छत्तीसगढ़ में 12 IAS अफसरों के तबादले, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

Sandeep Kumar | Mar 15, 2024, 14:50 IST
Share
GSS
छत्तीसगढ़ में 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर की सर्जरी

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार ने 12 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें कई सचिव स्तर के अफसर हैं। सरकार ने वेयर हाउसिंग में प्रबंध निदेशक और महानिरीक्षक पंजीयन के पदों पर भी पोस्टिंग कर दी है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार ने 12 IAS अफसरों का ट्रांसफर (Transfer ) किया है। इनमें कई सचिव स्तर के अफसर हैं। सरकार ने वेयर हाउसिंग में प्रबंध निदेशक और महानिरीक्षक पंजीयन के पदों पर भी पोस्टिंग कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ( General Administration Department ) के आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव गृह और जेल मनोज पिंगुआ को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यापम अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। मनोज पिंगुआ ( Manoj Pingua ) को ACS हेल्थ और हेल्थ एजुकेशन का प्रभार दिया गया है। इनके पास गृह और जेल, वन विभाग का अतिरिक्त चार्ज पहले की तरह ही रहेगा। सरकार ने 1991 बैच की IAS रेणु जी, पिल्ले को ACS साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ( Chhattisgarh Board of Secondary Education ) और व्यापम का अध्यक्ष बनाया है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात 12 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें कई सचिव स्तर के अफसर हैं।

ये खबर भी पढ़िए..छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा, 854 फर्जी किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर

मनोज पिंगुआ को हेल्थ एजुकेशन का प्रभार

मनोज पिंगुआ को ACS हेल्थ और हेल्थ एजुकेशन का प्रभार दिया गया है। इनके पास गृह और जेल, वन विभाग का अतिरिक्त चार्ज पहले की तरह ही रहेगा। सरकार ने 1991 बैच की IAS रेणु जी, पिल्ले को ACS साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यापम का अध्यक्ष बनाया है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ : 3 महीने में साय सरकार ने लिया 13 हजार करोड़ का कर्ज

दीपक सोनी होंगे मनरेगा आयुक्त

साय सरकार ने दीपक सोनी को मनरेगा आयुक्त बनाया है। वर्तमान में वे खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक थे। उनके पास पंजीयक सहकारी समिति का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सोनी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही निहारिका बारिक मनरेगा आयुक्त के प्रभार से मुक्त होंगे। उनका शेष प्रभार यथावत रहेगा।

ये खबर भी पढ़िए..CG में नए विभाग का गठन, अब हुए 58, इधर कई जिलों के CMHO का तबादला

नम्रता जैन को ग्रामीण आजीविका मिशन की जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटपारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता जैन की भी जिम्मेदारी बदल दी है। अब उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का संचालक बनाया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही इस पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए..DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा होली का तोहफा, 4% बढ़ेगा भत्ता

Tags:
  • General Administration Department
  • IAS
  • transfer
  • ACS
  • Manoj Pingua
  • 12 IAS अफसरों का ट्रांसफर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई