राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार परवान पर, मोदी की आज उदयपुर में सभा, मेवाड़ को साधेंगे
The Sootr | Nov 09, 2023, 24:00 IST
राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार परवान पर, मोदी की आज उदयपुर में सभा, मेवाड़ को साधेंगे
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार परवान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उदयपुर में जनसभा करेंगे साथ ही मेवाड़ की 28 सीटों को साधने की कोशिश करेंगे।
JAIPUR. राजस्थान में सत्ता का प्रवेशद्वार माने जाने वाले मेवाड़ को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 9 नवंबर को उदयपुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी शाम 6 बजे उदयपुर के बलीचा स्थित कृषि मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान इस जनसभा में उदयपुर जिले की 8 विधानसभा सीटों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
राजस्थान में उदयपुर संभाग को सत्ता के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां की 28 सीटें बहुत कुछ तय करती हैं। इनमें उदयपुर की 8, डूंगरपुर की 4, प्रतापगढ़ की 2, बांसवाड़ा की 5, राजसमंद की 4 और चित्तौड़गढ़ की 5 विधानसभा सीटें हैं। हालांकि पिछली बार तस्वीर कुछ अलग दिखी थी। बता दें कि 2018 के चुनाव में 28 में से 15 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि 10 सीट कांग्रेस और 3 अन्य के पास रहे।
गौरतलब है कि इस बार बीजेपी इन क्षेत्रों पर विशेष फोकस कर रही। पार्टी की परिवर्तन यात्रा को यहां से शुरू करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह आए थे और अब नामांकन के बाद चुनाव अभियान की शुरुआत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं। राजस्थान में प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं की बड़ी सभाएं अब दिवाली बाद शुरू होगी क्योंकि तब तक मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान थम चुका होगा। इसलिए दोनों ही दलों के नेताओं का फोकस सिर्फ राजस्थान पर आ जाएगा।
2018 के चुनाव में 28 में से 15 सीटों पर बीजेपी का कब्जा
मेवाड़ को साधने पहुंच रहे हैं पीएम मोदी
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari