News Strike: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले MP BJP में बड़ा ट्विस्ट, आया पार्टी का मास्टरमाइंड
Harish Divekar | May 19, 2026, 07:00 IST
Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश बीजेपी में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीनियर नेताओं पर शिवप्रकाश की निगरानी बढ़ गई है। संगठन तालमेल और डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है।
समझें पूरा मामला...
- शिवप्रकाश मप्र में मंत्रियों और संगठन के बीच तालमेल बनाएंगे।
- वन टू वन में मंत्रियों से कार्य और नवाचार पर सवाल पूछे जाएंगे।
- निगम मंडलों में नियुक्तियों और शक्ति प्रदर्शन पर निगरानी।
- वरिष्ठ नेता कुंवर विजय शाह पर बड़ा फैसला संभव।
- पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी का जमीनी नेटवर्क मजबूत होगा।
पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज है। केंद्र के एक फैसले से इस पूरी प्रक्रिया में एक बड़ा टविस्ट आ गया है। जिससे संगठन का काम आसान जरूर हुआ होगा, लेकिन मंत्रियों का टेंशन भी जरूर बढ़ गया होगा। क्योंकि क्लोज डोर चर्चा की खनक तक अब सीधे आलाकमान के कानों तक जाएगी। इसे बीजेपी का डैमेज कंट्रोल एक्शन भी माना जा रहा है।
सीएम-शिवप्रकाश की वन टू वन जांच
इस वन टू वन में मौजूदा मंत्रियों से तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। कुछ खबरें जो बंद दरवाजों के पीछे हुए वन टू वन से जुड़ी हैं। उनके मुताबिक सीएम उन नवाचारों के बारे में पूछ रहे हैं। जिससे समाज में या सीट पर कुछ खास बदलाव देखने को मिल रहे हैं। या ऐसे काम जिनकी वजह से विभाग के कामों में कसावट आ गई हो।
इन सब सवालों के जवाब तो हर मंत्री को देने ही हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी पार्टी के एक आला नेता से भी मुखातिब होना हैं। ये नेता हैं बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: पेट्रोल के दाम बढ़े, पीएम की अपील के बाद इस्तेमाल घटाने पर जोर, अफसरों पर भी लागू होंगी शर्तें?
शिवप्रकाश की निगरानी में नियुक्तियां तेज
शिवप्रकाश के आने के बाद से ये माना जा रहा है कि अब मंत्रिमंडल विस्तार की प्रोसेस तेज हो जाएगी। निगम मंडलों में कुछ की तो नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन अब उसमें तेजी लाने का काम शिवप्रकाश करेंगे और जो नेता ये पद मिलते ही शक्ति प्रदर्शन में जुट रहे हैं। उन्हें कसने का काम भी शिवप्रकाश के जिम्मे माना जा रहा है।
पीएम मोदी की पेट्रोल बचाने की अपील के बाद भी कई निगम मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गाड़ियों के काफिले के साथ ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे या फिर कार्यालय आए या फिर दौरे पर गए। इस बात से दिल्ली दरबार में काफी नाराजगी है। इस नाराजगी को दूर करने की दिशा में भी इस फैसले को अहम माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: आगे-आगे रूम फ्रेशनर, पीछे-पीछे मंत्री, क्या ऐसे औचक निरीक्षण से बेहतर होंगे सरकारी अस्पतालों के हालात?
बीजेपी-आरएसएस का भरोसेमंद लिंक
वो बूथ और चुनाव प्रबंधन में माहिर हैं और माइक्रोलेवल की प्लानिंग में बीजेपी के भरोसेमंद और आजमाए हुए नेता हैं। वो संघ से सीधे जुड़े हुए हैं। वहीं से प्रतिनियुक्ति पर पार्टी में आए हैं।
इसलिए बीजेपी और आरएसएस दोनों के बीच उनका समन्वय भी बेहतरीन है। इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि शिवप्रकाश का मंत्रिमंडल की अटकलों के बीच मप्र आना जितना सिंपल और प्रत्याशित लग रहा है। उतना है नहीं।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: OBC आरक्षण पर जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले महाआंदोलन की तैयारी
मंत्रियों पर निगरानी और डैमेज कंट्रोल
खासतौर से कुंवर विजय शाह का नाम इसमें सबसे आगे है। कर्नल सौफिया कुरैशी मामले पर अगर बात आगे बढ़ती है तो शाह पर बड़ा फैसला लेना बीजेपी की मजबूरी बन जाएगा। ऐसे समय पर हालात संभालने के लिए शिवप्रकाश जैसे सीनियर लीडर की जरूरत पड़ सकती है।
सत्ता और अनुशासन संभालने आए शिवप्रकाश
कुछ मंत्रियों के सीएम के साथ भी पटरी न बैठने की खबर है। इसके अलावा बीजेपी के कुछ नेताओं की लगातार अराजक होने की खबर आ रही है या फिर वो लगातार सत्ता में बने रहने की वजह से अनुशासन भूल चुके हैं। अब शिवप्रकाश उनकी लगाम कसने मप्र आए हैं।
शिवप्रकाश संभालेंगे चुनाव और संगठन
बीजेपी इतने बड़े नुकसान के लिए बिलकुल तैयार नहीं है। इसलिए केंद्रीय नेतृत्व ने देर आए दुरुस्त आए वाली स्थिति आने से पहले ही जरूरी कदम उठा लिए हैं।
शिवप्रकाश संगठन की आंख और कान बनकर प्रदेश में रहेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा वन टू वन हो या फिर निगम मंडल के नए नए अध्यक्षों को संयमित रखना हो। सब कुछ शिवप्रकाश हैंडल करेंगे और दिल्ली दरबार तक एक एक खबर भी पहुंचाते रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : दलित और अल्पसंख्यक इंजीनियरिंग से सत्ता तक पहुंचे थलापति विजय! मप्र का रुख करेंगे तो कांग्रेस-बीजेपी का क्या होगा?
बनाएंगे सरकार और नेताओं का तालमेल
खासतौर से मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच का तालमेल ठीक रखा जाए। ताकि विपक्ष को सरकार की खिल्ली उड़ाने का कोई मौका नहीं मिले। इसलिए शिवप्रकाश के रहते या यहां से जाने के बाद कोई बड़ा बदलाव आपको मध्यप्रदेश में नजर आए तो हैरान मत होइएगा।
बस समझ जाइएगा कि बीजेपी संगठन अब नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए कमर कस चुका है। जिसके लिए बड़े नेताओं की क्लास भी लग सकती है या बड़ा एक्शन भी हो सकता है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava