राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त, गोवर्धन दर्शन के लिए निकले थे और हो गया हादसा

Rahul Garhwal | Dec 20, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त, गोवर्धन दर्शन के लिए निकले थे और हो गया हादसा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त, गोवर्धन दर्शन के लिए निकले थे और हो गया हादसा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे गोवर्धन दर्शन के लिए निकले थे और हादसा हो गया।

JAIPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। गोवर्धन दर्शन के लिए जाते वक्त उनकी कार का पहिया सड़क किनारे बनी नाली में उतर गया। सीएम एकदम सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने फौरन दूसरी गाड़ी मंगाकर सीएम को रवाना किया।

भरतपुर में कार्यकर्ताओं से मिले सीएम भजनलाल

मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा भरतपुर पहुंचे थे। यहां वे कार्यकर्ताओं से मिले। वे शाम को करीब साढ़े 7 बजे भरतपुर से अपनी पत्नी गीता शर्मा के साथ यूपी के गोवर्धन जी के दर्शन करने निकले थे।

कहां हुआ एक्सीडेंट

सीएम भजनलाल शर्मा रात करीब सवा 8 बजे पूछरी लोठा मंदिर पहुंचे। यहां कार का पहिया सड़क किनारे बनी नाली में चला गया। कार में उसी तरफ सीएम बैठे थे। कार का एक हिस्सा झुक गया और वो बंद हो गई। राहत की बात ये रही कि मुख्यमंत्री को किसी तरह की चोट नहीं लगी। सीएम को दूसरी कार से रवाना किया गया।

सीएम भजनलाल ने किए श्रीनाथ जी के दर्शन

दूसरी कार से सीएम पत्नी के साथ पूछरी लोठा मंदिर पहुंचे और श्रीनाथ जी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने दाऊजी महाराज और गिरीराज तलहटी पर पूजा-अर्चना की। वे सीएम बनने से पहले हर साल यहां आते रहे हैं। पूछरी लोठा में वे मूडिया पूनो पर्व पर प्याऊ लगाते रहे हैं। सभी देव स्थलों के दर्शन करने के बाद सीएम रात करीब साढ़े 9 बजे जयपुर के लिए निकले।

सीएम ने कहा था- गोवर्धन के लिए निकलना है

गोवर्धन जी के दर्शन करने जाने से पहले सीएम भजनलाल ने कहा था कि मेरा कार्यक्रम 2 बजे गोवर्धन पहुंचने का था। जिस तरह से आप लोगों ने गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सर्किट हाउस में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। गोवर्धन का मंदिर 9 बजे बंद हो जाएगा। इसलिए मुझे गोवर्धन के लिए निकलना है।

Tags:
  • CM Bhajanlal Sharma
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • Rajasthan Chief Minister Bhajanlal
  • Bhajanlal Sharma car accident
  • CM Bhajanlal car accident
  • राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल
  • भजनलाल शर्मा कार हादसा
  • सीएम भजनलाल की कार दुर्घटनाग्रस्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग