महाकुंभ के लिए इटारसी से होकर गुजरेगी ये स्पेशल ट्रेन

Siddhi Tamrakar | Published:
Share
mahakumbh a
mahakumbh a

कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन श्रद्धालुओं को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देने के लिए चलाई जाएगी। जानिए, कब और कहां से चलेगी यह खास सेवा।

कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखते हुए ये ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मुताबिक मैसूर से लखनऊ और टुंडला के लिए कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेंगी।

खबर यह भी- इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी औरंगाबाद-पटना कुंभ स्पेशल ट्रेन, 19 से 27 फरवरी तक चलेगी

मैसूर–लखनऊ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 06221 मैसूर–लखनऊ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को सुबह 07:30 बजे मैसूर से निकलेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 8 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन शाम 4 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?

यह ट्रेन मंड्या, केंगेरी, बेंगलुरु, यशवंतपुर, पुणे, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी के साथ कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इतने होंगे कोच

इस ट्रेन में कुल 21 डिब्बे होंगे, जिनमें:

  • 08 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी
  • 10 सामान्य श्रेणी (General)
  • 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3rd)
खबर यह भी- अब MP के इन शहरों से होगी महाकुंभ की सीधी यात्रा, चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

मैसूर–टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने गाड़ी संख्या 06217/06218 मैसूर–टुंडला–मैसूर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन की भी घोषणा की है।

ट्रेन संख्या 06217 (मैसूर से टुंडला)

  • 17 फरवरी 2025 (सोमवार) को रात 21:40 बजे मैसूर से निकलेगी।
  • 19 फरवरी को दोपहर 13:10 बजे इटारसी पहुंचेगी।
  • 20 फरवरी को सुबह 09:30 बजे टुंडला पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 06218 (टुंडला से मैसूर)

  • 21 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11:30 बजे टुंडला से प्रस्थान।
  • उसी दिन रात 20:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
  • अगले दिन सुबह 09:30 बजे इटारसी पहुंचेगी।
  • तीसरे दिन रात 22:00 बजे मैसूर पहुंचेगी।

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?

यह ट्रेन मंड्या, बेंगलुरु, यशवंतपुर, पुणे, भुसावल, इटारसी, प्रयागराज, इटावा सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

इतने होंगे कोच

इस ट्रेन में कुल 17 डिब्बे होंगे, जिनमें:

  • 10 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी
  • 02 सामान्य श्रेणी (General)
  • 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3rd)
खबर यह भी- कुंभ यात्रा होगी आसान, रानी कमलापति से चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए NTES/139 सेवा से ट्रेन की सही जानकारी लें। ट्रेन के समय और ठहराव की पूरी जानकारी के लिएwww.enquiry.indianrail.gov.inवेबसाइट पर जाएं याNTES ऐपडाउनलोड करें।

खबर यह भी- इटारसी से होकर गुजरेगी चर्लपल्ली-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! स्पेशल ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय रेलवे
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • indian railway update
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ स्पेशल ट्रेन
  • कुंभ 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर