जयपुर में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे भरत सिंह ने सिर मुंडवाया, बोले- गहलोत का ईमान मर चुका है

Rahul Garhwal | Published:
Share
जयपुर में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे भरत सिंह ने सिर मुंडवाया, बोले- गहलोत का ईमान मर चुका है
जयपुर में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे भरत सिंह ने सिर मुंडवाया, बोले- गहलोत का ईमान मर चुका है

जयपुर में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे भरत सिंह ने सिर मुंडवा लिया है। उन्होंने कहा कि गहलोत का ईमान मर चुका है।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ लंबे समय से मोर्चा खोले बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर ने अब अपना सिर मुंडवा लिया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने गहलोत को उनके गांधीवादी होने की याद दिलाई है और ये भी लिखा है कि मुख्यमंत्री का पद स्थाई नहीं होता। भरत सिंह ने पत्र में लिखा कि गहलोत का ईमान मर चुका है।

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप

भारत सिंह कुंदनपुर राजस्थान के कोटा जिले की सांगोद विधानसभा सीट से विधायक हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिछले कार्यकाल में सार्वजनिक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। वे पिछले लंबे समय से राजस्थान के खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले उठाते रहे हैं और इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बताते भी रहे हैं, लेकिन उनके पत्रों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

भरत सिंह ने सिर मुंडवाया

भरत सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोटा आने के मौके पर अपने निवास के बाहर एक प्रदर्शन की घोषणा भी की थी जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि वे गृह मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाएं। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कोटा दौरा अंतिम समय पर अचानक अपरिहार्य कर्म के चलते रद्द हो गया, लेकिन इसी बीच भरत सिंह ने अपना सिर मुंडवाकर सीएम गहलोत को एक पत्र लिख डाला। भारत सिंह कुंदनपुर की मुंडवाए हुए सिर की फोटो और ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़िए..

खाचरियावास के निशाने पर बीजेपी, इंडिया का नाम भारत करने पर उठाए सवाल

भरत सिंह ने पत्र में क्या लिखा है

रिवरफ्रंट के उद्घाटन पर मैं शुभकामनाएं देता हूं। भाया के भ्रष्टाचार को आपने खुला समर्थन दिया। खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं किया। गांधीवादी अशोक गहलोत को यह शोभा नहीं देता। आपका ईमान मर चुका है। आपके ईमान के मरने पर में मुंडन करवा कर अपने केश आपको भेंट कर रहा हूं। कृपया यह तुच्छ भेंट स्वीकार करें। महात्मा गांधी को याद कर उनके बताए गए 'सात' पाप पर चिंतन करें। मुख्यमंत्री का यह पद स्थाई नहीं है।

भरत सिंह का कहना है कि मैंने गुमानपुरा स्थित घर भीम निवास पर सांगोद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गृह मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम भी सीएम के नहीं आने पर भी होगा।

Tags:
  • Congress MLA Bharat Singh
  • Bharat Singh shaved his head
  • target on CM Gehlot
  • Bharat Singh statement
  • protest against Pramod Jain Bhaya
  • कांग्रेस विधायक भरत सिंह
  • भरत सिंह ने सिर मुंडवाया
  • सीएम गहलोत पर निशाना
  • भरत सिंह का बयान
  • प्रमोद जैन भाया के खिलाफ प्रदर्शन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर