LOK SABHA ELECTION 2024: शाह की सभा, दिग्विजय सिंह और सिंधिया भरेंगे नॉमिनेशन

CHAKRESH | Apr 16, 2024, 10:36 IST
Share
POLITICS AAJ KI
POLITICS AAJ KI

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अपना नामांकन भरेंगे। गुना लोकसभा का नामांकन शिवपुरी जिला मुख्यालय पर होगा। नामांकन से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को गुना पहुंचे। वहीं अमित शाह छिंदवाड़ा रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे। शाह 8 दिन में दूसरी बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। शाह मंगलवार शाम करीब 4 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां 4:30 बजे फव्वारा चौक से रोड शो शुरू करेंगे। वे रथ पर सवार होकर गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना महाराज मेन रोड होते हुए नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री नाइट स्टे छिंदवाड़ा में ही करेंगे। पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने बताया कि गृहमंत्री के आगमन और रोड शो के लिए भाजपा संगठन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है।

दिग्विजय सिंह भरेंगे नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भी आज नामांकन करेंगे। वह साधारण तरीके से राजगढ़ मुख्यालय पर नामांकन करने जाएंगे। उनके साथ केवल उनके प्रस्तावक-समर्थक और वकील ही मौजूद रहेंगे। दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले ही सभी से कहा है कि वे प्रचार में रहें, नामांकन में आने के लिए सभी से मना किया गया है। राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर 15 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। गुना लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के नामांकन की डेट अभी सामने नहीं आई है।

सिंधिया लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अपना नामांकन भरेंगे। गुना लोकसभा का नामांकन शिवपुरी जिला मुख्यालय पर होगा। नामांकन से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को गुना पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा, जैन मंदिर और बीसभुजा माता मंदिर पर दर्शन किये। आज सुबह वह हनुमान टेकरी पर पहुंचे। CM मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व CM उनके साथ रहेंगे। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद वह रैली के रूप में शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। वह म्याना, बदरवास, कोलारस होते हुए शिवपुरी पहुंचेंगे। शिवपुरी शहर की एंट्री से रोड शो होगा। दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर वे अपना नॉमिनेशन करेंगे। इसके बाद पोलो ग्राउंड में आमसभा होगी। CM के आगमन को लेकर हनुमान टेकरी परिसर में तैयारी की गई है। टेकरी से एक किलोमीटर पहले हेलिपैड बनाया गया है। सोमवार को कलेक्टर, SP सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया था। CM औरपूर्व CM हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। यहां से वे कार से जरिये टेकरी जाएंगे। टेकरी पर बालाजी सरकार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • अमित शाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल