News Strike: बीजेपी की फ्यूचर फोर्स कैसे बनेगी आप की काट और कैसे होगी कांग्रेस पर चोट?
Harish Divekar | Apr 01, 2025, 07:00 IST
Photograph: (the sootr)
बीजेपी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम बनाने की रणनीति को नाकाम करने की तैयारी में है। कांग्रेस चुनाव के बाद बीजेपी की तेज रफ्तार से पिछड़ चुकी है। अब बीजेपी अपनी नई टीम बना रही है, जो आप की काट और कांग्रेस की फ्यूचर प्लानिंग पर चोट करेगी।
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस की नई टीम बनाने की स्ट्रेटजी की भी हवा निकालने की तैयारी कर ली है। हालात ये हैं कि कांग्रेस एक छलांग लगाती है तो बीजेपी चार छलांग मारकर उससे आगे निकल जाती है। चुनाव के बाद से कांग्रेस का हाल ऐसा है जैसे चार दिन चले अढाई कोस और बीजेपी की रफ्तार इतनी तेज है कि कांग्रेस उसे पकड़ ही नहीं पा रही है। अब बीजेपी अपनी नई टीम बनाने की तैयारी में जुट गई है। ये टीम आप की काट होगी और कांग्रेस की फ्यूचर प्लानिंग पर बड़ी चोट होगी। इस खबर को पूरा पढ़िए, समझिए और कमेंट सेक्शन में बताइए कि क्या आप को भी लगता है कि बीजेपी, अपनी नई प्लानिंग से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
इस बार का विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस लगातार इस कोशिश में है कि वो अपनी टीम मजबूत कर सके। ये पहले भी बहुत बार बताया जा चुका है कि लीडरशिप के फेस बदलकर कांग्रेस इसकी पहल कर चुकी है। लेकिन, अब बात आगे टीम बनाने की है। इसके लिए मूल जम्मेदारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को सौंपी गई। जो अलग अलग जिलों में जाकर बैठकें और मंथन कर रहे हैं ताकि नई टीम बना सकें।
यह भी पढ़ें... News Strike: आबकारी अफसरों का बड़ा कारनामा, सरकार को लगाया 12 सौ करोड़ रुपए का फटका!
इसे कांग्रेस की चींटी की चाल न कहें तो क्या कहें। चुनाव हुए डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, पर कांग्रेस अब तक नई टीम बनाने के लिए चेहरे ही तलाश रही है। इधर बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। ये बात अलग है कि जिलाध्यक्ष चुनते समय बीजेपी में भी खूब खींचतान हुई, लेकिन जैसे तैसे ये काम पूरा हो ही गया। ये बात अलग है कि बीजेपी फिलहाल प्रदेशाध्यक्ष पर किसी फैसले पर नहीं पहुंच सकी है, पर बाकी टीम बनाने का काम जोर शोर से चल रहा है।
चुनाव अभी तीन साल की दूरी पर हैं, फिर भी नई टीम बनाने के लिए बीजेपी ने मशक्कत शुरू कर दी है। इसकी मिसाल बना है बीजेपी का एक नया प्रयोग। इस प्रयोग के तहत बीजेपी का फोकस अब खांटी राजनेताओं से इतर प्रदेश के प्रोफेशनल्स पर है। पार्टी ने प्रदेशभर से करीब ऐसे कई लोग तलाश भी लिए हैं जो अपने अपने क्षेत्र के सूरमा हैं और अब बीजेपी के साथ हो गए हैं। इसे बीजेपी की फ्यूचर टीम का नाम दिया गया है। आपको याद दिला दें कि बीती 15 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा था कि राजनीति में ऐसे लोगों को लाने की जरूरत है जिनके परिवार का कोई सियासी बैकग्राउंड नहीं रहा है। हालांकि ये उनका सुझाव सिर्फ बीजेपी के लिए या किसी राज्य विशेष के लिए नहीं था। लेकिन, एमपी में बीजेपी ने इसी तर्ज पर काम किया और फ्यूचर टीम बना डाली।
यह भी पढ़ें... News Strike: Jyotiraditya Scindia के समर्थक मंत्री ने की सीमा लांघने की अपील ? BJP में सियासी भूचाल !
इस फ्यूचर टीम को बनाने के लिए बीजेपी ने करीब 45 पन्नों का गूगल फॉर्म जारी किया था। ये फॉर्म 45 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए ही था। इस फॉर्म के जरिए उनकी शैक्षणिक योग्यता पूछी गई। इसके साथ ही विचारधारा और दूसरे अनुभवों के बारे में भी पूछा गया। जितने लोगों ने ये फॉर्म भरा, उनमें से करीब 790 लोगों को चुना गया। इन लोगों को सिलेक्ट करते समय ये बात पूरी तरह से ध्यान में रखी गई कि ऐसे लोगों का कोई पुराना पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं होना चाहिए। फ्यूचर टीम बनाने के लिए बीजेपी ने इंजीनियर, डॉक्टर्स, कानून के जानकार, एंटरप्रन्योर्स जर्नलिस्ट, समाजसेवी युवाओं को चुना है। पूरे छह महीने चली लंबी प्रोसेस के बाद बीजेपी ने इन युवाओं को चुना है जिन्हें बीजेपी की रीति-नीति में ढालने की औपचारिकता भी पूरी हो चकी है। ऐसे प्रोफेशनल्स को बीजेपी की सदस्यता दिलाने के बाद दो दिन की वर्कशॉप की गई और उन्हें बीजेपी की विचारधारा और तौर तरीके समझा दिए गए हैं। खुद सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लीडर्स ने इन्हें राजनीति का ककहरा सिखाया। इस अभियान को बीजेपी ने आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स नाम दिया है।
इस आर्टिकल की शुरुआत में ही बताया गया था कि बीजेपी का ये मिशन आप की काट होगा और कांग्रेस पर चोट होगा। अब आपको समझाते हैं कि ये कैसे होगा। पहले बात करते हैं आप यानी कि आम आदमी पार्टी की काट की। वैसे तो आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं है। पार्टी धीरे धीरे एमपी में मजबूत हो पाती, इससे पहले दिल्ली में ही आप की जड़ें कमजोर हो गईं। इसके बाद अब वो प्रदेश में ज्यादा फल फूल सके ये मुश्किल ही लगता है। हालांकि, सियासी चौक चोबारों पर हमेशा ही ये जुमला चलता रहा कि आम आदमी पार्टी पढ़े लिखे लोगों की पार्टी है।
आपने भी ये जरूर सुना होगा कि पढ़े लिखे लोग आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे हैं या वो कांग्रेस का विकल्प बन सकती है। बात काफी हद तक सही भी थी क्योंकि आम आदमी पार्टी के साथ ज्यादातर ऐसे ही लोग जुड़े रहे जो अपने अपने क्षेत्र के काफी प्रतिष्ठित और पढ़े लिखे लोग थे। प्रोफेशनल्स का राजनीति की तरफ ये रुझान देखने के बाद ही बीजेपी ने भी ऐसे लोगों को पार्टी से जोड़ना शुरू किया है। ये प्रोफेशनल्स पार्टी की विचारधारा को एलिट और एजुकेशनल अंदाज में पेश कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें... News Strike: Mauganj की घटना पर पूर्व सांसद का गैर जिम्मेदाराना बयान
कांग्रेस की मुश्किलें इसलिए बढ़ेंगी क्योंकि कांग्रेस भी नए चेहरों को जोड़ने की कोशिश में है, लेकिन बीजेपी उससे पहले ही इस मुहिम में आगे निकल गई। फ्यूचर फोर्स का नाम देकर बीजेपी ने ये हिंट भी दे ही दिया है कि वो भविष्य की राजनीति को समझ चुकी है और उस तरफ कदम भी बढ़ा चुकी है। अब देखना ये है कि कांग्रेस जिस किस्म की फ्यूचर फोर्स की तलाश में निकली है। क्या वैसी फोर्स तैयार कर सकेगी। और, जब ये फ्यूचर फोर्स एक दूसरे के आमने सामने होंगी तो सियासत का वो मुकाबला कितना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें... News Strike: नए चेहरों पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी, क्या है कांग्रेस की नई रणनीति?
इस बार का विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस लगातार इस कोशिश में है कि वो अपनी टीम मजबूत कर सके। ये पहले भी बहुत बार बताया जा चुका है कि लीडरशिप के फेस बदलकर कांग्रेस इसकी पहल कर चुकी है। लेकिन, अब बात आगे टीम बनाने की है। इसके लिए मूल जम्मेदारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को सौंपी गई। जो अलग अलग जिलों में जाकर बैठकें और मंथन कर रहे हैं ताकि नई टीम बना सकें।
यह भी पढ़ें... News Strike: आबकारी अफसरों का बड़ा कारनामा, सरकार को लगाया 12 सौ करोड़ रुपए का फटका!
कांग्रेस से इस मामले में आगे निकली बीजेपी
मिसाल बना बीजेपी का नया प्रयोग
यह भी पढ़ें... News Strike: Jyotiraditya Scindia के समर्थक मंत्री ने की सीमा लांघने की अपील ? BJP में सियासी भूचाल !
6 महीने लंबी प्रोसेस के बाद चुनी गई बीजेपी की फ्यूचर टीम
बीजेपी का मिशन कैसे होगी आप की काट
आपने भी ये जरूर सुना होगा कि पढ़े लिखे लोग आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे हैं या वो कांग्रेस का विकल्प बन सकती है। बात काफी हद तक सही भी थी क्योंकि आम आदमी पार्टी के साथ ज्यादातर ऐसे ही लोग जुड़े रहे जो अपने अपने क्षेत्र के काफी प्रतिष्ठित और पढ़े लिखे लोग थे। प्रोफेशनल्स का राजनीति की तरफ ये रुझान देखने के बाद ही बीजेपी ने भी ऐसे लोगों को पार्टी से जोड़ना शुरू किया है। ये प्रोफेशनल्स पार्टी की विचारधारा को एलिट और एजुकेशनल अंदाज में पेश कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें... News Strike: Mauganj की घटना पर पूर्व सांसद का गैर जिम्मेदाराना बयान
भविष्य की पॉलिटिक्स को समझ चुकी है बीजेपी?
यह भी पढ़ें... News Strike: नए चेहरों पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी, क्या है कांग्रेस की नई रणनीति?
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari