मंहगे कैफे से लेकर चाय की टपरी तक, Gen Z Affordating क्या है?

Manya Jain | Mar 22, 2026, 15:08 IST
Share
affordating dating trend for gen z
affordating dating trend for gen z

Affordating Trend Meaning: डेटिंग का मतलब अब सिर्फ महंगा डिनर नहीं है। जानें क्या है अफोर्डेटिंग, जहां बजट और मानसिक सुकून को दिखावे से ऊपर रखा जाता है। जेन-जी के बीच क्यों पॉपुलर हो रहा है यह ट्रेंड?

आज के डिजिटल दौर में जहां सोशल मीडिया पर हर चीज 'पिक्चर परफेक्ट' दिखाने की होड़ मची है, वहीं युवाओं के बीच एक नया रिलेशनशिप ट्रेंड उभरा है। इसे अफोर्डेटिंग (Affordating) कहा जा रहा है। यह शब्द 'Affordable' और 'Dating' से मिलकर बना है। जैसा कि नाम से ही साफ है, यह ट्रेंड महंगे रेस्टोरेंट, आलीशान गिफ्ट्स और फिजूलखर्ची के बजाय सादगी और वास्तविक जुड़ाव (Gen Z Relationships) पर फोक्सड रहता है। आइए जानतें हैं कि Affordating ट्रेंड क्या है?

अफोर्डेटिंग क्या है?

अफोर्डेटिंग का सीधा मतलब है बजट में डेट प्लान करना। जेन-जी के बीच यह ट्रेंड काफी मशहूर हो रहा है। युवा अब दिखावे के दबाव से बाहर निकलना चाहते हैं। महंगे कैफे और पब में जाना अब जरूरी नहीं है। सोशल मीडिया के लिए फोटो खींचना अब पुराना हो गया है। अफोर्डेटिंग पुराने और महंगे दिखावे की धारणा को बदल रहा है।

गहरा रिश्ता बनाने के लिए बैंक बैलेंस की जरूरत नहीं। चाय की टपरी पर बैठकर बातें करना ज्यादा यादगार है। पार्क की बेंच पर बिताना घंटों साथ सुकून देता है। सच्चा प्यार किसी फाइव-स्टार डिनर का मोहताज नहीं होता। कम खर्च में बिताया समय भी बहुत खास हो सकता है।

दिखावे से दूरी और सुकून की तलाश

सोशल मीडिया ने डेटिंग को कहीं न कहीं एक 'स्टेटस सिंबल' बना दिया है। लोग इस दबाव में रहते हैं कि अगर उन्होंने महंगी जगह चेक-इन नहीं किया, तो उनकी डेट अच्छी नहीं मानी जाएगी।

लेकिन अफोर्डेटिंग ट्रेंड (Affordating Trend) ने इस सोच को चुनौती दी है। अब युवा समझ रहे हैं कि रिश्ता मजबूत करने के लिए माहौल से ज्यादा पार्टनर की मौजूदगी और संवाद (Communication) जरूरी है।

अफोर्डेटिंग क्यों है सबसे बेस्ट?

अफोर्डेटिंग केवल पैसे बचाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह पार्टनर के साथ मानसिक और भावनात्मक तालमेल बिठाने का एक तरीका भी है। इसके कई फायदे हैं:

1. असली स्वभाव का पता चलना

जब आप किसी महंगे और औपचारिक (Formal) माहौल में मिलते हैं, तो अक्सर लोग 'बेस्ट बिहेवियर' का मुखौटा पहन लेते हैं। इसके विपरीत, सड़क किनारे गोलगप्पे खाते हुए या साइकिल चलाते हुए आप कम्फर्टेबल होते हैं। बिना किसी दबाव के मिलने से व्यक्ति का असली व्यक्तित्व सामने आता है, जिससे भविष्य के लिए भरोसा बनता है।

2. फाइनेंसियल से मुक्ति (No Financial Stress)

विशेष रूप से छात्रों (Students) और करियर की शुरुआत करने वाले युवाओं के लिए हर हफ्ते महंगी डेट पर जाना मुमकिन नहीं होता। इससे मानसिक तनाव (Mental Stress) बढ़ता है। अफोर्डेटिंग इस बोझ को हटा देता है। जब दोनों पार्टनर बजट को लेकर स्पष्ट होते हैं, तो रिश्ता ज्यादा पारदर्शी और तनावमुक्त रहता है।

3. क्वालिटी टाइम पर फोकस (Focus on Quality Time)

महंगे रेस्टोरेंट में अक्सर तेज संगीत या भीड़भाड़ होती है। अफोर्डेटिंग में लोग ऐसी जगहें चुनते हैं जहाँ शांति हो। इससे एक-दूसरे की बात सुनने और समझने का पूरा मौका मिलता है।

अफोर्डेटिंग का मतलब कंजूसी नहीं है, बल्कि बुद्धिमानी से खर्च करना है ताकि आप बिना किसी वित्तीय बोझ के प्यार का आनंद ले सकें।

मजेदार अफोर्डेटिंग आइडियाज

यदि आप भी इस ट्रेंड को अपनाना चाहते हैं और अपनी डेट को यादगार बनाना चाहते हैं, तो यहाँ कुछ बेहतरीन अफोर्डेटिंग आइडियाज (Budget-friendly Dating Ideas) दिए गए हैं।

  • कुकिंग डेट (Cooking Together): बाहर ऑर्डर करने के बजाय साथ मिलकर घर पर कुछ नया पकाएं। यह टीम वर्क को बढ़ावा देता है।
  • स्ट्रीट फूड वॉक (Street Food Walk): शहर की मशहूर चाट, गोलगप्पे या मोमोज का लुत्फ उठाएं।
  • पार्क या लेक साइड वॉक: प्रकृति के बीच टहलते हुए गहरी बातें करें।
  • लाइब्रेरी या बुकस्टोर डेट: अगर आप दोनों को पढ़ना पसंद है, तो किसी पुरानी लाइब्रेरी में समय बिताएं।
  • साइकिल राइड (Cycling Adventure): सुबह या शाम को लंबी साइकिल राइड पर निकलें।
  • गेम नाइट (Game Night at Home): घर पर लूडो, शतरंज या वीडियो गेम्स खेलें।
ये भी पढ़ें...

लिव-इन रिलेशनशिप : शादी की उम्र पूरी न होने पर भी साथ रहने का अधिकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Gen Z Relationships: क्या कहती है नई पीढ़ी के लिए प्यार और कमिटमेंट की नई रिलेशनशिप डिक्शनरी

Gen Z Relationships: स्लो बर्निंग रिलेशनशिप कैसे बन रहा है Gen Z का न्यू नॉर्मल, ये है मेन रीजन

Gen Z Solo Travelling Trend: जेन-जी महिलाओं में बढ़ता सोलो ट्रैवलिंग क्रेज, पढ़ें रिपोर्ट

Tags:
  • रिलेशनशिप
  • Relationship
  • Dating
  • Gen Z Relationships
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच