजार 292 पद भरे जाएंगे। नेवेली लिग्नाइट और ISRO में अप्रेंटिस सहित अन्य पदों पर भर्ती है।

    इस हफ्ते देशभर में 29 हजार 209 सरकारी पदों पर भर्ती निकली है। राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24 हजार 752 पद सबसे ज्यादा हैं। छत्तीसगढ़ में टीचर के 2 हजार 292 पद भरे जाएंगे। नेवेली लिग्नाइट और ISRO में अप्रेंटिस सहित अन्य पदों पर भर्ती है। हिमाचल और यूपी में लैब असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।

    इन छह भर्तियों में योग्यता, उम्र सीमा और सैलरी अलग-अलग है। कुछ पदों के लिए पढ़ाई की जरूरत भी नहीं है। वहीं कुछ पदों पर इंजीनियरिंग डिग्री मांगी गई है। नीचे हर भर्ती की पूरी जानकारी दी गई है।

    राजस्थान: सफाई कर्मचारी भर्ती

    राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग में सफाई कर्मचारी के 24,752 पद खाली हैं। यह इस लिस्ट की सबसे बड़ी भर्ती है। इसके लिए आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 है।

    इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत है इसकी योग्यता। इसमें बिना पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 21 से 40 साल रखी गई है। सैलरी 7 हजीर 410 रुपए प्रतिमाह मिलेगी।

    चयन प्रक्रिया भी आसान रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन लॉटरी प्रोसेस के जरिए होगा। इच्छुक उम्मीदवार urban.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ में टीचर भर्ती

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड ने टीचर के 2 हजार 292 पद निकाले हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 है। इसमें डीएड या बीएड डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

    उम्र सीमा 21 से 35 साल तय की गई है। सैलरी 38 हजार 500 से 80 हजार रुपए प्रतिमाह के बीच होगी। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन vyapamcg.cgstate.gov.in पर किया जा सकता है।

    नेवेली लिग्नाइट में अप्रेंटिस भर्ती

    नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिस सहित अन्य पदों के लिए 1 हजार 235 वैकेंसी हैं। आवेदन 29 जुलाई 2026 से शुरू होंगे। आखिरी तारीख 11 अगस्त 2026 है, इसलिए जल्दी आवेदन करना जरूरी है।

    योग्यता पद के अनुसार ITI, डिप्लोमा या डिग्री रखी गई है। उम्र सीमा सरकारी नियमों के अनुसार तय होगी। स्टाइपेंड 11 हजार से 15 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा। चयन मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। आवेदन nlcindia.in पर किया जा सकता है।

    ISRO में अप्रेंटिस भर्ती

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO – Indian Space Research Organisation) में अप्रेंटिस सहित अन्य पदों पर 410 वैकेंसी हैं। आवेदन 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। आखिरी तारीख 28 अगस्त 2026 है।

    इसके लिए बीई, बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा मांगा गया है। उम्र सीमा अप्रेंटिस नियमों के अनुसार तय होगी। स्टाइपेंड 10 हजार 900 से 12 हजार 300 रुपए प्रतिमाह मिलेगा। चयन मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होगा। आवेदन www.isro.gov.in पर किया जा सकता है।

    हिमाचल में लैब असिस्टेंट भर्ती

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने लैब असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर 312 वैकेंसी निकाली हैं। आवेदन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। आखिरी तारीख 17 अगस्त 2026 है।

    इसके लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम डिग्री जरूरी है। साथ ही हिमाचल में एक्टिव रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। उम्र सीमा 21 से 45 साल है। सैलरी 25 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगी।

    चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल है। आवेदन hprca.hp.gov.in पर किया जा सकता है।

    यूपी में लैब असिस्टेंट भर्ती

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लैब असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर 208 वैकेंसी निकाली हैं। आवेदन 27 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। आखिरी तारीख 17 अगस्त 2026 है।

    इसके लिए UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड जरूरी है। साथ ही बीएससी, बीटेक या एमएससी डिग्री मांगी गई है। उम्र सीमा 18 से 40 साल है। सैलरी 1 लाख 12 हजार 400 रुपए प्रतिमाह तक मिल सकती है।

    चयन प्रीलिम्स, मेन्स परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। आवेदन upsssc.gov.in पर किया जा सकता है।

    आवेदन से पहले ध्यान रखें

    हर भर्ती की योग्यता और उम्र सीमा अलग है, इसलिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। आवेदन की आखिरी तारीख से पहले ही फॉर्म भरना बेहतर रहता है। जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन में देरी न हो। शुल्क, आरक्षण और अन्य शर्तों के लिए संबंधित वेबसाइट पर दिया गया विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर देखें।

    ये भी पढ़ें...

    Teacher Vacancy: पंजाब में शिक्षक के दो हजार पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

    भोपाल में गवर्मेंट जॉब, सीएसआईआर ने निकाली सीधी भर्ती, करें आवेदन

    इसरो में जाने का सुनहरा मौका: 410 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

    बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, ITI और ग्रेजुएट्स के लिए NLC वैकेंसी



    Tags:
    • राजस्थान
    • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
    • कर्मचारी चयन बोर्ड
    • सरकारी नौकरी
    • upsssc
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज