News Strike: CM मोहन यादव Vs कैलाश विजयवर्गीय? वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल
Harish Divekar | Sept 19, 2026, 07:00 IST
Photograph: (THESOOTR)
News Strike: कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो कुछ इस तरह वायरल हो रहा है कि वो सीएम की बात पर कटाक्ष कर रहे हैं। क्या वाकई ऐसा है या फिर आधा अधूरा वीडियो दिखा कर सिर्फ इस मुद्दे को हवा दी जा रही है...
सीएम मोहन यादव और सीनियर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच का मनमुटाव अब भी खत्म नहीं हुआ है या फिर जबरदस्ती सिर्फ ऐसा माहौल बनाया जा रहा है। आज हम उस खबर का फैक्ट चेक करेंगे जो कुछ इसी आशय के साथ सोशल मीडिया पर वायरल है।
कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो कुछ इस तरह वायरल हो रहा है कि वो सीएम की बात पर कटाक्ष कर रहे हैं। क्या वाकई ऐसा है या फिर आधा अधूरा वीडियो दिखा कर सिर्फ इस मुद्दे को हवा दी जा रही है।
कुछ महीनों पर तक ऐसी खबरें आम थीं कि मप्र कैबिनेट में सब कुछ ठीक नहीं है। कई मुद्दे ऐसे आए जब कैबिनेट में सीनियर मंत्रियों की नाराजगी की खबरें भी सामने आईं। इन मंत्रियों में प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय का नाम सबसे आगे रहा।
सिंहस्थ से जुड़े मुद्दे हों या फिर उनके विभाग से जुड़े कुछ मुद्दें हों उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। तब ही से ये खबरें जोर पकड़ने लगी थीं कि मोहन कैबिनेट में सब कुछ ठीक नहीं है। कुछ खबरों में ये दावा भी किया गया कि कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों की नाराजगी दिल्ली दरबार तक पहुंच रही है और संगठन भी परेशान है।
दिल्ली में बैठकों से
माहौल कुछ ऐसा लग रहा था जैसे सत्ता में बैठे नेता बीजेपी संगठन के हाथ से बाहर हैं, लेकिन ऐसी हवाओं को थामना बीजेपी खूब जानती है। थोड़ा समय लगा और चलती फिरती भाषा में कहें तो ये सही है कि थोड़ा बहुत रायता तो जरूर भगरा था, लेकिन बीजेपी के संगठन ने समय रहते रायता समेट लिया।
खूब दिल्ली की भागदौड़ हुई। सीएम से लेकर मंत्रियों तक से चर्चा हुई। अंदरखाने में जो कुछ भी घटा उसे बाहर आने से भी रोका गया। मानो की दीवारों के कान काट दिए गए और दरवाजों की आंखें छीन ली गईं। ऐसे कमरों में बैठ कर समझाइश और चर्चाओं का दौर चला जिसके बाद गुटबाजी और कैबिनेट में अंतरकलह की खबरें थम गईं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के बाद एक बार फिर ये जताने की कोशिश है कि बीजेपी में ऑल इज नॉट वेल। या ये जताने की कोशिश है कि सीएम और विजयवर्गीय के बीच अब भी खाई है जो पट नहीं रही। बल्कि इस हद तक गहरी है कि नितिन नवीन के सामने ही मंच पर खुलकर सामने भी आ गई।
इसके सबूत के तौर पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय मंच पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके वक्तव्य को इस तरह से पेश किया गया है कि विजयवर्गीय ने भरे मंच से सीएम पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने ये ट्वीट शेयर किया है। सबसे पहले सुनिए कि सज्जन सिंह वर्मा ने इस ट्वीट में लिखा क्या है।
ये क्लिप उस कार्यक्रम की है जिसमें नितिन नवीन भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जगदीश देवड़ा ने भी उदबोधन दिया। आखिरी में धन्यवाद उद्बोधन के लिए कैलाश विजयवर्गीय आए।
कैलाश विजयवर्गीय ने पीएम के जन्मदिन पर शुभकामनाओं से भरा एक गीत भी गाया और फिर चंद शब्द कहे। उस कार्यक्रम के कुछ सत्रह सेकंड का वीडियो कांग्रेस नेता ने शेयर किया है।
इसमें पहले सीएम मोहन यादव गौरव रणदिवे को सफल कार्यक्रम की बधाई दे रहे हैं और फिर कैलाश विजयवर्गीय ये कह रहे हैं कि सीएम ने राज की बात बताई कि कार्यक्रम के सूत्रधार गौरवजी थे तो उन्हें बधाई इस सफल आयोजन के लिए।
इस वीडियो को ऐसे पेश किया गया है कि कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम के सामने कार्यक्रम पर तंज कसा। असल में पूरा वीडियो देखेंगे तो शायद आपकी सोच बदल सकती है।
जिस लाइन को हाईलाइट करके मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय के बीच कलह को जाहिर करने की कोशिश की जा रही है। वो असल में पूरी यूं है कि कैलाश विजवयर्गीय ने खुद गौरव रणदीवे का आभार व्यक्त किया और उसके बाद चंद और लाइनें कहकर उन्होंने धन्यवाद उदबोधन खत्म कर दिया।
इसी वीडियो की सिर्फ उतनी लाइन एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। आपने भी ये वीडियो देखा। क्या इस वायरल वीडियो को देखकर आप को भी ये लगता है कि बीजेपी की कलह खुलकर सामने आ रही है या पूरा वीडियो देखने के बाद आपको ये सामान्य वीडियो ही नजर आता है। कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमें जरूर बताइए। News Strike | न्यूज स्ट्राइक
ये खबरें भी पढ़ें...
NEWS STRIKE: बंडा शराब कांड के बीच राई डांस पर विवाद, बीजेपी नेता की माफी
NEWS STRIKE: ब्राह्मण बयान से लेकर लोधी नाराजगी तक, क्या फंस गए प्रीतम लोधी?
NEWS STRIKE: MP Poison Liquor Case: जहरीली शराब से मौतें, सियासत तेज... किसकी जिम्मेदारी?
NEWS STRIKE: क्या बदल रहा है युवा वोटर?BJP के बड़े अभियान के आंकड़ों ने चौंकाया!
कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो कुछ इस तरह वायरल हो रहा है कि वो सीएम की बात पर कटाक्ष कर रहे हैं। क्या वाकई ऐसा है या फिर आधा अधूरा वीडियो दिखा कर सिर्फ इस मुद्दे को हवा दी जा रही है।
मोहन कैबिनेट में नाराजगी की खबरें तेज
सिंहस्थ से जुड़े मुद्दे हों या फिर उनके विभाग से जुड़े कुछ मुद्दें हों उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। तब ही से ये खबरें जोर पकड़ने लगी थीं कि मोहन कैबिनेट में सब कुछ ठीक नहीं है। कुछ खबरों में ये दावा भी किया गया कि कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों की नाराजगी दिल्ली दरबार तक पहुंच रही है और संगठन भी परेशान है।
दिल्ली में बैठकों से बीजेपी ने रायता समेटा
खूब दिल्ली की भागदौड़ हुई। सीएम से लेकर मंत्रियों तक से चर्चा हुई। अंदरखाने में जो कुछ भी घटा उसे बाहर आने से भी रोका गया। मानो की दीवारों के कान काट दिए गए और दरवाजों की आंखें छीन ली गईं। ऐसे कमरों में बैठ कर समझाइश और चर्चाओं का दौर चला जिसके बाद गुटबाजी और कैबिनेट में अंतरकलह की खबरें थम गईं।
मंच पर दिखी BJP की अंदरूनी खींचतान?
इसके सबूत के तौर पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय मंच पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके वक्तव्य को इस तरह से पेश किया गया है कि विजयवर्गीय ने भरे मंच से सीएम पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने ये ट्वीट शेयर किया है। सबसे पहले सुनिए कि सज्जन सिंह वर्मा ने इस ट्वीट में लिखा क्या है।
17 सेकंड की क्लिप में क्या बोले विजयवर्गीय?
कैलाश विजयवर्गीय ने पीएम के जन्मदिन पर शुभकामनाओं से भरा एक गीत भी गाया और फिर चंद शब्द कहे। उस कार्यक्रम के कुछ सत्रह सेकंड का वीडियो कांग्रेस नेता ने शेयर किया है।
इसमें पहले सीएम मोहन यादव गौरव रणदिवे को सफल कार्यक्रम की बधाई दे रहे हैं और फिर कैलाश विजयवर्गीय ये कह रहे हैं कि सीएम ने राज की बात बताई कि कार्यक्रम के सूत्रधार गौरवजी थे तो उन्हें बधाई इस सफल आयोजन के लिए।
पूरी क्लिप देखने पर बदली तस्वीर, जानिए सच
जिस लाइन को हाईलाइट करके मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय के बीच कलह को जाहिर करने की कोशिश की जा रही है। वो असल में पूरी यूं है कि कैलाश विजवयर्गीय ने खुद गौरव रणदीवे का आभार व्यक्त किया और उसके बाद चंद और लाइनें कहकर उन्होंने धन्यवाद उदबोधन खत्म कर दिया।
वायरल क्लिप पर आपकी क्या राय है?
ये खबरें भी पढ़ें...
NEWS STRIKE: बंडा शराब कांड के बीच राई डांस पर विवाद, बीजेपी नेता की माफी
NEWS STRIKE: ब्राह्मण बयान से लेकर लोधी नाराजगी तक, क्या फंस गए प्रीतम लोधी?
NEWS STRIKE: MP Poison Liquor Case: जहरीली शराब से मौतें, सियासत तेज... किसकी जिम्मेदारी?
NEWS STRIKE: क्या बदल रहा है युवा वोटर?BJP के बड़े अभियान के आंकड़ों ने चौंकाया!
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad