10वीं पास छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, बढ़ाई गई आवेदन की तारीख

Harrison Masih | May 22, 2025, 17:15 IST
Share
10th pass students scholarship application date chattisgarh the sootr
10th pass students scholarship application date chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार के आदिवासी विकास विभाग द्वारा दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (Post Matric Scholarship) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 नवंबर 2025 कर दी गई है। यह फैसला उन छात्रों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिनका एडमिशन लेट हुआ है।

छत्तीसगढ़ सरकार के आदिवासी विकास विभाग द्वारा दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (Post Matric Scholarship) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 नवंबर 2025 कर दी गई है। यह फैसला उन छात्रों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिनका एडमिशन लेट हुआ है या जिनके रिजल्ट देरी से आए हैं।

इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं को मिलेगा जो कक्षा 10वीं के बाद किसी भी सरकारी या अशासकीय कॉलेज, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलीटेक्निक और आईटीआई संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा छत्तीसगढ़ का युवक

तीन बार आवेदन का मौका

अब से छात्रवृत्ति के लिए साल में तीन बार आवेदन किया जा सकता है:

31 मई

31 अगस्त

30 नवंबर

इस व्यवस्था से उन छात्रों को मदद मिलेगी, जिनके पाठ्यक्रमों के परिणाम अलग-अलग तिथियों में घोषित होते हैं।

कहाँ और कैसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा:
🔗 https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/

ये खबर भी पढ़ें... Weather Alert: गरज-चमक और बारिश के साथ तापमान में गिरावट, यलो अलर्ट जारी

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के लिए पात्रता निम्न प्रकार से तय की गई है:

आय सीमा:

SC/ST छात्रों के लिए परिजनों की वार्षिक आय अधिकतम ₹2.50 लाख

OBC छात्रों के लिए परिजनों की वार्षिक आय अधिकतम ₹1 लाख

अनिवार्य दस्तावेज:

स्थायी जाति प्रमाण पत्र

छत्तीसगढ़ मूल निवास प्रमाण पत्र

शैक्षणिक प्रमाणपत्र और नवीनतम रिजल्ट की कॉपी

ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों सहित 103 स्टेशनों का किया उद्घाटन

बैंक खाता अनिवार्यता: छात्र का आधार लिंक्ड बैंक खाता (Aadhar Seeded Account) होना चाहिए। स्कॉलरशिप की राशि PFMS पोर्टल के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जाएगी।

अनिवार्य OTR रजिस्ट्रेशन: वर्ष 2025-26 के लिए SC/ST/OBC छात्रों को NSP Portal से OTR (One Time Registration) कराना होगा। इससे जुड़ी जानकारी राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।

संस्था प्रमुख और छात्रवृत्ति प्रभारी की बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन: नवीन संस्थाओं के HOI और NOI को बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

क्या है पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति?

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाती है जो 10वीं के बाद किसी भी प्रकार की हायर सेकेंडरी (11वीं, 12वीं), डिग्री, डिप्लोमा या प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हों – जैसे कि ITI, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग या मेडिकल आदि।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

अंतिम तिथि के बाद नहीं मिलेगा मौका

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निर्धारित समयसीमा के बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इसलिए सभी पात्र छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

ये खबर भी पढ़ें... 50 किमी में 100 करोड़ तो 9 किमी सड़क में बांट दिए 250 करोड़, बड़ी मछलियां गिरफ्त से बाहर

students | chattisgarh | छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • students
  • छात्र
  • chattisgarh
  • छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच