सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की सीमा पार, 7 करोड़ की लागत से तैयार सड़क का बनते ही हुआ बुरा हाल
Ujjwal Rai | Oct 21, 2023, 24:00 IST
सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की सीमा पार, 7 करोड़ की लागत से तैयार सड़क का बनते ही हुआ बुरा हाल
रायसेन जिले में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता 50 प्रतिशत कमीशन की स्वयं अपनी व्यथा गा रही है।
RAISEN. रायसेन जिले में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता खुद चीख-चीख कर 50 प्रतिशत कमीशन की गाथा गा रही हैं। सरकार का मजाक बनाते हुए लोगों का कह है कि बगैर बेस की सड़क कैसे बनती है, यह नजारा आप रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा की बरेली में आसानी से देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और चुनाव से छह माह पूर्व तमाम तरह की लोकलुभावन योजनाएं लागू किए जा रहे हैं। जिसमें शिवराज सरकार सीधे-सीधे महिलाओं के खातों में पैसे डालकर अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं। इस पर लोग कह रहे हैं कि यदि आपको जिले में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा देखना हो तो 7 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया गया। जिसमें बगैर पुरानी सड़क खोदे उसी पर सड़क बनाई जा रही है। इस सड़क की उमर महज एक बारिश की बताई जा रही। बरेली तहसील मुख्यालय पर मुख्य शहर की सड़क का निर्माण कार्य भी इसी तरह लीपापोती कर किया जा रहा, जिसकी शिकायत आम व्यापारियों के साथ नेताओं ने भी जिम्मेदार अधिकारियों से की, लेकिन ठेकेदार के उपर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा।
रायसेन जिला मुख्यालय पर बनी बत्तीस करोड़ की सड़क भ्रष्टाचार की भेंट इस कदर चढ़ी कि तमाम खबरों और शिकायतों के बाद बामुश्किल जांच में एक एसडीओ और दो सब इंजीनियरों को सस्पेंड किया, लेकिन सरकार हंसी का पात्र तब बनी जब यह तीनों अधिकारी महज 20 दिन बाद पुनः बहाल होकर भ्रष्टाचार को पोषित करने में जुट गए। एमपीआरडीसी के एसडीओ बीएल अहिरवार से भी इस संबंध में चर्चा कर सुधार की बात की गई। लेकिन उन्होंने साफ इंकार करते हुए कहा कि आप स्वतंत्र हैं जो खबर बनती हैं, आप उसे प्रकाशित कर सकते हैं।
गौरतलब है कि नेशनल हाईवे बारह उन्नयन होकर फोरलेन में तब्दील हो गया और इसका नंबर भी बदला गया। अब यह नेशनल हाईवे पैतालीस के नाम से जाना जाता। इस हाईवे को शहर से बाहर बायपास निकलने से औबेदुल्लागंज, गेहरगंज, बाड़ी, बरेली से लेकर तेंदूखेड़ा तक के तमाम शहर बीरान हो गये और शहरों के भीतर सड़क अनाथ होकर दो-दो, तीन-तीन फिट गड्ढों में बदल गई। जिसमें बरेली शहर में सड़क बनाने का कार्य शुरू हुआ, जो 50 परसेंट की कहानी खुल बयां कर रहा हैं। इस भ्रष्ट अधिकारियों के निरंकुश होने का नुकसान भाजपा को भी फिफ्टी परसेंट होने की पूर्ण संभावना हैं
7 करोड़ की लागत से तैयार सड़क
MPRDC के एसडीओ बीएल अहिरवार बयान
50 प्रतिशत की कहानी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman