IND vs NZ: 24 साल बाद टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, उठे सवाल
Raj Singh | Nov 03, 2024, 15:25 IST
india
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 3-0 से हरा दिया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि टीम इंडिया को तीसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ भारतीय टीम यह सीरीज 3-0 से हार गई है। इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, जिसका नतीजा यह हुआ कि टीम को सीरीज गंवानी पड़ी। वहीं हम तीनों मैचों पर नजर डालें तो ऐसा लगा जैसे भारतीय टीम घरेलू मैदान पर नहीं बल्कि विदेश सरजमीं पर खेल रही हो।
जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया तीसरा टेस्ट मैच 25 रन से हार गई है। करीब ढाई दशक बाद टीम इंडिया का भारत में किसी टीम के हाथों क्लीन स्वीप हुआ है। आखिरी बार भारतीय टीम का क्लीन स्वीप साल 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था।
चक दे इंडिया वाले मीर रंजन नेगी देंगे MP को हॉकी की कोचिंग
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच की बात करें तो इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए और टीम ऑलआउट हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए और 28 रनों की बढ़त हासिल की। हालांकि, वे 263 रनों पर ऑलआउट हो गए।
पुणे टेस्ट में वॉशिंगटन ने झटके 7 विकेट, भारत की खराब शुरुआत
अब जिम्मेदारी भारतीय गेंदबाजों पर थी, उन्होंने दूसरी पारी में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और न्यूजीलैंड को सिर्फ 174 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम ने टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 147 रनों का लक्ष्य दिया। यह लक्ष्य काफी छोटा लग रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इसे काफी बड़ा बना दिया और टीम इंडिया को सिर्फ 121 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस तरह न्यूजीलैंड ने यह मैच 25 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया तीसरा टेस्ट मैच 25 रन से हार गई है। करीब ढाई दशक बाद टीम इंडिया का भारत में किसी टीम के हाथों क्लीन स्वीप हुआ है। आखिरी बार भारतीय टीम का क्लीन स्वीप साल 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था।
चक दे इंडिया वाले मीर रंजन नेगी देंगे MP को हॉकी की कोचिंग
मैच की क्या रही स्थिति?
पुणे टेस्ट में वॉशिंगटन ने झटके 7 विकेट, भारत की खराब शुरुआत
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने फीके पड़े भारतीय बल्लेबाज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे
By Jyoti Mahender Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
By Ashish Bhardwaj
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश
By VINAY VERMA
रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में
By Umeshwari Baghel
MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश
By Arohi Raj
27% OBC आरक्षण पर सरकार करती रही विचार, यूथ फॉर इक्वलिटी की सुप्रीम कोर्ट में कैविएट, अब एकतरफा स्टे की राह मुश्किल
By Neel Tiwari