मंडी लोकसभा सीट : कंगना रनौत के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह लड़ेंगे चुनाव
Marut raj | Apr 13, 2024, 20:21 IST
Mandi Lok Sabha seat Congress government minister Vikramaditya Singh will contest elections against Kangana Ranaut द सूत्र the sootr
मंडी लोकसभा सीट से अभी विक्रमादित्य सिंह की मां सांसद हैं। यह सीट कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ है। विक्रमादित्य के मैदान में आने के कारण यहां से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत की डगर टेडी हो जाएगी।
भोपाल. बीजेपी ( BJP ) की ओर से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद चर्चा में आई मंडी लोकसभा सीट ( Mandi Lok Sabha seat ) से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है। कांग्रेस यहां से प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ( Minister Vikramaditya Singh ) को उम्मीदवार बनाएगी। इसका ऐलान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ( State Congress President Pratibha Singh ) ने किया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ( CM Sukhwinder Singh Sukhu ) ने भी इसके संकेत दिए थे कि पार्टी यहां किसी युवा को ही उम्मीदवार बनाएगी। प्रतिभा सिंह विक्रमादित्य सिंह की मां भी हैं। हालांकि, पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान होना बाकी है। विक्रमादित्य हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना क्या कर रही हैं या क्या बोल रही हैं। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं। मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने पहले ही चुनावी दौड़ से बाहर होने के अपने फैसले की घोषणा कर दी थी।
विक्रमादित्य सिंह मंडी से उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस के भीतर चल रही आपसी दरार को पाटने में भी मदद मिलेगी। हाल के ही राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के भीतर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुक्खू सरकार पर कथित रूप से खतरा बन आया था। विक्रमादित्य को मैदान में उतारकर, कांग्रेस आलाकमान राज्य कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को कम करने की कोशिश करेगा। राज्य सरकार का अस्तित्व 1 जून को लोकसभा चुनावों के साथ होने वाले छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों पर भी निर्भर करता है।
चुनाव न लड़ने की कर चुकी हैं घोषणा
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना क्या कर रही हैं या क्या बोल रही हैं। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं। मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने पहले ही चुनावी दौड़ से बाहर होने के अपने फैसले की घोषणा कर दी थी।
विधानसभा चुनाव तय करेगी सरकार का भविष्य
विक्रमादित्य सिंह मंडी से उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस के भीतर चल रही आपसी दरार को पाटने में भी मदद मिलेगी। हाल के ही राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के भीतर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुक्खू सरकार पर कथित रूप से खतरा बन आया था। विक्रमादित्य को मैदान में उतारकर, कांग्रेस आलाकमान राज्य कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को कम करने की कोशिश करेगा। राज्य सरकार का अस्तित्व 1 जून को लोकसभा चुनावों के साथ होने वाले छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों पर भी निर्भर करता है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA