रायगढ़ में SBI एटीएम समेत 10 दुकानें सील, इस वजह से हुई कार्रवाई

Kanak Durga Jha | Apr 14, 2025, 08:52 IST
Share
10 shops including SBI ATM sealed in Raigarh the sootr
10 shops including SBI ATM sealed in Raigarh the sootr

SBI ATM sealed : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़े बकायादारों पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। शहर में SBI एटीएम के दो दुकानों समेत 10 दुकानों को सील कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़े बकायादारों पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। शहर में SBI एटीएम के दो दुकानों समेत 10 दुकानों को सील कर दिया गया। लंबे समय से इन दुकान संचालकों ने निगम का टैक्स नहीं पटाया है। इसलिए एक्शन लिया गया है।

मिनी स्टेडियम कॉम्पलेक्स के SBI एटीएम की दो दुकान जिसका 8 लाख 41 हजार 630 रुपए बकाया था। साथ ही मिनी स्टेडियम के दुकान क्रमांक-18 साहू पान सेंटर का 20 हजार 160 रुपए बकाया होने पर उन्हें सील किया गया। इन्हें नोटिस भी जारी किया जा चुका था।

ये खबर भी पढ़िए....IDFC बैंक के अफसरों पर FIR दर्ज... मेन ब्रांच में किया बड़ा कांड

इनका भी बकाया है टैक्स

इसके अलावा कबीर चौक के दुकान क्रमांक 1 का 62981 रुपए, दुकान क्रमांक 1 का 90328 रुपए, दुकान क्रमांक 13 का 61371 रुपए, दुकान क्रमांक 15 का 139599 रुपए, दुकान क्रमांक 17 का 40463 रुपए बकाया था।

ये खबर भी पढ़िए....तेज आंधी और गरज चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदल... ऑरेंज अलर्ट जारी

इसी तरह कोतरा रोड के दुकान क्रमांक 31 और 33 का 10900 रुपए बकाया था। जिसका किराया लंबे समय से नहीं पटाया जा रहा है। ऐसे में इन दुकानों को सील किया गया है।

अब तक 20 दुकानें सील

शहर के कई बड़े बकायादार हैं, जो निगम का किराया नहीं पटा रहे थे। पूर्व में नोटिस देने के बाद किराया पटाने में टालमटोल किया जा रहा था। ऐसे में बकाया किराया वसूलने के लिए निगम ने कार्रवाई शुरू की है। जहां अब तक एक पेट्रोल पंप समेत 20 दुकानों को सील किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए....रायपुर के 34 गांवों में जमीन की खरीदी- बिक्री पर लगेगी रोक...लिखा पत्र

FAQ

  1. नगर निगम ने रायगढ़ में कितनी दुकानों को अब तक सील किया है और क्यों?
    रायगढ़ नगर निगम ने अब तक 20 दुकानों को सील किया है, जिसमें एक पेट्रोल पंप भी शामिल है। ये कार्रवाई लंबे समय से बकाया किराया और टैक्स नहीं चुकाने के कारण की गई है।
  2. मिनी स्टेडियम कॉम्पलेक्स की किन दुकानों पर कितना बकाया था?
    मिनी स्टेडियम कॉम्पलेक्स में स्थित SBI एटीएम की दो दुकानों पर 8,41,630 रुपए, और दुकान क्रमांक-18 (साहू पान सेंटर) पर 20,160 रुपए का टैक्स बकाया था, जिस कारण इन्हें सील कर दिया गया।
  3. नगर निगम द्वारा कबीर चौक और कोतरा रोड क्षेत्र की किन दुकानों पर टैक्स बकाया पाया गया?
    कबीर चौक की दुकानों पर क्रमशः दुकान क्रमांक 1: ₹62,981 दुकान क्रमांक 1 (दूसरी दुकान): ₹90,328 दुकान क्रमांक 13: ₹61,371 दुकान क्रमांक 15: ₹1,39,599 दुकान क्रमांक 17: ₹40,463 बकाया था। वहीं कोतरा रोड की दुकान क्रमांक 31 और 33 पर कुल ₹10,900 का बकाया था।

ये खबर भी पढ़िए....एलएमजी के 5 लाख, एके-47 पर मिलेंगे 4 लाख रुपए... CM साय की नई नीति

sbi atm franchise | Raigarh | CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Raigarh
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • SBI
  • sbi atm franchise
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज