10-12 वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स के रिजल्ट खराब... स्कूलों के प्रिंसिपलों को देना होगा जवाब

Kanak Durga Jha | Jul 13, 2025, 08:27 IST
Share
10th 12th board students results poor School principals have answer
10th 12th board students results poor School principals have answer

बेमेतरा जिले के स्कूलों में 50% से कम परीक्षा परिणाम देने वाले 32 शासकीय स्कूलों के प्राचार्यों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. कमल कपूर बंजारे ने सख्त रुख अपनाया है।

बेमेतरा जिले के स्कूलों में 50% से कम परीक्षा परिणाम देने वाले 32 शासकीय स्कूलों के प्राचार्यों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. कमल कपूर बंजारे ने सख्त रुख अपनाया है। DEO ने इन सभी प्राचार्यों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। यदि निर्धारित समय तक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया या जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित प्राचार्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।

ये खबर भी पढ़िए...BEO साहब का तुगलगी फरमान, बोले- 'मीडिया से दूरी बनाएं सभी स्कूल'

खराब रिजल्ट के जिम्मेदार स्कूलों के प्राचार्य

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिनका परिणाम 7 मई को जारी हुआ। DEO ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा लगातार समीक्षा बैठकें ली गईं और सुधार के निर्देश दिए गए, इसके बावजूद 32 स्कूलों के परिणाम 50% से कम रहे। यह दर्शाता है कि संबंधित प्राचार्य स्कूल में अध्यापन कार्य को सही ढंग से संचालित नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी उदासीनता और गैर-जिम्मेदारी स्पष्ट होती है। इन सभी प्राचार्यों को 15 जुलाई शाम 4 बजे तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...कलेक्टर ने किया ऐलान, 10वीं, 12वीं में 100 फीसदी रिजल्ट लाने वाले स्कूलों को मिलेगा 2 लाख का इनाम

कक्षा 10वीं की परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले 20 स्कूलों में बेरला के 2, साजा के 7, नवागढ़ के 5 और बेमेतरा विकासखंड के 6 स्कूल शामिल हैं। इनमें सबसे खराब प्रदर्शन शासकीय हाईस्कूल हेमाबंद (22%) और बिलई (24%) का रहा। इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा में खराब परिणाम देने वाले 12 स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जिनमें गाड़ामोर (19%), खाती और सलधा (25%) जैसे स्कूल सबसे निचले स्थान पर रहे।

जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई

इन स्कूलों में कला, विज्ञान, वाणिज्य और गणित संकायों में भी कमजोर परिणाम सामने आए हैं। कला संकाय में देवरबीजा, बालक नवागढ़, बोरतरा, चेचानमेटा, संबलपुर, खाती और गाड़ामोर जैसे विद्यालयों का परिणाम 50% से कम रहा। विज्ञान संकाय में बालक नवागढ़, वाणिज्य में बहेरा और कुसमी तथा गणित में सलधा स्कूल का प्रदर्शन बेहद कमजोर पाया गया है। सभी प्राचार्यों को जारी नोटिस में चेतावनी दी गई है कि समयसीमा में जवाब नहीं देने या संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

cg school department | chhattisgarh school | chhattisgarh school news | Chhattisgarh schools | CG News | cg news update | cg news today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh schools
  • chhattisgarh school news
  • chhattisgarh school
  • cg news update
  • cg school department
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड