लोकसभा चुनाव 2024 : अब तक भारत में कौन, कितने दिन रहा प्रधानमंत्री

Sandeep Kumar | Mar 16, 2024, 11:18 IST
Share
्पप
जानें आजाद भारत के प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल

15 अगस्त 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, इस उतार- चढ़ाव के बीच देश को कई प्रधानमंत्री मिले । आइए जानते हैं कौन से प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितने साल का रहा है...

BHOPAL. भारत में प्रधानमंत्री ( Prime Minister ) के सबसे अधिक कार्यकाल की बात करें तो, पहले नंबर पर स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू ( Pandit jawaharlal nehru ) का नाम आता है, वहीं सबसे छोटा कार्यकाल स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा ( Gulzari Lal Nanda ) का रहा है। देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम दर्ज है। नेहरू 16 साल 286 दिन तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। सबसे कम दिनों तक पीएम पद पर गुलजारी लाल नंदा रहे। गुलजारी लाल नंदा 1964 और 1966 दो बार पीएम बने, लेकिन दोनों बार सिर्फ 13 दिन तक ही वह प्रधानमंत्री रहे।

ये खबर भी पढ़िए..लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज, 8 फेज में हो सकती है वोटिंग

ये खबर भी पढ़िए..लोकसभा चुनाव 2024 : करीब 97 करोड़ वोटर डालेंगे वोट, जानें महिला, पुरुष से लेकर कितने हैं युवा वोटर्स

नरेंद्र मोदी दो बार बन चुके हैं प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जो उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत थी। मोदी ने पहले 2014 से 2019 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। आपको बताते चलें कि नरेंद्र मोदी 26 मई, 2014 से अब तक प्रधानमंत्री पद पर बने हुए हैं। वह भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 2 कार्यकाल पूरा करने वाले चौथे प्रधानमंत्री होंगे । अब एक नजर देश के अन्य प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल पर।

ये खबर भी पढ़िए..Lok Sabha Chunav 2024 : MP में 2019 में चार चरणों में हुई थी वोटिंग, जानें कब-कहां हुए थे चुनाव

देश के अन्य प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल

1.लाल बहादुर शास्त्री - (9 जून 1964 - 11 जनवरी 1966)- 1 साल, 216 दिन

2.इंदिरा गांधी (पहला कार्यकाल) - (24 जनवरी 1966 - 24 मार्च 1977)-11 साल 59 दिन

3.मोरारजी देसाई - (24 मार्च 1977 - 28 जुलाई 1979 )- 2 साल 126 दिन

4.चरण सिंह - (28 जुलाई 1979 - 14 जनवरी 1980)- 170 दिन

5.इंदिरा गांधी (दूसरा कार्यकाल)- (14 जनवरी 1980 – 31 अक्टूबर 1984)- 4 साल, 291 दिन

6.राजीव गांधी- ((31 अक्टूबर 1984 - 2 दिसंबर 1989) - 5 साल 32 दिन

7. विश्वनाथ प्रताप सिंह- (2 दिसम्बर 1989 – 10 नवम्बर 1990)- 343 दिन

8.चंद्रशेखर- (10 नवंबर 1990 - 21 जून 1991)- 223 दिन

9.पीवी नरसिम्हा राव- (21 जून 1991 - 16 मई 1996)- 4 साल 330 दिन

10.अटल बिहारी वाजपेयी (पहला कार्यकाल)- 16 मई 1996 - 1 जून 1996)- 16 दिन

11. एच डी देवगौड़ा - (1 जून 1996 - 21 अप्रैल 1997)- 324 दिन

12.इंद कुमार गुजराल - (21 अप्रैल 1997 - 19 मार्च 1998)- 332 दिन

13.अटल बिहारी वाजपेयी- (19 मार्च 1998 - 22 मई 2004)- 6 साल 64 दिन

14. मनमोहन सिंह- (22 मई 2004 - 26 मई 2014) 10 साल 4 साल

ये खबर भी पढ़िए..PM मोदी ने लिखी देशवासियों के नाम चिट्ठी, गिनाए सरकार के काम, बोले- हमारे और आपके साथ को एक दशक पूरा

Tags:
  • नरेंद्र मोदी
  • Prime Minister
  • Pandit Jawaharlal Nehru
  • भारत के प्रधानमंत्री
  • Gulzari Lal Nanda
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं