14 वर्षीय लड़की बनी मां...आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

thesootr Desk | May 12, 2025, 12:47 IST
Share
14 year girl become mother ccused arrested rape minor girl rape the sootr
14 year girl become mother ccused arrested rape minor girl rape the sootr

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। आरोपी युवक नकुल साहू (20 वर्ष) ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह घटना लगभग आठ से नौ महीने पुरानी बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। आरोपी युवक नकुल साहू (20 वर्ष) ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह घटना लगभग आठ से नौ महीने पुरानी बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... गरज चमक के साथ होगी जोरदार बारिश

छात्रा को नहीं थी घटना की गंभीरता की समझ

दुष्कर्म के वक्त छात्रा को पूरी तरह यह समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हुआ है। उसने कुछ समय बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो मामला गांव के प्रमुखों तक पहुंचा। आरोपी युवक ने माफी मांग ली और सभी ने आपसी सुलह से मामला शांत करा दिया।

सेहत बिगड़ी, लेकिन गर्भ का नहीं हुआ अंदेशा

घटना के बाद कुछ महीनों में छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे चक्कर आना, उल्टियां होना शुरू हुआ। परिजन उसे नजदीकी डॉक्टरों के पास ले गए, जहां कमजोरी समझकर सामान्य दवाएं दी गईं। किसी को भी यह आभास नहीं हुआ कि छात्रा गर्भवती है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा...ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 14 की मौत

अचानक पेट दर्द, अस्पताल में हुआ सच उजागर

अप्रैल माह में छात्रा अपने मामा के घर सुकमा गई थी। वहीं एक दिन अचानक पेट में तेज़ दर्द हुआ। अस्पताल ले जाने पर सोनोग्राफी की गई, जिसमें पता चला कि वह आठ महीने की गर्भवती है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी डिलीवरी कराई गई और उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

ये खबर भी पढ़ें... गजराज को आया गुस्सा... दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला

डिलीवरी के बाद टूटा सन्नाटा, थाने में की शिकायत

बच्चे के जन्म के बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर जामगांव आर थाने में जाकर पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नकुल साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराएं दर्ज

पाटन के एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अनाचार, धारा 4 सीएचएल, और 65(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... सारागांव हादसे में मृतकों को मिलेगा 5 लाख रुपए, 14 लोगों की हुई थी मौत

Girl raped | Minor rape case | arrested | Rape Accused | Durg | chattisgarh | नाबालिग से दुष्कर्म | नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Minor rape case
  • Durg
  • गिरफ्तार
  • Girl raped
  • नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
  • नाबालिग से दुष्कर्म
  • Rape Accused
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई