News Strike : बंद कमरे में किस पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय? खुद के खिलाफ साजिश का अंदेशा
Harish Divekar | Feb 24, 2026, 07:00 IST
Photograph: (thesootr)
कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी ही पार्टी में साजिश के अंदेशे जताए। विधानसभा में गुस्से में आकर अफसरों पर आरोप लगाए और गलत जानकारी देने के मुद्दे पर विवाद हुआ।
News In Short
विधानसभा में गलत जानकारी देने पर कैलाश गुस्से में आ गए।
विजयवर्गीय ने अफसरों पर साजिश रचने का आरोप लगाया।
अफसरों ने पर्ची के जरिए सही जानकारी देने की जिम्मेदारी निभाई नहीं।
कांग्रेस ने गलत जानकारी पर विजयवर्गीय को निशाने पर लिया।
News In Detail
क्या कैलाश विजयवर्गीय अपनी ही पार्टी की सरकार में, अपनों से ही घिर चुके हैं। पिछले कई दिनों से कैलाश विजयवर्गीय अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में हैं। ये तो सब देख रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे कहानी कुछ और है।
आज हम आपको बताएंगे कैलाश को गुस्सा आने की इनसाइड स्टोरी। जिसके बाद आप भी यही पूछेंगे कि क्या कैलाश विजयवर्गीय किसी राजनीतिक साजिश के केंद्र में हैं। औकात में रहो, मिनी धारावी जैसे बयान दे रहे कैलाश इन दिनों एक बड़ी मुश्किल का सामना कर रहे हैं।
कैलाश विजयवर्गीय का बदला मिजाज
कैलाश विजयवर्गीय वो नेता हैं जो एक कनिंग स्माइल के साथ हर राजनीतिक बिसात को पलटने का माद्दा रखते हैं और घड़ी की सुईयां अगर उल्टी घूम रही हों तो शांति से उस सियासी तूफान को झेलने का जिगर भी रखते हैं। वो भी बिना किसी शिकन के, लेकिन जिस कैलाश विजयवर्गीय को आप इन दिनों खबरों में देख रहे हैं।
उसके बाद शायद आपको लगे कि हम सिर्फ लफ्फबाजी कर रहे हैं कैलाश विजयवर्गीय ऐसे बिलकुल नहीं है। जो कभी अपने विरोधी नेताओं के सवाल पर आग बबूला हो रहे हैं। तो कभी अपने ही क्षेत्र को ऐसा नाम दे रहे हैं। जिसे सुनना भी नागवार है। कैलाश विजयवर्गीय के सारे बयानों पर बात होगी। पर पहले जान लेते हैं वो इन साइड स्टोरी जो अब तक बहुत कम लोगों को पता है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : मप्र में राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य, अल्पसंख्यक नेताओं ने जताया विरोध, क्या बीजेपी का है फायदा?
क्यों भड़के कैलाश विजयवर्गीय?
इन दो दिग्गजों के सामने कैलाश विजयवर्गीय का गुस्सा फूट पड़ता है। ये सब होता है विधानसभा में दिए एक जवाब के बाद। असल में कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा में एक जवाब देकर कांग्रेस के निशाने पर आ जाते हैं। कांग्रेस का आरोप है कि विजयवर्गीय ने सदन में गलत जानकारी पेश की है। पहले जानते हैं सदन में क्या हुआ और फिर जानते हैं उस बंद कमरे की कहानी जहां पर बिफर पड़े थे कैलाश विजयवर्गीय।
भागीरथपुरा कांड पर क्यों बिफरे कैलाश
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : मूसा गैंग के डर से लापता हुए विधायक, द सूत्र ने ढूंढ निकाला, दिलचस्प है पूरा मामला
'मिनी धारावी' बयान को लेकर विवाद
कैलाश विजयवर्गीय ने भरपूर मोडेस्टी दिखाते हुए घटना की नौतिक जिम्मेदारी ली। और ये भी बताया कि भागीरथपुरा में बीस लोगों की मौत कैसे हुई। बस यही आंकड़ा कैलाश विजयवर्गीय की मुश्किल और गुस्सा, दोनों का कारण बन गया। क्योंकि कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद ही कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने उन पर सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगा दिया।
भागीरथपुरा में 32 मौतों का विवाद
जयवर्धन ने भी इस ओर ध्यान खींचा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के सवाल पर भी 20 मौतें होना ही बताया गया था। बस फिर क्या था। कांग्रेस विधायक ने कैलाश विजयवर्गीय पर सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया और सवाल भी किया कि सरकार की ओर से सही जानकारी क्यों नहीं मिल पा रही है।
जाहिर है इन आरोपों पर कैलाश विजयवर्गीय के पास कोई जवाब नहीं होंगा। क्योंकि उनकी दी हुई जानकारी में वाकई आंकड़ों का काफी उलटफेर भी था। ये भी जाहिर है कि इसके बाद उन्हें गुस्सा तो आया ही होगा।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: कांग्रेस के टैलेंट सर्च के बीच सड़क पर फूट फूट कर रोए नेताजी, पार्टी की करा दी सरेआम किरकिरी !
अफसरों पर लगाया साजिश का आरोप
विजयवर्गीय- किसने ये जवाब बनाया था। उसको सस्पेंड कर दीजिए। दो दिग्गज नेताओं के गुस्से के बाद दुबे ने बेहद बेबाकी के साथ जवाब दिया। दुबे- जवाब तो मेरे ही साइन से आया था। इसलिए मुझे ही सस्पेंड कर दीजिए। विजयवर्गीय- क्या आप पढ़ते नहीं हैं? आपके गलत जवाब की वजह से विपक्ष मुझ पर हमलावर हुआ। दुबे- हमारी गलती नहीं है। जवाब सही बना है। आपने ठीक से पढ़ा और समझी नहीं।
अफसरों का विजयवर्गीय पर गलती का आरोप
यहां ये क्लियर है कि अफसरों ने अपनी गलती का ठीकरा भी विजयवर्गीय के सिर फोड़ने में कोई गुरेज नहीं किया। अब हम आपको बताते हैं कि असल गलती कहां हुई है। अफसरों ने बड़ी चालाकी से ये स्पष्ट कर दिया कि मौत के आंकड़े अलग-अलग कैसे हैं, लेकिन जब मंत्री को ये बात बतानी चाहिए थी तब नहीं बताई गई। इसके लिए आपको विधानसभा की एक व्यवस्था को समझना पड़ेगा।
विजयवर्गीय ने अफसरों से पर्ची क्यों नहीं मांगी?
दुबे ने जब अपनी पूरी सफाई पेश कर दी। तब विजयवर्गीय ने भी यही सवाल पूछा कि जब वो गलत जानकारी दे रहे थे तब उन्हें पर्ची क्यों नहीं भिजवाई गई और इससे पहले जब अफसरों ने उन्हें पूरी ब्रिफिंग दी। तब भी ये सारी बातें विस्तार से क्यों नहीं समझाई गईं।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: गोपाल भार्गव के बयान से BJP में हलचल, क्या अटेंशन सीकर बने भार्गव या कुछ और है रणनीति?
विजयवर्गीय की मुश्किलें या पार्टी के भीतर साजिश?
इस मामले पर विजयवर्गीय पहले ही औकात में रहने के बयान पर घिर चुके हैं। कांग्रेसी जगह-जगह उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे विधानसभा की शालीनता के खिलाफ भी माना गया था और फिर ये गलत जानकारी वाला मामला। वैसे विजयवर्गीय खुद इतने सीजन्ड हैं कि ऐसे मामलों को खुद ही हैंडल कर सकते हैं, लेकिन इस बार वो आपा खो रहे हैं।
क्या ये इस बात का इशारा है कि उनकी ही पार्टी में उनके खिलाफ कुछ पक रहा है। जो उन्हें बार-बार डिस्टर्ब कर रहा है या गलतियां करने पर मजूबर कर रहा है। और क्या इस सियासी जंग का हथियार बन रहे हैं वो अफसर। जो उन्हें गलत जानकारी देने के बाद भी गलती मानने की जगह बेबाक जवाब दे रहे हैं।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava