News Strike: परफॉर्मर की नाभि पर बीजेपी नेता का भद्दा कमेंट, विधायक ने महिला से की गाली गलौच, कब होगी कार्रवाई?
Harish Divekar | Feb 28, 2026, 07:00 IST
Photograph: (thesootr)
बीजेपी नेताओं द्वारा महिलाओं के खिलाफ भद्दे बयान और मारपीट पर सवाल उठाए गए। जीतू पटवारी ने बीजेपी की चुप्पी पर तंज कसा और कार्रवाई की मांग की।
News In Short
- बीजेपी नेता जिनेश जैन का महिला परफॉर्मर पर भद्दा बयान।
- जीतू पटवारी ने बीजेपी नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए।
- बीजेपी नेताओं की महिलाओं के खिलाफ गाली गलौच की घटनाएं बढ़ीं।
- बीजेपी नेताओं की मारपीट की घटनाओं की कोई जांच नहीं हो रही।
- बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की मांग तेज, जनता की नाराजगी।
News In Detail
इस नेता पर और ऐसे ही अन्य नेताओं की बात करने से पहले एक बार पढ़ लीजिए ये नेताजी क्या कहना चाहते हैं और ये किस दर्जे तक जाकर मंच से भद्दी बातें कर सकते हैं। ऐसे एक नहीं और भी वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आप देखेंगे कि कैसे सत्ता का सुरूर इन नेताओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। सबसे पहले इसे पढ़िए...
जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन का बयान
News Strike (46)
पत्रकारों ने कहा ऐसे कैसे बोल सकते हो आप ? हमने कहा तुम प्रधानमंत्री को गाली देते हो, तुम मुख्यमंत्री को गाली देते हो, हम आप नौजवानों की अगर तालियां बजवा दें, उसमें हमारा क्या कसूर है ?
ये नेता हैं मुरैना के अंबाह में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन। जो एक परफॉर्मर के बारे में भद्दा बयान दे रहे हैं और उसके बाद ये डींगे भी हांकते हैं कि उनकी मर्जी के बिना नगर पालिका में कोई आ नहीं सकता।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : निगम मंडल में नियुक्ति के जरिए बीजेपी का इलेक्शन प्लान तैयार, इन दिग्गजों को नहीं मिलेगा मौका?
नेताओं के बेतुके दावों पर उठते सवाल
क्या इस प्रदेश के मुखिया मोहन यादव खुलेआम ये कह सकते हैं कि उनकी मर्जी के बिना प्रदेश में किसी स्तर की सरकार नहीं बन सकती। हेमंत खंडेलवाल, नरेंद्र सिंह तोमर और भी ऐसे कई दिग्गज नाम आप गिन सकते हैं क्या वो इतनी बेबाकी से ऐसा दावा कर सकते हैं।
हम समझते हैं कि शायद आपका जवाब भी नहीं में ही होगा। ये इल्म नेताजी को तो नहीं था। पर लोगों के बीच घूम रहे शायद उनके समर्थकों को जरूर था। वायरल वीडियो को अगर आप गौर से सुनेंगे तो आपको कैमरे के पीछे एक आवाज भी सुनाई देगी कि भैया रिकॉर्डिंग मत करो।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : बंद कमरे में किस पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय? खुद के खिलाफ साजिश का अंदेशा
बीजेपी की चुप्पी पर पटवारी का तंज
news strike (47)
जीतू के मुताबिक गालियां देने वाले धरमपुरी के बीजेपी विधायक हैं. जो एक महिला के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। मारपीट कर रहे हैं और गाली गलौच में भी पीछे नहीं है। ये वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा है कि प्रधानमंत्री कहते हैं बेटी बचाओ ये बताना भूल गए कि बीजेपी नेताओं से ही बचाओ।
जीतू पटवारी ने भी सवाल किया है कि क्या बीजेपी ऐसे नेताओं पर सवाल करेगी। दिलचस्प बात ये है कि जीतू पटवारी की इस पोस्ट पर बीजेपी नेता निषाद राज ने लिखा है कि हम ये प्रशिक्षणवर्ग में सिखाएंगे कि बीजेपी नेता बहन बेटियों के साथ सभ्यता से संवाद करें।
बीजेपी अगर ये बात समझ जाती तो शायद ये नौबत ही न आती। उनका एक अदना से नेता महिलाओं के कपड़ों पर, नाभी पर गंदी तरह से कमेंट करता है और एक नेता, जो विधायक भी है वो सरेआम मारपीट और गाली गलौच करता है। बदले में बीजेपी के गलियारों में आप को सन्नाटा ही पसरा दिखाई देगा।
ऐसे नेताओं पर सवाल करना तो दूर, उन पर कार्रवाई करना तो दूर बीजेपी कोई टिप्पणी भी नहीं करती। ये पैटर्न हम लंबे समय से देख रहे हैं। इसका एक उदाहरण मंत्री कुंवर विजय शाह भी हैं। जिनके वीडियो खोजने निकलें तो शायद हार्ड डिस्क भर जाएगी, लेकिन भद्दे और बेतुके बयानों की रील्स खत्म नहीं होगी। बीजेपी ने आज तक उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : मप्र में राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य, अल्पसंख्यक नेताओं ने जताया विरोध, क्या बीजेपी का है फायदा?
बीजेपी नेताओं की पत्रकारों के साथ मारपीट
ये सिलसिला नया नया नहीं है लंबे समय से चला आ रहा है। तकरीब डेढ़ साल पहले की बात करें तो इछावर में दो युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा। जांच में पता चला कि दोनों बीजेपी के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर के बेटे हैं। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष पर भी जबरदस्ती चामुंडा माता के मंदिर के पट खुलवाने और दर्शन करने के आरोप लगे हैं। हालांकि, उनका नाम एफआईआर में नहीं आया। इसलिए खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती।
news strike (48)
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : मूसा गैंग के डर से लापता हुए विधायक, द सूत्र ने ढूंढ निकाला, दिलचस्प है पूरा मामला
बीजेपी के बिगड़ैल नेताओं पर कार्रवाई जरूरी
अगर ऐसा ही रहा तो क्या जनता ये सोचने पर मजबूर नहीं होगी कि सत्ता में डूबे ये नेता उस हाथी से भी ज्यादा मदमस्त हैं जिसे अपनी ताकत पर गुमान हो जाता है और फिर अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझते। इलेक्शन मैनेजमेंट से जीता जाता रहा तो बात अलग है, लेकिन इस बात से गुस्साई जनता ने फैसला अपने हाथ में लिया तो बीजेपी को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava