भोपाल ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Dolly patil | Oct 29, 2024, 17:53 IST
Share
karate 2
karate 2

राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में भोपाल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2024 का भव्य आयोजन किया गया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन सेइको काई कराटे इंटरनेशनल भोपाल द्वारा कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले हुआ ।

राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में भोपाल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2024 का भव्य आयोजन किया गया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन सेइको काई कराटे इंटरनेशनल भोपाल द्वारा कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले हुआ । इस कार्यक्रम को खेल और युवा कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार का भी सहयोग प्राप्त था।

पदक वितरण समारोह में डीएसपी, एसडीओपी रहीं मौजूद

इस टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजर सेइको काई कराटे इंटरनेशनल भोपाल के अध्यक्ष सेंसई पलाश समाधिया थे, जो टूर्नामेंट निदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे, और सेंसई रुद्र प्रताप सिंह आयोजन सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। चैंपियनशिप का उद्घाटन दक्षिण-पश्चिम भोपाल के विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा किया गया है। पदक वितरण समारोह में श्रीमती अंतिमा समाधिया (डीएसपी साइबर सेल), डीएसपी प्रिया शत्तानी (एसडीओपी) और सीएमएचओ प्रभाकर तिवारी उपस्थित रहे।

इस टूर्नामेंट का संचालन स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन भोपाल के कोषाध्यक्ष और एशियन कराटे फेडरेशन जज, शीहान विजय साहा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन भोपाल के अध्यक्ष वीपी सिंह राणा और सचिव अमिताभ श्रीवास्तव भी चैंपियनशिप के दौरान उपस्थित रहे।

f3d3f995-49f
f3d3f995-49f

250 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 250 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला ओपन कुमिते चैंपियनशिप में रुषा तंबट ने और पुरुष ओपन कुमिते चैंपियनशिप में दीपक रौठन ने शानदार जीत हासिल की। दोनों विजेताओं को 10,000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी गई है।

चैंपियनशिप में युवाओं का जोश और कौशल देखते ही बनता था और यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा, बल्कि युवा कराटे खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी बना है।

e7520fd8-da1
e7520fd8-da1

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • Karate Champion
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा