MP Loksabha Election Analysis : दूसरे चरण में भी कम वोटिंग ने बिगाड़ा पार्टियों का समीकरण

Pratibha ranaa | Apr 27, 2024, 07:33 IST
Share
jm
jm

लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2024 ) के दूसरे चरण में एमपी की 6 सीटों पर 58 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। पिछली बार इन 6 सीटों पर औसत 67 फीसदी वोटिंग हुई थी।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Election 2024 ) के दूसरे चरण में शुक्रवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हुए। इस बार का वोटिंग ट्रेंड पहले चरण के चुनाव से भी खराब रहा। दूसरे चरण में एमपी की 6 सीटों पर 58 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। जबकि 2019 में इन 6 सीटों पर 67 फीसदी से ज्यादा लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट किया था। इस वोटिंग प्रतिशत ने सभी राजनीतिक दलों का गणित बिगाड़ दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...कम वोटिंग से नाराज शाह की विधायकों को दो टूक- वोटिंग प्रतिशत कम होने पर जाएगा मंत्री पद

रीवा में सबसे कम वोटिंग

26 अप्रैल शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 6 सीटों ( सतना, रीवा, खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह और होशंगाबाद सीट ) ( MP Loksabha Election analysis ) पर 58.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 9 प्रतिशत वोटिंग कम हुई है। 6 सीटों में सबसे कम मतदान रीवा में 48.67% मतदान हुआ है। यहां पर भाजपा ने सांसद जनार्दन मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस की तरफ से नीलम अभय मिश्रा मैदान पर थे। 2019 में यहां पर 60.33% मतदान हुआ था। यानी पिछली बार के मुकाबले इस बार 11.66 प्रतिशत वोटिंग कम हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...भाई ने ही बढ़ाई Digvijay Singh की मुश्किल! क्या है इस रवैये की वजह ?

होशंगाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग

होशंगाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 67.86% मतदान हुआ है। 2019 में यहां 74.17% मतदान हुआ था। यानी इस बार 6.31 प्रतिशत मतदान कम हुआ है।यहां भाजपा ने किसान नेता दर्शन सिंह को चुनाव में उतारा है। जबकि कांग्रेस की तरफ से संजय शर्मा प्रत्याशी थे।

दूसरे चरण में कहां कितनी वोटिंग

सीट 2024 2019 अंतर

होशंगाबाद 67.86% 74.17% -6.31%
रीवा 48.67% 60.33% -11.66%
सतना 61.77% 70.71% -8.94%
खजुराहो 56.44% 68.28% -11.84%
टीकमगढ़ 59.79% 66.57% -6.78%
दमोह 56.18% 65.82% -9.64%

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • मप्र वोटिंग एनालिसिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा