News Strike: गौतम टेटवाल की जाति पर बवाल, पहले भी उठे कई सवाल, किस नियम में होती है कार्रवाई?
Harish Divekar | Mar 07, 2026, 07:00 IST
Photograph: (thesootr)
बीजेपी विधायक गौतम टेटवाल पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप लगा है। इस मामले में अदालत ने अब कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।
News In Short
- गौतम टेटवाल पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र का आरोप है।
- मामले में अदालत ने मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है।
- इस मुद्दे पर गहरी जांच और कार्रवाई के संकेत हैं।
- पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कार्रवाई नहीं हुई।
- चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देना गंभीर अपराध है।
News In Detail
क्या वाकई ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई होती है और सत्ता पक्ष और विपक्ष इसे बहुत संजीदगी से लेकर कार्रवाई करता है। एक पुराने केस के जरिए इस पूरे मामले को समझाता हूं और ये भी बात करते हैं कि फर्जी दस्तावेज लगाकर चुनाव लड़ने पर क्या कार्रवाई होती है।
गौतम टेटवाल का जाति प्रमाण पत्र विवाद
शाक्य का दावा है कि टेटवाल की जाति स्कूल के दस्तावेजों में जीनगर लिखी गई है। शाक्य ने अपनी बात सही साबित करने के एक नहीं कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स पेश किए हैं। जैसे टेटवाल के पिता की सर्विस बुक, फैमिली से जुड़े कुछ दस्तावेज और आरआटीआई लगाकर स्कॉलर रिजस्ट्रेशन भी हासिल किया है। इन सब में उनकी जाति जीनगर होना बताया है।
एक ही व्यक्ति के दो अलग जाति प्रमाण पत्र
एक ही शख्स के दो अलग-अलग जातियों वाले प्रमाण पत्र होना अपने आप में कानूनी तौर पर गलत है, लेकिन उससे पहले अदालत को ये जानना होगा कि वाकई टेटवाल ने ही दो प्रमाण पत्र बनवाए या एक पक्ष का सर्टिफिकेट फर्जी है। शाक्य का तो यही दावा है कि बचाव पक्ष वाला दस्तावेज गलत है। मामला सेंसिटिव है इसलिए अदालत ने भी गहन जांच के संकेत दिए हैं। इस मामले में आगे क्या होगा ये अदालता का फैसला ही तय करेगा।
दस्तावेज अगर सही पाए जाते हैं तो कोई बात नहीं और अगर गलत होते हैं तो भी कोई खास उम्मीद मत रखिए। क्योंकि ऐसे मामलों में कोई ठोस कार्रवाई बमुश्किल ही हो पाती है। इससे पहले ऐसा ही एक मामला बैतूल सांसद के साथ हुआ था। ये सांसद थी ज्योति धुर्वे। पहले ये बता दें कि ज्योति धुर्वे अब सांसद नहीं है, लेकिन जब सांसद थीं तब उनकी जाति पर भी जमकर बवाल हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: MP में सियासी तनाव के बीच क्या पश्चिम बंगाल जाएंगे कैलाश विजयवर्गीय? शाह संग मीटिंग के क्या मायने?
ज्योति धुर्वे का जाति प्रमाण पत्र फर्जी साबित
जाति प्रमाण पत्र के लिए बनाई गई एक राज्य स्तरीय समिति ने उनके सर्टिफिकेट को खारिज कर दिया था और, उनके खिलाफ कार्रवाई की भी सिफारिश कर दी थी। इस पर भी ठसक देखिए कि धुर्वे को बार-बार समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया। वो कई बार इसे टालती रहीं।
आखिर 2017 उन्हें हाजिर होना पड़ा। तब वो गोंड समुदाय से खुद के होने का कोई सबूत पेश नहीं कर सकीं। समिति ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा कि उनके सारे डॉक्यूमेंट्स में पिता की जगह पति प्रेम सिंह धुर्वे का नाम लिखा है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: परफॉर्मर की नाभि पर बीजेपी नेता का भद्दा कमेंट, विधायक ने महिला से की गाली गलौच, कब होगी कार्रवाई?
फर्जी प्रमाण पत्र फिर भी सांसद
पहले कार्यकाल के पांच साल में शिकायत पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। धुर्वे का कार्यकाल पूरा हुआ और अगले चुनाव के लिए टिकट भी मिल गया। धुर्वे फिर जीतीं और सदन में पहुंच गईं।
साल 2014 में फिर उनके खिलाफ शिकायत हुई। मजबूरी में ही शायद उनके खिलाफ कमेटी बनानी पड़ी जिसमें उनके कास्ट सर्टिफिकेट को फर्जी बता दिया गया, लेकिन क्या धुर्वे को पद छोड़ना पड़ा नहीं। हुआ तो बस इतना ही कि धुर्वे को साल 2019 के चुनाव में टिकट नहीं मिला।
फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनावी मुद्दे
कुछ में नेताओं को सीट गंवानी पड़ी तो कईयों का कार्यकाल पूरा भी हुआ। ऐसा नहीं है कि फर्जी जातिप्रमाण पत्र से चुनाव लड़कर टिके रहना बहुत आसान है। ऐसा करने पर सख्त नियमों का सामना करना पड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : निगम मंडल में नियुक्ति के जरिए बीजेपी का इलेक्शन प्लान तैयार, इन दिग्गजों को नहीं मिलेगा मौका?
चुनावी हलफनामे में जानकारी देना जरूरी
विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव हो, हर प्रत्याशी को इलेक्शन कमीशन में ये हलफनामा दाखिल करना पड़ता है। इसका कोई कॉलम खाली छोड़ना अलाऊ नहीं होता है। इस फॉर्म को ही एफिडेविट, हलफनामा या फिर फॉर्म 26 भी कहा जाता है।
गलत जानकारी का खुलासा होने पर कार्रवाई
ऐसे जनप्रतिनिधियों की गलती का खुलासा होते ही उन पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। आरोप साबित होने पर उन्हें द रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्ट 1951 की धारा 125ए के तहत छह महीने की सजा हो सकती है। भारीभरकम जुर्माना भी हो सकता है। इसी एक्ट का सेक्शन 8 ए ये भी कहता है कि कोई उम्मीदवार अगर रिश्वत लेने या धमकी देने जैसी गलत प्रैक्टिस करता है तो उसे चुनाव लड़ने से भी रोका जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : मप्र में राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य, अल्पसंख्यक नेताओं ने जताया विरोध, क्या बीजेपी का है फायदा?
गलत जानकारी पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश
इस कमेटी ने सिफारिश की थी चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने वालों की सजा को बढ़ा दिया जाना चाहिए। इस सजा को छह महीने से बढ़ाकर दो साल तक करने की सिफारिश भी हो चुकी है। कमेटी ने इस मामले को 8 (1) में रखने की भी अनुशंसा की। इस सेक्शन के तहत उम्मीदवार चुनाव लड़ने से ही अयोग्य हो जाएगा, लेकिन इस रिकमंडेशन पर कोई फैसला अब तक नहीं हुआ है।
आपको ये भी बता दें कि अगर एक आम मतदाता होते हुए आप को भी लगता है कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ने या जनप्रतिनिधि ने कोई गलत जानकारी दी है तो आप भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि, कार्रवाई कब तक होगी, सजा कब मिलेगी। इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल तो टेटवाल के मामले में भी ये देखना दिलचस्प होगा कि दो-दो प्रमाण पत्र सामने आने के बाद अगली सुनवाई में क्या होता है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA